वरुण धवन की बेबी जॉन है थलपति विजय की इस फिल्म का है रीमेक

वरुण धवन की बेबी जॉन है थलपति विजय की इस फिल्म का है रीमेक

वरुण धवन की एक्शन से भरपूर ‘बेबी जॉन’ का टीज़र सामने आ गया है। इस फिल्म में वरुण की एक्टिंग और एक्शन के चर्चे टीजर देखने के बाद ज़ोरों पर हैं। टीज़र में वरुण को देख उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं। वे इस फिल्म में काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ फेम एटली कुमार के बैनर तले बन रही है। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मगर क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म साउथ की ही एक फिल्म का रीमेक है? साउथ के सुपरस्टार विजय, सामंथा और एमी जैक्सन की फिल्म, जिसे एटली ने ही बनाया था, उस पर ये फिल्म आधारित है। आइए आपको बताते हैं कि किस फिल्म का रीमेक है ‘बेबी जॉन’।

विजय की फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है ‘बेबी जॉन’

‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन अब तक के नेवर सीन अवतार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण जिस किरदार के लिए तारीफें लूट रहे हैं, उसे साउथ के जाने-माने एक्टर थलपति विजय ‘थेरी’ में निभा चुके हैं। अपने अलग अंदाज़ और एक्शन के लिए जाने जाने वाले विजय की ‘थेरी’ ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी थी।

2016 में आई इस फिल्म को एटली ने बनाया था। अब एटली ही इसके हिंदी वर्जन को प्रोड्यूस कर रहे हैं। एटली की फिल्मों की एक ख़ासियत जो अब तक समझ में आई है, वो है कई परतों में कहानी। ‘थेरी’ भी कुछ इसी तरह की फिल्म थी।

‘थेरी’ में विजय एक वॉयलेंट और बिना सोचे-समझे काम करने वाले इंसान से एकदम शांति पसंद और अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले पिता के रूप में नजर आए हैं। दो अलग शख्सियत और अलग तरह की ज़िन्दगियों का जब एक-दूसरे से जुड़ाव होता है, तो फिर एक पिता अपनी बेटी के लिए शांति छोड़ वॉयलेंस की सारी हदें पार करने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही कुछ ‘बेबी जॉन’ के टीज़र में भी देखने को मिल रहा है।

बेबी जॉन के टीज़र में सलमान की झलक ने फैंस का बढ़ाया एक्साइटमेंट

‘बेबी जॉन’ के टीज़र में वरुण धवन एक पिता और एक पुलिस वाले के रूप में नज़र आ रहे हैं। वे अपनी बेटी से सिचुएशन के हिसाब से डील करने की बात करते नजर आ रहे हैं। टीज़र में उनके इंट्रो में बताया गया है कि "अच्छों के लिए वो भगवान और बुरों के लिए शैतान, नाम है उसका बेबी जॉन।"

फिल्म में जैकी श्रॉफ भी काफी ख़तरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। इस टीजर में फैंस के लिए एक सरप्राईज़ एलीमेंट है सलमान की झलक। सलमान की हल्की सी ही झलक टीज़र में देखने को मिल रही है, जिसे देख फैंस काफी खुश हैं। फिल्म में उनका कैमियो देखने को मिल सकता है।

‘पठान’ में कुछ मिनटों के कैमियो में उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया था। अब ‘बेबी जॉन’ में वे एक बार फिर छोटे से ही रोल में सही, लेकिन अपने चाहने वालों का दिल जीतने आ रहे हैं।

फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगे ये स्टार्स

कलीस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, शीबा चड्ढा, राजपाल यादव, सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देश पांडे ने प्रोड्यूस किया है। क्रिसमस के मौके पर ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

आपकी जिंदगी की कहानी, आप तय करेंगे कैसी होनी चाहिए
आपकी जिंदगी की कहानी, आप तय करेंगे कैसी होनी चाहिए

हम सभी जानते हैं कि यह ज़िंदगी हमें एक बार मिलती है। वैसे भी एक स्क्रिप्ट राइटिंग वर्कशॉप में 'डेढ़ इश्क़िया', 'नोटबुक' जैसी मूवीज़ की स्क्रिप्ट लिख चुके...

Read More
क्या आप जानते हैं साउथ के सुपर स्टार्स की एक्टिंग से पहले के ये राज़
क्या आप जानते हैं साउथ के सुपर स्टार्स की एक्टिंग से पहले के ये राज़

साउथ की फिल्‍में और स्‍टार्स ने पिछले दिनों पूरे देश में अपनी फैन फॉलोईंग बढ़ाई है। अब नॉर्थ की ऑडियंस इनकी फिल्‍में न सिर्फ पसंद कर रही...

Read More