इन कोरियन सीरीज में साइंस फिक्शन देख रह जाएंगे हैरान, टाइम ट्रैवल और एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर

इन कोरियन सीरीज में साइंस फिक्शन देख रह जाएंगे हैरान, टाइम ट्रैवल और एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर

इन दिनों ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर कोरियन वेब सीरीज काफी पसंद की जा रही हैं। कोरियन सीरीज की रोमांटिक वेब सीरीज के अलावा स्‍कूल लाइफ से लेकर साइंस फिक्‍शन जैसे जॉनर की सीरीज दर्शकों को खूब लुभा रही हैं। अगर आप भी साइंस फिक्‍शन के दीवाने हैं तो ओटीटी पर मौजूद कोरियन सीरीज आपके लिए ही हैं। इन सीरीज में पैरलल दुनिया की सैर के साथ-साथ एआई जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का इंसानी दुनिया पर असर दिखाया गया है। आज जहां एआई के बढ़ते इस्‍तेमाल से असल जिंदगी पर पड़ने वाले असर पर बहस बनी हुई है, इन सीरीज में एआई और एडवांस टेक्‍नोलॉजी को इंसान की भलाई के साथ दिखाया गया है। आज आपको कुछ साइंस फिक्‍शन की बेस्‍ट कोरियन सीरीज के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें आप अपनी वॉच लिस्‍ट में शामिल कर सकते हैं।

आर यू ह्यूमन

ये सीरीज एक मां के अपने बेटे के प्‍यार की अनोखी कहानी दिखाती है। एक रोबोटिक्‍स साइंटिस्‍ट के पति की मौत के बाद उसके बेटे को उससे अलग कर दिया जाता है। वह मां अपने बेटे जैसा दिखने वाला रोबोट बनाती है। उसके डाटाबेस में हर उम्र में बेटे की सारी मेमोरी और ह्यूमन बिहेवियर डवलप कराती है। कहानी में ट्विस्ट आता है जब उसके असली बेटे को मारने की कोशिश होती है। वह उसे बचाने के लिए अपने रोबोट बेटे को उसकी जगह भेजती है। वहां दुनिया के बीच रहते हुए वह एनालाइज कर डिसीजन लेने से लेकर इमोशंस को समझता है। इस कहानी में इंसानों को मतलब और पैसों के लिए बदलते दिखाया गया है। लेकिन वह रोबोट अपनी मां और प्‍यार के लिए खुद को खत्‍म करने के लिए भी तैयार दिखाया गया है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्‍स और एमएक्‍स प्‍लेयर पर देख सकते हैं।

द किंग- इटर्नल मोनर्क

ये सीरीज दो पैरेलल वर्ल्‍ड और उनके बीच कनेक्‍शन की कहानी दिखाती है। जिसमें एक पैरेलल वर्ल्‍ड में राजाओं के समय की कहानी चलती है तो दूसरी पैरेलल वर्ल्‍ड में आज की मॉर्डन दुनिया की कहानी रची गई है। एक तरफ राजा की हत्‍या के दौरान राजकुमार को बचाने नकाबपोश आता है जिसका आईडी वहां गिर जाता है। राजकुमार उसे ढूंढने के लिए अपनी दुनिया में कोई कसर नहीं छोड़ता। लेकिन उसे तब हैरानी होती है जब इत्तेफाक से वह दूसरी दुनिया के दरवाजे को खोल लेता है। दूसरी तरफ जाते ही वह हैरान रह जाता है। सबकुछ उसकी दुनिया से एकदम अलग है। वहां उसे बचाने वाली लड़की मिलती है। अब वह राजकुमार दोनों दुनिया के बीच के रहस्‍य को सुलझाने के साथ अपने पिता के कातिल को ढूंढता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्‍स पर देख सकते हैं।

अ टाइम कॉल्‍ड यू

टाइम ट्रैवल की ये कहानी भी काफी रोचक है। इस कहानी में अपने मरे हुए प्‍यार को वापस इस दुनिया में लाने की कहानी दिखाई गई है। टाइम ट्रैवल के साथ टाइम लूप भी इसमें दिखाया गया है। इसमें पास्ट में जाकर अपने प्‍यार को वापस जिंदा रखने के लिए और एक हत्या को रोकने के लिए कई बार टाइम ट्रैवल कर गलतियों को रोकने की कोशिश दिखाई गई है। इस टाइम ट्रैवल में सस्‍पेंस का डोज मनोरंजन को दोगुना कर देता है।

माय हॉलो लव

इस सीरीज में टेक्‍नोलॉजी का एक अलग ही लेवल दिखाया गया है। माय हॉलो लव कहानी है एक ऐसे लड़के की जिसकी मां बचपन में उसके लिए एक एआई दोस्त बनाती हैं। जिसके बाद उनकी डेथ हो जाती है। वह उस दोस्त को स्‍क्रीन के अंदर से बाहर हॉलोग्राम के रूप में लाता है, जो हूबहू उसके जैसा दिखता है। कोई भी इंसान एआई ग्लासेस के साथ अपना हॉलो दोस्त पा सकता है। इंसानों के साथ हॉलो वाले ग्लासेस की टेस्टिंग से पहले ही वह खो जाता है। हॉलो एक लड़की को मिलता है, जो इस बात से पहले अनजान रहती है कि वह कोई इंसान नहीं, एक हॉलोग्राम है, जो ग्लासेस से कनेक्टेड है। इस कहानी में भी एआई का अपने पहले दोस्त के प्रति समर्पण देखने लायक है। इस सीरीज को भी आप नेटफ्लिक्‍स और एमएक्‍स प्‍लेयर पर देख सकते हैं।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

जानते हैं भारत की गौरव चंद्रिका टंडन को जो इंदिरा नुई की बहन भी हैं
जानते हैं भारत की गौरव चंद्रिका टंडन को जो इंदिरा नुई की बहन भी हैं

पैप्सिको इंडिया की पूर्व सीईओ इंदिरा नुई का नाम दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में लिया जाता है। लेकिन इस बार इंदिरा नुई का नाम अपने काम की वजह से नहीं...

Read More
Hollywood Actress Gives Nude Poses at Grammy Awards Without Invitation, Escorted Out by Security
Hollywood Actress Gives Nude Poses at Grammy Awards Without Invitation, Escorted Out by Security

The Grammy Awards 2025 are currently making headlines, and there’s great news for India—Indian-origin American singer Chandrika Tandon...

Read More