अक्षय कुमार: सिद्धार्थ आनंद बनाएंगे अक्षय कुमार के साथ यह फिल्म

अक्षय कुमार: सिद्धार्थ आनंद बनाएंगे अक्षय कुमार के साथ यह फिल्म

अक्षय कुमार: सिद्धार्थ आनंद बनाएंगे अक्षय कुमार के साथ यह फिल्म

सिद्धार्थ आनंद, जिन्होंने पठान, वार और फाइटर जैसी एक्शन फिल्में बनाई हैं, अब अक्षय कुमार के साथ एक नई एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं। अपनी फिल्मों में एक्शन के जरिए दर्शकों के दिलों को जीतने वाले सिद्धार्थ इस बार अक्षय कुमार को नायक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ की अगली फिल्म में अक्षय कुमार एक नए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय अन्याय के विरुद्ध लड़ते हुए दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म अनिल कपूर की फिल्म नायक का सीक्वल हो सकती है।

अक्षय कुमार जल्द ही एक्शन अवतार में नजर आएंगे

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए कई बार सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर लाने का काम करते हैं। वे अलग-अलग जॉनर में काम कर दर्शकों को कुछ नया देने का प्रयास करते रहते हैं। हालांकि कॉमेडी और एक्शन में वे माहिर हैं। इस बार अक्षय के फैंस उन्हें जबरदस्त एक्शन अवतार में देख पाएंगे।

सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद के प्रोडक्शन हाउस, मारफ्लिक्स पिक्चर्स, पॉलिटिकल बैकग्राउंड पर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में पॉलिटिकल बैकग्राउंड के साथ समाज में सुधार की चाह रखने वाले हीरो की कहानी होगी, जो अनिल कपूर की फिल्म नायक का सीक्वल हो सकती है।

मिलन लूथरिया और रजत अरोड़ा की कहानी पर बनने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। मिलन लूथरिया इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, मेकर्स या अक्षय कुमार ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अक्षय कुमार की इन फिल्मों का फैंस कर रहे इंतजार

भले ही अक्षय कुमार की पिछली फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हों, लेकिन फैंस ने उन्हें कॉमेडी में अपनी अदाकारी के लिए सराहा है। खेल खेल में में उनकी कॉमेडी दर्शकों को पसंद आई, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। स्त्री 2 में कैमियो रोल में भी अक्षय कुमार को दर्शकों ने पसंद किया है।

अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की बात करें, तो फैंस रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में उनका इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, वेलकम टू द जंगल, हाउसफुल 5, जॉली एलएलबी 3 और हेराफेरी के सीक्वल में कॉमेडी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?
Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?

The corporate world is a competitive place, and when we climb that ladder — it can often seem like the ultimate career milestone. This is the...

Read More
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी ने अपनी अदाकारी से एक अलग मुकाम पा लिया है। विधू विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में उनकी...

Read More