कांतारा के प्रीक्वल ने उड़ाई ऋषभ शेट्टी की रातों की नींद

कांतारा के प्रीक्वल ने उड़ाई ऋषभ शेट्टी की रातों की नींद

ऋषभ शेट्टी की कांतारा साउथ की उन गिनी चुनी फिल्मों में से है जिसने पैन इंडिया के दर्शकों को प्रभावित किया। भारत में लोककथाओं और कहानियों का अलग ही महत्व है। इस फिल्म ने इसी कॉन्सेप्ट को रोमांचक रूप में पर्दे पर प्रदर्शित किया और इसका श्रेय जाता है फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी को। पहली फिल्म की सफलता के बाद ऋषभ ने फिल्म की दूसरी किस्त की तैयारी शुरू कर दी थी। फिल्म के दूसरे पार्ट में वे कहानी के पहले भाग को दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। कांतारा: चैप्टर 1 अ लीजेंडजल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसका टीजर भी रिलीज हो गया है। टीजर काफी जबरदस्त है और अभी से ही फिल्म के प्रति काफी उत्साह बना हुआ है। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

महीनों से सोए नहीं ऋषभ शेट्टी

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा 2 की मेकिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के एक्शन हों या ड्रामा सीन काफी जबरदस्त देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में ऋषभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार उनकी जान जाते-जाते बची। कई बार ऐसा हुआ कि अब बचना मुश्किल है। लेकिन भगवान साथ हैं और वे सही सलामत हैं। यही नहीं फिल्म को पूरा करने के लिए वे और टीम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लगभग तीन-चार महीने हो गए हैं वे ठीक से सोए नहीं हैं। अब फिल्म की मेहनत रंग लाने वाली है।

ट्रेलर में दिखी भगवान के इंसानों के रक्षक बनने की कहानी

फिल्म के टीजर से कहानी की झलक देखने को मिल रही है। कुछ सेकंड के टीजर में प्रीक्वल की कहानी, पंचूरी देव के धरती से जुड़ने की कथा सुनाई दे रही है। एक बच्चे के जन्म के वक्त उसकी मां कहानी सुना रही है कि उसके जन्म के पहले ही उसके पिता पंचूरी देव के पास चले गए थे। वह बच्चे को पंचूरी देव के धरती पर रक्षक बनकर आने की कहानी बताती है। अंधेरे के बीच बैकग्राउंड में धुंधली-सी भगवान शिव की छवि बनती दिखाई दे रही है। बीते हुए कल के बाद आज और भविष्य की झलक टीजर में दिखाई पड़ रही है। कांतारा के पहले भाग की तरह ही इसके सीन भी दिल दहलाने वाले दिख रहे हैं।

फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है इससे जुड़ी कंट्रोवर्सी

फिल्म के रिलीज से पहले इसके पोस्टर के साथ कंट्रोवर्सी जुड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है नो स्मोकिंग, नो अल्कोहल और नो मीट। पोस्टर में फिल्म देखने से पहले इन चीजों का सेवन न करने की सिफारिश की गई है। हालांकि इस बात पर भी ऋषभ शेट्टी ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने कहा कि पहले उनका ध्यान इस बात पर नहीं गया था। सोशल मीडिया पर इसके चर्चे होने के बाद उन्होंने टीम से कन्फर्म किया। जिसके बाद क्लियर हो गया है कि कांतारा की टीम का इस पोस्टर के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

सेंटर गवर्मेंट एम्पलाइज के लिए 8 पे कमीशन हुआ अप्रूव, यहां देखें डिटेल्स्
सेंटर गवर्मेंट एम्पलाइज के लिए 8 पे कमीशन हुआ अप्रूव, यहां देखें डिटेल्स्

सेंटर गवर्मेंट एम्पलाइज के लिए साल 2025 खुशियों की सौगात लेकर आया है। यूनियन कैबिनेट ने इन कर्मचारियों के लिए 8 पे कमीशन को मंजूरी दे दी है। 16 जनवरी...

Read More
मैं जलेबी, बकलावा से नहीं शिकायत, गिला है तो अपनों से
मैं जलेबी, बकलावा से नहीं शिकायत, गिला है तो अपनों से

हम लोग अपनी सेहत को लेकर अब बहुत ज्यादा अवेयर हो चुके हैं, इतने कि अपनी प्यारी मीठी चीज़ों को खाने से अब ज़रा गुरेज़ करने लगे हैं, इसमें जलेबी का नाम भी...

Read More