इन छुट्टियों में गोवा की जगह घूमने जाएं इन शांत बीचेस वाली लोकेशन

इन छुट्टियों में गोवा की जगह घूमने जाएं इन शांत बीचेस वाली लोकेशन

गर्मियों की छुट्टी आते ही घूमने जाने के प्लान बनना शुरू हो जाते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें समुद्री बीच के किनारे छुट्टियां मनाने का शौक होता है। ऐसे लोग ज़्यादातर गोवा ही जाने का प्लान करते हैं। लेकिन आज की दौड़ती-भागती रफ्तार भरी ज़िंदगी में छुट्टियां भी अगर भीड़ भरे स्थानों पर जाएं तो भला क्या मज़ा। ऐसे में छुट्टियों में सुकून ढूंढने वाले ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं। जहां उन्हें सुकून भी मिल सके। भारत में समुद्री तट के नाम पर ज़्यादातर लोगों के जेहन में गोवा ही नाम आता है। लेकिन गोवा के अलावा भी देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत बीच हैं। यहां का शांत वातावरण न सिर्फ़ आपका मूड बनाएगा बल्कि आपका सुकून भी देगा। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे बीचेस के बारे में जहां का प्लान इस छुट्टियों में बना सकते हैं।

लक्षद्वीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद से लोगों की इस जगह के प्रति उत्सुकता बढ़ी है। यहां के सुंदर और साफ़-सुथरे बीच पर आप सुकून भरी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। कवाराट्टी बीच, अगत्ती बीच, बंगारम बीच, कल्पनी द्वीप, कदमेट बीच पर वॉटर स्पोर्ट के साथ खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे आपका मन मोह लेंगे। साफ़ समुद्री पानी और सफेद संगमरमर से चमकते रेतीले मैदान पर पैदल चलने का आनंद आप उठा सकते हैं। वैसे तो यहां जाने के लिए अक्टूबर से मई तक का समय अच्छा माना जाता है। क्योंकि उसके बाद मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। इस दौरान जहाज़ से सफर थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

गुजरात

गुजरात के दमन और दीव के बीचेस पर्यटकों के बीच सबसे ज़्यादा जाने जाते हैं। लेकिन गुजरात के मांडवी, द्वारका के पास के बीच, माधवपुर, गोपनाथ बीच, देवका बीच और शिवराजपुर काफी सुंदर बीचेस में से एक हैं। ये अपनी सफेद रेत और नीले समुद्री साफ़-सुथरे पानी के लिए जाने जाते हैं। शांत वातावरण प्रेमियों के लिए गुजरात के बीच छुट्टियों के लिए बेहतरीन स्थान हैं। यहां पूरे साल ही पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन यहाँ अक्टूबर से मई तक का समय यहाँ आने के लिए सबसे बेस्ट है।

केरल

केरल की प्राकृतिक खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। यहां के बीचेस भारत के कुछ चुनिंदा और शानदार बीचेस में से एक हैं। पोवकर, वर्कला, कोवलम बीच और लाइट हाउस बीच सुंदरता और शांत वातावरण के क्या कहने। केरल बैकवॉटर (नदी का वो भाग जिसमें लहरें नहीं पहुंच पाती हैं) और बोटहाउस के लिए भी जाना जाता है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के दौरान होता है। लेकिन गर्मियों की छुट्टी में भी आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

अंडमान-निकोबार

अंडमान निकोबार द्वीप खूबसूरत द्वीपों और टापुओं का समूह है। प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध ये द्वीप काफी शांत और सुंदर है। समुद्र के किनारों पर पाम के वृक्षों के साथ सफेद तट की अतुलनीय खूबसूरती देखते ही बनती है। समुद्र की लहरों के साथ डॉल्फिन मछलियों के बीच तैरने का आनंद भी यहां उठा सकते हैं। अंडामंस बीच खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। स्वीमिंग के साथ-साथ सन बाथ का यहां पर्यटक भरपूर मज़ा लेते हैं। अगर आप यहां जाने का प्लान बनाते हैं तो नवंबर से दिसंबर के बीच यात्रा न करें। अंडमान घूमने के लिए अक्टूबर और अप्रैल का महीना सबसे बेहतर रहेगा।

तमिलनाडु

तमिलनाडु के नीले समुद्री तट काफी प्रसिद्ध हैं। पांडिचेरी में समुद्र तट और रामेश्वरम समुद्र तट के अलावा मरीना बीच, कन्याकुमारी बीच, महाबलिपुरम समुद्र तट कुछ बेहतरीन बीचेस में से एक हैं। मरीना बीच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है। कोवेलोंग बीच भीड़-भाड़ वाले शहर की हलचल से बहुत दूर एकांत जगह है। अगर आप नीचे बीच देखना चाहते हैं तो तमिलनाडु जा सकते हैं। हालांकि गर्मियों में वहां मौसम ज़्यादा सुहाना नहीं लगेगा, लेकिन बीच का आनंद उठाने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "अपना ज्ञान" पर क्लिक करें।

नोबेल पुरस्कार की तरह अपनी आत्मकथा 'दियासलाई' भी देश को समर्पित
नोबेल पुरस्कार की तरह अपनी आत्मकथा 'दियासलाई' भी देश को समर्पित

जेएलएफ के पहले दिन नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी अपनी आत्मकथा 'दियासलाई' को लेकर आए थे। सभी जानते हैं कि कैलाश सत्यार्थी का जीवन बाल मजदूरी...

लो भई, हो गई जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कंट्रोवर्सी
लो भई, हो गई जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कंट्रोवर्सी

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हर साल कुछ ना कुछ कंट्रोवर्सी हो ही जाती है। कभी किसी विवादस्पद लेखक के शामिल होने को लेकर, तो कभी किसी बयान पर। इस बार की...