नए शोज के लिए यूट्यूब बन रहा मेकर्स का पसंदीदा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

नए शोज के लिए यूट्यूब बन रहा मेकर्स का पसंदीदा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

टीवीएफ के शोज आज ओटीटी प्‍लेटफॉर्म के बेहतरीन शोज में से एक हैं। टीवीएफ भी प्रोडक्‍शन हाउस के तौर पर एक बड़ा नाम बन चुका है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि टीवीएफ की शुरूआत कुछ दोस्‍तों ने मिलकर की और अपने शोज का यूट्यूब पर लॉन्‍च किया। अब मेकर्स बिना हिचकिचाए यूट्यूब पर शोज को लॉन्‍च कर रहे हैं। हाल ही में रवि दुबे और सरगुन मेहता ने भी अपने नए चैनल को यूट्यूब पर लॉन्‍च किया है। इन दोनों के यूट्यूब चैनल ड्रीमियता ड्रामा पर कई नए शोज स्‍ट्रीम होने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं यूट्यूब पर आपके लिए कौन से शोज आपके मनोरंजन के लिए आने वाले हैं।

गौहर खान और ईशा मालवीय का शो ‘लवली लोला’ होगा यूट्यूब पर स्‍ट्रीम

गौहर खान ड्रीमियता ड्रामा के आने वाले शो ‘लवली लोला’ में ईशा मालवीय की मां का रोल निभा रही हैं। शो में वे एक 21 साल की बेटी की मां के किरदार को एकदम अलग अंदाज में निभाती नजर आएंगी। लवली लोला का कॉन्‍सेप्‍ट एकदम अलग है। कॉमेडी से भरपूर लवली लोला में मां बनीं गौहर और बेटी ईशा के बीच तू-तू, मैं-मैं और एक-दूसरे से कॉम्पिटीशन की कहानी दिखाई जाएगी। इसका अंदाजा प्रोमो देखकर ही लग गया है कि ये टिपिकल मां-बेटी की कहानी नहीं है।

लवली (ईशा मालवीय) अपनी नानी के साथ शॉपिंग के लिए आई है। वहां उसे जो पसंद आता है वही उसकी मां लोला को भी पसंद आता है। इसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है। आज तक ज्‍यादातर मां को अपने बच्‍चों की खुशी के लिए कुर्बानी देते देखने वाले दर्शकों को मां का बेटी से सामान या कॉम्पिटीशन करना काफी अलग अनुभव होने वाला है। ये कहानी तीन पीढ़ियों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाई जाएगी।

वैरी पारिवारिक सीजन 2

टीवीएफ का ‘वैरी पारिवारिक’ का पहला सीजन काफी जबरदस्‍त था। इस शो से बड़े शहरों में रहने वाले हर उस इंसान ने खुद को रिलेट किया जो छोटे शहरों से ताल्‍लुक रखते हैं। यही नहीं शो के टाइटल सॉन्‍ग ‘तनिसुनि ला’ भी दर्शकों को खूब भाया। पहले सीजन में मुंबई में रहने वाले अनीश के साथ उसके पेरेंट्स रहने आते हैं। इस शो की खासियत यह थी कि इसमें सास-बहू के ड्रामे की जगह डेली लाइफ के एंगल्‍स को कॉमिक अंदाज में दिखाया गया।

नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच के गैप के साथ उन्हें एक साथ रहकर एक-दूसरे को समझने की कहानी दर्शकों को पसंद आई। अब ‘वैरी पारिवारिक’ के दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्‍द ही इसका दूसरा सीजन यूट्यूब पर स्‍ट्रीम होगा।

तेरे हो जाएं हम

‘उडारियां’ फेम प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता जल्‍द ही एक साथ ‘तेरे हो जाएं हम’ में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की जोड़ी को ‘उडारियां’ और बिग बॉस में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ‘तेरे हो जाएं हम’ शो के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक रोमांटिक शो होगा।

इस शो के पोस्‍टर में प्रियंका और अंकित दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक इसकी कहानी सामने नहीं आई है और न ही इसकी स्‍ट्रीमिंग डेट भी सामने आई है। लेकिन यूट्यूब पर इस शो को ड्रीमियता ड्रामा पर देखा जा सकेगा।

ड्रीमियता ड्रामा पर और भी शोज आने वाले हैं

यही नहीं, ड्रीमियता ड्रामा पर कई शोज स्‍ट्रीमिंग के लिए तैयार हैं। इनमें ‘दिल को रफू कर ले’, ‘हाल ए दिल’ और ‘तुझसे है आशिकी’ शामिल हैं। इन शोज के अलग-अलग कॉन्‍सेप्‍ट्स दर्शकों के मनोरंजन के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

जयपुर में 8 और 9 मार्च को आईफा अवॉर्ड का होगा आयोजन, सेलिब्रिटीज से गुलज़ार होगा जयपुर
जयपुर में 8 और 9 मार्च को आईफा अवॉर्ड का होगा आयोजन, सेलिब्रिटीज से गुलज़ार होगा जयपुर

बीते कुछ सालों में राजस्थान ने ग्लोबल लेवल पर अपनी एक पहचान बनाई है। अब राजस्थान वो प्रदेश नहीं है जहां पर स्थानीय मेले जैसे कि पुष्कर मेला, तीज...

Read More
रणवीर इलाहबादिया से सीख लें, जुबान संभालना क्यों ज़रुरी है
रणवीर इलाहबादिया से सीख लें, जुबान संभालना क्यों ज़रुरी है

वो कहते हैं ना कमान से निकला हुआ तीर और जुबान से निकली बात कभी वापिस नहीं आती। हम सभी इंटरनेट के इस दौर में रहते हैं और सभी को पता है कि भारत के फेमस...

Read More