डीमन स्लेयर ही नहीं, इन एनीमेशन फिल्मों ने दर्शकों को बनाया दीवाना

डीमन स्लेयर ही नहीं, इन एनीमेशन फिल्मों ने दर्शकों को बनाया दीवाना

अब वो समय नहीं रहा जब एनीमेशन फिल्मों की ऑडियंस बच्चों तक सीमित थी। आज बच्चों के साथ बड़े भी इन फिल्मों को देखने सिनेमाघरों तक जाते हैं। यही नहीं, एनीमेशन फिल्में सिनेमाघरों में अलग ही रिकॉर्ड बना रही हैं। हाल ही में जापानी एनीमे डीमन स्लेयरकी सिनेमाघरों में सफलता इस बात का सबूत है। डीमन स्लेयर ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म ने सैयारा समेत कई अन्य फिल्मों के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए। दर्शकों में एनीमेशन फिल्मों का रुझान पिछले कुछ सालों ज़्यादा बढ़ रहा है। इसका ही नतीजा है कि बड़े बड़े स्टार्स इन फिल्मों की डबिंग आर्टिस्ट बन इनसे जुड़ रहे हैं। डीमन स्लेयर का जादू आज भले ही सिर चढ़ बोल रहा है लेकिन इससे पहले इन फिल्मों ने भी सिनेमाघरों तक दर्शकों को आने पर मजबूर कर दिया।

महावतार नरसिंहा

कुछ दिनों पहले ही एक पौराणिक कहानी को एनीमेशन फिल्म के रूप में दर्शकों तक पहुंचाया गया। महावतार नरसिंहा फिल्म का क्रेज इस हद तक दर्शकों के सिर चढ़ा कि सिनेमाघर मंदिरों जैसे प्रतीत होने लगे। दर्शक पैरों से चप्पल उतार इस फिल्म को देख रहे थे। वहीं कई जाने माने संत तक इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक पहुंचे। ऐसा नहीं है कि फिल्म की कहानी दर्शकों के लिए नई थी। लेकिन इसके हर दृश्य ने उनके दिलों को छुआ।

के पॉपडीमन हंटर

इन दिनों दर्शकों के बीच कोरियन सीरीज़ का क्रेज काफी बढ़-चढ़ कर देखने को मिल रहा है। कोरियन एनिमेटेड सीरीज़ के पॉपडीमन हंटरने नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। यही नहीं इस फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर पर ट्रेंड कर रहे हैं। एनिमेटेड फिल्मों का ये क्रेज पहले कभी देखने को नहीं मिला। डीमन हंटर नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाए हुए है।

मुफासा: द लॉयन किंग

इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच क्रेज बना लिया था। वजह थी शाहरुख़ खान और उनके बेटे अबराम का फिल्म से जुड़ना। फिल्म में दोनों ने मुफासा के लिए वॉयस ओवर किया था। इस फिल्म की पहली किस्त भी सफल रही थी। यही नहीं इस फिल्म का हकूना मटाटागाना दर्शकों की ज़ुबां पर चढ़ गया था। मुफासा: द लॉयन किंग भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

इनसाइड आउट 2

बच्चों के इमोशंस की कहानी दर्शाने वाली इस फिल्म की कहानी पेरेंट्स को भी काफी पसंद आई। भले ही ये फिल्म बच्चों में इमोशंस की वजह से उनके बर्ताव को दर्शाती है लेकिन हम सभी जानते हैं कि बच्चे ही नहीं बड़े भी अपने इमोशंस पर काबू नहीं कर पाते। इनसाइड आउट 2 टीनएजर्स की कहानी और उनकी बदलती दुनिया में जगह बनाने की कहानी दर्शाती है। लेकिन कहीं न कहीं बड़ों ने भी खुद को इससे कनेक्ट किया और फिल्म को पसंद किया।

फ्रोजन 2

फ्रोजन फिल्म के किरदार बच्चों के बीच काफी पसंद किए गए। एना और एल्सा दो बहनें जिन्होंने बहनों की तकरार, गलतफहमी और प्यार को इस फिल्म में दिखाया। फिल्म के बाद जिन घरों में दो बहनें थीं, वे एक दूसरे को एना और एल्सा से तुलना करने लगीं। एना और एल्सा के फिगरीन्स के साथ उनकी एक्सेसरीज़ ने भी मार्केट में जगह बनाई।

एनीमेशन फिल्मों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। जापानी फिल्म डीमन स्लेयर हो या महावतार नरसिंहा, इनके जैसी फिल्मों की सफलता सिनेमा की दुनिया में एनीमेशन फिल्मों के लिए अलग मुकाम बना रही है।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

यशस्वी जयसवाल का आउट, कही इतिहास में नोट तो नहीं हो जाएगा‌?
यशस्वी जयसवाल का आउट, कही इतिहास में नोट तो नहीं हो जाएगा‌?

      जब खेलते हैं तो खेल में हार और जीत तो लगी रहती है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जो कि गलत होता है और उस पर विवाद...

Read More
Edge computing: तकनीकी विकास का अगला कदम
Edge computing: तकनीकी विकास का अगला कदम

क्या आपने कभी सोचा है कि self-driving cars कैसे इतनी जल्दी निर्णय लेती हैं? या gaming में इतने तेजी से डेटा प्रोसेस कैसे होता है? इसका जवाब है Edge...

Read More