इंतज़ार हुआ खत्म, स्पेन ने हासिल किया वर्ल्ड कप

इंतज़ार हुआ खत्म, स्पेन ने हासिल किया वर्ल्ड कप

दुनियाभर में फुटबॉल का एक अलग ही क्रेज है। रही बात फीफा वर्ल्ड कप की तो इसके रोमांच का आलम यह है कि जैसे ही एक सीजन खत्म होता है, फुटबॉल प्रेमियों को अगले वर्ल्ड कप का इंतज़ार शुरू हो जाता है। फिलहाल 2026 का वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है। इस बार हुए इस वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा ने की। फीफा में हर बार 32 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन यह पहला मौका था जब 48 टीमों ने हिस्सा लिया। इस बार विश्व विजेता स्पेन बना है। यह टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम करने में कामयाब रही। इससे पहले साल 2010 में स्पेन ने पहली बार विश्व कप जीता था।

टोरेस के लिए कभी न भूलने वाला लम्हा

इस बार फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। अर्जेंटीना की टीम में मेसी जैसे स्टार खिलाड़ी थे और पिछली बार कतर में हुए वर्ल्ड कप की विजेता भी वही टीम थी। वहीं स्पेन की टीम का प्रदर्शन भी अपने आप में शानदार रहा। स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस द्वारा किए गए ऐतिहासिक गोल ने स्पेन को विश्व विजेता बना दिया। जैसे ही उन्होंने गोल किया, स्पेन के समर्थक खुशी से झूम उठे। टोरेस खुद भी इस पल को संभाल नहीं पाए। वे मैदान पर लेट गए और भावुक होकर रोने लगे। वाकई यह उनके जीवन का कभी न भूलने वाला लम्हा बन गया।

मेसी, आपसे यह उम्मीद नहीं थी

सभी जानते हैं कि 39 वर्षीय मेसी अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे थे। जब मैच खत्म हुआ और अर्जेंटीना हार गई तो वे मैदान पर भावुक हो गए। उनके प्रशंसक भी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े नजर आए। यहां तक कि स्पेन के खिलाड़ी भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। खेल में एक टीम जीतती है और दूसरी हारती है। हार का दुख स्वाभाविक होता है। हालांकि, मैच के बाद मेसी का व्यवहार काफी चर्चा का विषय बना। दूसरी ओर अगर हम पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को देखें तो वे अपनी कमियों को स्वीकार करना अच्छी तरह जानते हैं। एक खिलाड़ी के साथ-साथ वे एक अच्छे इंसान के रूप में भी पहचाने जाते हैं। यही वजह है कि फुटबॉल को करीब से न जानने वाले लोग भी उनका नाम जानते हैं। खैर, मेसी ने अब वर्ल्ड कप को अलविदा कह दिया है।

'ब्रदर गोल' भी रहेगा याद

स्पेन की टीम में लामिन यामाल के नाम की काफी चर्चा रही। फाइनल से पहले उनकी और मेसी की बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वे मेसी की गोद में बैठे नजर आ रहे थे। यह वाकई एक खूबसूरत संयोग था कि वही बच्चा बड़े होकर मेसी की टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहा था।

जब स्पेन जीता तो यामाल दौड़कर अपने छोटे भाई कीन को गले लगाने पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस पल को 'ब्रदर गोल' के नाम से खूब शेयर किया गया। मैच के बाद यामाल का मेसी को लेकर दिया गया बयान भी काफी पसंद किया गया। उन्होंने कहा, "मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि जिस इंसान ने मुझे बचपन में गोद में उठाया था, उसी के खिलाफ मैं वर्ल्ड कप फाइनल खेला। आखिरी सीटी के बाद मैंने सिर्फ एक विरोधी नहीं देखा, बल्कि उस खिलाड़ी को देखा जिसकी वीडियो देखकर मैं बड़ा हुआ और जिसकी नकल करने की कोशिश करता था।"

उन्होंने आगे कहा कि मेसी आखिरी मिनट तक गेंद मांगते रहे, मौके बनाते रहे। यही एक सच्चे चैंपियन की पहचान होती है। जब भी मेसी गेंद को छूते हैं, दुनिया के बेहतरीन डिफेंडर भी सतर्क हो जाते हैं। जीत के बाद यामाल खुद जाकर मेसी से गले मिले।

खैर, जीत का सेहरा अब स्पेन के सिर है। इस जीत और जश्न के लिए स्पेन की टीम को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की। फाइनल में पूरी टीम अर्जेंटीना के सामने एक मजबूत दीवार बनकर खड़ी रही। अर्जेंटीना ने गोल करने के तीन प्रयास किए, लेकिन तीनों ही निशाने से चूक गए।

लेकिन हां, इस वर्ल्ड कप के साथ अलविदा मेसी। आपने सचमुच यह साबित कर दिया कि "Age is just a number" केवल एक कहावत नहीं, बल्कि जुनून और समर्पण की मिसाल है।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "स्पोर्ट्स" पर क्लिक करें।

मां बनने के बाद दीपिका की काम के प्रति अप्रोच है नई, एक्टिंग से प्रोडक्शन की राह पर
मां बनने के बाद दीपिका की काम के प्रति अप्रोच है नई, एक्टिंग से प्रोडक्शन की राह पर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने दुनिया के जाने-माने...

Read More
रैंप वॉक तो बहुत देखी होगी, लेकिन कभी देखी है आपने एलिफेंट रैंप वॉक?
रैंप वॉक तो बहुत देखी होगी, लेकिन कभी देखी है आपने एलिफेंट रैंप वॉक?

फैशन और उसमें की जाने वाली रैंप वॉक का अपना ही एक्सपीरियंस है। कैट वॉक करती मॉडल्स को देखना और लास्ट में शो स्टॉपर का डिजाइनर के साथ आना फैशन...

Read More