क्या आपको पता है इस बार पैंटॉन कलर ऑफ द ईयर है 'मौचा मूस'

क्या आपको पता है इस बार पैंटॉन कलर ऑफ द ईयर है 'मौचा मूस'

हर साल की तरह इस साल भी पैंटॉन ने कलर ऑफ द ईयर अनाउंस कर दिया है। साल 2025 का कलर ऑफ द ईयर मौचा मूस है। यानी कि अगर आपको फैशन और ट्रेंड के अनुसार रहना है तो आप अपने आउटफिट्स के साथ अपने इंटीरियर में इस कलर का इस्तेमाल बेझिझक कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैंटॉन की ओर से साल 2000 से कलर ऑफ द ईयर घोषित करने की शुरुआत हुई थी। साल 2000 में इसका कलर ऑफ द ईयर सेरूलीन था। इसे मिलेनियम रंग कहा गया था। तब से अब तक फैशन इंडस्ट्री की नजर खासतौर से पैंटॉन के अनाउंसमेंट पर रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पैंटॉन एक ऐसी कंपनी है जो ग्लोबल लेवल पर कलर के ट्रेंड के बारे में बताती है। एक लंबी रिसर्च और डिस्कशन के बाद कलर ऑफ द ईयर घोषित किया जाता है।

क्या है इस रंग का संदेश

इस बार का रंग मौचा मूस है। यह रंग वॉर्म्थ, नेचर से कनेक्शन और एक स्पार्क का संदेश लिए है। यह कलर आपको चॉकलेट और कॉफी की याद दिलाता है। कह सकते हैं कि यह एक लग्जरी और आराम की ओर भी इशारा करता है। इसमें आनंद और जुड़ाव भी है।

लेकिन सोशल मीडिया पर देखें तो बहुत से लोगों को यह कलर पसंद नहीं आ रहा है। लोगों ने इसे निराशा से भरपूर और बहुत से रंगों का मिक्स भी कहा है। खैर, लोगों की अपनी पसंद और नापसंद हो सकती है। आपको अगर फैशन और ट्रेंड के अनुसार रहना है तो आप इस कलर को अपने जीवन में शामिल करें।

इंटीरियर में भी कर सकते हैं शामिल

पैंटॉन की तरफ से जब कलर की अनाउंसमेंट होती है तो इसका सीधा सा अर्थ होता है कि फैशन इंडस्ट्री ज्यादा से ज्यादा इस रंग को शामिल करती है। यानी कि अब ग्लोबल लेवल पर आपको यह रंग ज्यादा से ज्यादा नजर आने वाला है। आप भी अपने वॉर्डरोब से लेकर अपने इंटीरियर में इस रंग को शामिल कर सकते हैं।

कलर ऑफ द सीजन से कंफ्यूज तो नहीं

मौचा मूस इस साल का कलर ऑफ द ईयर है। बहुत से लोग ब्लू के साथ कंफ्यूज हो रहे हैं। आप कंफ्यूज बिल्कुल ना हों। ब्लू कलर को पैंटॉन ने ईयर का नहीं, सिर्फ इस सीजन का कलर घोषित किया है। हालांकि लोग कह रहे हैं कि इसे कलर ऑफ द ईयर होना चाहिए था।

यह वो कलर है जिससे लोग कनेक्ट करते हैं। खैर, आप भी इस विंटर सीजन में अपने वूलन्स में ब्लू को शामिल करें। यह कलर यूनिसेक्स है। सबसे अच्छी बात है कि यह कलर हर उम्र और हर बॉडी टाइप पर सूट करता है।

https://www.instagram.com/p/DDMzxVTO5vr/

Hollywood Actress Gives Nude Poses at Grammy Awards Without Invitation, Escorted Out by Security
Hollywood Actress Gives Nude Poses at Grammy Awards Without Invitation, Escorted Out by Security

The Grammy Awards 2025 are currently making headlines, and there’s great news for India—Indian-origin American singer Chandrika Tandon...

Read More
Meet India’s Pride: Chandrika Tandon, the Sister of Indra Nooyi
Meet India’s Pride: Chandrika Tandon, the Sister of Indra Nooyi

Former PepsiCo India CEO Indra Nooyi is recognized as one of the most influential women in the world. However, this time, the spotlight is not on...

Read More