जिंदगी में सफल होने के लिए बस मेहनत की दरकार है

जिंदगी में सफल होने के लिए बस मेहनत की दरकार है

इंटरनेट के इस दौर में वीडियोज का वायरल होना एक आम बात है। हाल के दिनों में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां सचिन और कांबली दोनों अपने गुरु रमाकांत आचरेकर के स्मारक के अनावरण में हिस्सा लेने पहुंचे। इस इवेंट के दौरान सचिन कांबली से मिलने जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कांबली बहुत कमजोर और बीमार नजर आ रहे हैं। अगर आप इसे देखेंगे तो आपको लगेगा कि देखो किस्मत की बात है। दोनों ही दोस्त जिन्होंने एक साथ शुरुआत की थी। आज किस्मत ने एक को अर्श पर और एक गुमनामी की जिंदगी में धकेल दिया। लेकिन नहीं यह किस्मत नहीं थी यह मेहनत थी। यह वो हासिल था जिसके पीछे सचिन की मेहनत है।

संभाल नहीं पाए कांबली

कांबली को भी अपने करियर में सचिन की तरह ही एक शानदार ओपनिंग मिली थी। वो भी सचिन की तरह ही एक शानदार क्रिकेटर थे। लेकिन शुरुआती अच्छे प्रदर्शन के बाद वो अपने जीवन में कुछ भटक गए। नशे के भी आदी हुए। उनके ड्रग्स लेने की खबरें भी मीडिया में आईं। एक बार तो उन्हें मुंबई की सड़क पर लड़खड़ाते हुए चलते हुए देखा गया था। यह वीडियो जो सामने नजर आ रहा है उसे देखकर लगता ही नहीं है कि सचिन और कांबली दोनों दोस्त हैं। कांबली सचिन के मुकाबले में काफी बड़े बुजुर्ग और बीमार से नजर आ रहे हैं। सचिन को इतने अर्से बाद देखकर वो काफी इमोशनल भी हो गए और उन्होंने उनका हाथ पकड़ लिया।

रिकॉर्ड भी है कांबली के नाम

कांबली का क्रिकेट करियर माना कि बहुत कम रहा। लेकिन वह जितना भी खेले शानदार खेले। कांबली ने साल 1994 में 14 पारियों में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड पिछले 26 सालों से बरकरार है। वे इंडिया के लिए सबसे तेज टेस्ट में एक हजारी बनने वाले बल्लेबाज हैं। 23 साल की उम्र में 17 टेस्ट खेलने के बाद वह दोबारा भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए।

निजी जिंदगी

सचिन की निजी जिंदगी अगर देखें तो वह उसमें भी सफल हैं। उनकी पत्नी अंजलि उनका दांया बनकर उनके साथ खड़ी हैं। हाल ही में उनकी बेटी सारा ने सचिन तेंदुलकर की फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन किया है।

लेकिन निजी जिंदगी में भी कांबली के जीवन में तूफान कम नहीं रहे। उन्होंने दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने होटल की एक रिसेप्शनिस्ट से की थी। यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और टूट गई। इसके बाद मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की। यह दोनों एक-दूसरे के साथ रहते हैं।

संभलने का मौका अब भी है

हालांकि कांबली चाहें तो अब भी संभल सकते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बहुत से क्रिकेटर कांबली की मदद को आगे आए हैं। इसमें कपिल देव का नाम भी शामिल है। लेकिन सभी का कहना है कि कांबली को रिहैब सेंटर जाने के लिए तैयार होना होगा।

चलो जिंदगी की गाड़ी को मोड़ लेते हैं नानी के घर
चलो जिंदगी की गाड़ी को मोड़ लेते हैं नानी के घर

अगर आप सभी किताबें पढ़ने के शौकीन हैं तो उन किताबों की कहानी में आपने नानी के घर के किस्से पढ़े और अपनी जिंदगी में उस घर को महसूस किया होगा। खैर गांव...

Read More
इन कोरियन सीरीज में साइंस फिक्शन देख रह जाएंगे हैरान, टाइम ट्रैवल और एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर
इन कोरियन सीरीज में साइंस फिक्शन देख रह जाएंगे हैरान, टाइम ट्रैवल और एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर

इन दिनों ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर कोरियन वेब सीरीज काफी पसंद की जा रही हैं। कोरियन सीरीज की रोमांटिक वेब सीरीज के अलावा स्‍कूल लाइफ से लेकर साइंस...

Read More