नाई की दुकान, चांद रात और ईद

नाई की दुकान, चांद रात और ईद

इस समय आपने ईद के संदर्भ में बहुत सी बातें पढ़ी और सुनी होंगी। ईद से पहले आख़िरी जुमे का इंतेज़ाम, दुआएं जैसी बहुत सी चीज़ें आपकी नज़रों के सामने से गुज़री होंगी। लेकिन इन सभी बातों के बीच में जो एक ईद से जुड़ा एक आस्पेक्ट जो आपने मिस किया है, वो है चांद रात पर नाई की दुकान का स्टेटस अचानक से सेलिब्रिटी स्टेटस में तब्दील हो जाना। यहां पर सबसे ज़्यादा भीड़ ईद से एक रात पहले यानी चांद रात को होती है। इनकी दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइंस होती हैं। और नंबर आने के तो कहने ही क्या वो वेटिंग दो-दो घंटे तक की होती है कई बार। इस चांद रात पर ही नाई सबसे ज़्यादा बिज़ी और डिमांडिंग हो जाते हैं। हम कह सकते हैं कि मिडिल क्लास बॉयज़ का यह लास्ट मिनट का चार्म अमेज़िंग है। वो एक दिन पहले ही कटिंग-शेविंग करवाते हैं।

ऑफ़र भी है जनाब

अब भई जब मार्केट में डिमांड होती है तो उस अकॉर्डिंग ऑफ़र भी हो जाते हैं। बॉयज़ में जहां लास्ट मिनट में ख़ुद को अपडेट करने का चार्म होता है, तो वहीं नाई की दुकानों पर ऑफ़र की भी कुछ कमी नहीं होती। इनकी दुकानों के बाहर आपको ऑफ़र भी चस्पा मिल जाएंगे। जहां कहीं कटिंग और शेविंग करवाने पर मसाज फ्री होता है, तो कहीं कलर करवाने पर आपको बियर्ड ट्रिमिंग फ्री में मिलती है। अब बॉयज़ भी अपने फेस को क्लीन और रिफ्रेश दिखाना चाहते हैं। ऐसे में फेस क्लीनअप और टैनिंग रिमूवल के भी बहुत से ऑफ़र मिलते हैं। कह सकते हैं कि यह एक मिडिल क्लास बॉयज़ और उनके नाईयों का एक बहुत ही अमेज़िंग सा एक्सपीरियंस है।

व्हाई शुड गर्ल्स हैव ऑल द फन?

अगर आप चांद रात को किसी नाई की दुकान पर जाएंगे तो आपको पता चल जाएगा कि सिर्फ़ गर्ल्स ही नहीं, बॉयज़ भी अपने लुक को लेकर कॉन्शस रहते हैं। ईद पर वो भी नए कपड़े पहनकर ख़ुद को टिंच और फ्रेश लुक देना चाहते हैं। वो अपने लुक को लेकर इस वजह से ज़रा भी समझौता नहीं करना चाहते। यही वजह है कि वो लास्ट मिनट यानी चांद रात पर ख़ुद को ईद के लिए रेडी करते हैं। बात चाहे उनके हेयर स्टाइल की हो या बियर्ड की या उनके क्लीन शेव लुक की, वो चाहते हैं कि वो ईद के दिन एकदम फ्रेश और स्मार्ट नज़र आएं। यही वजह है कि नाई की दुकानें चांद रात को सुबह के चार-चार बजे तक खुलती हैं। और इन दुकानों में अंदर ही क्या, बाहर भी कुछ कम लंबी लाइन लगी होती है।

एंटरटेनमेंट भी है फुल ऑन

यहां आपको हम जो भी अनुभव आपके साथ साझा कर रहे हैं वो ग्राउंड ज़ीरो से हैं। यह बात हम भी जानते हैं कि महंगे सैलून में ब्यूटी ट्रीटमेंट के पैकेज भी बहुत हाई होते हैं, लेकिन जिस शहर की नाई की दुकान की बात हम आपसे कर रहे हैं, वो तीन सौ रुपए के पैकेज में अपने क्लाइंट को चमकाने और उसे पूरी तरह ब्यूटी और स्टाइल के आस्पेक्ट से सैटिस्फाई करने का हुनर जानता है। अब लड़कियां इस बात को सुनकर हँस सकती हैं कि तीन सौ रुपए में यह सब कैसे हो जाता है? अब भई, बॉयज़ की तो यही लाइफ है।

अरे हां, हम आपको इस नाई की दुकान की एक और बात बताना तो भूल ही गए। अक्सर इन नाई की दुकानों पर अपना एक हेयर स्टाइलिस्ट फिक्स होता है। वो उसी से अपने बाल कटवाते हैं। वहीं त्योहार वाले दिन भी उनकी मंशा रहती है कि उनका फ़ेवरेट ही उनका ब्यूटी ट्रीटमेंट करे। अब भई, जैसा हमने पहले बताया था कि नाई इस दिन सेलिब्रिटी मोड में होते हैं। तो दुकान पर वो अपने क्लाइंट को वेट भी कराते हैं। वो हँसकर कह देते हैं कि भाई आपका नंबर आने में टाइम लगेगा, अभी तीन लोग हैं, आप दो घंटा वेट कर लें। लेकिन हां भई, इन दुकानों पर एंटरटेनमेंट का भी भरपूर इंतज़ाम होता है। टीवी चल रहा होता है और उस पर कोई पिक्चर आप देख सकते हैं।

तो चलिए, चांद रात के इस आस्पेक्ट को आप भी एंजॉय करें। ईद का सेलिब्रेट करिए। बल्कि ईद ही क्या, आप हिंदुस्तान में मनाए जाने वाले हर त्योहार को एंजॉय करिए। ख़ुद भी ख़ुश रहिए और अपने आस-पास भी ख़ुशियां बांटिए।

वो बहुत प्यारी है, उसे ना जज करिए और ना बदलिए
वो बहुत प्यारी है, उसे ना जज करिए और ना बदलिए

दुनिया का एक बहुत खूबसूरत मां और उसके बच्चे का होता है। कहते हैं एक औरत सबसे खूबसूरत तब लगती है जब उसका बच्चा उसकी गोद में हो और वो उसे प्यार से देख...

Read More
हम भारत के नागरिक, अपनी सेना के साथ हैं
हम भारत के नागरिक, अपनी सेना के साथ हैं

पाकिस्तान ने पहलगाम में मासूम लोगों के साथ जो किया वो ऐसा काम था जिसे आप मानवीयता के धरातल पर कतई भी सही नहीं ठहरा सकते। इस अमानवीयता का भारत की ओर...

Read More