बिग बॉस टिकट टू फिनाले टास्क में जीतकर भी हार गए विवियन, नहीं पहुंचे फिनाले में

बिग बॉस टिकट टू फिनाले टास्क में जीतकर भी हार गए विवियन, नहीं पहुंचे फिनाले में

बिग बॉस 18 का फिनाले नजदीक आते ही घर में गेम और प्रतियोगियों की गेम के प्रति शिद्दत चरम सीमा पर है। बिग बॉस के टिकट टू फिनाले टास्क में विवियन डिसेना और चुम के बीच प्रतियोगिता के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच फुल ड्रामा देखने को मिला। इस टास्क में ईशा और अविनाश के साथ रजत, जो कि संचालक बने, विवियन के सपोर्ट में दिखे। टास्क के दौरान पहली बार विवियन खुद के लिए खेलते नजर आए। टिकट टू फिनाले के लिए विवियन हर प्रयास करते नजर आए। जिसकी वजह से चुम दरंग को चोट लग गई। हालांकि इस टास्क में फाइनली विवियन जीते। मगर उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि वे टिकट टू फिनाले रेस से बाहर हो गए। टास्क के बाद ऐसा समीकरण बना कि वे इमोशनल इंसान से इमोशनल फूल बनते नजर आए।

चुम के लिए छोड़ा विवियन ने टिकट टू फिनाले

बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना पूरे सीजन अपना इमोशनल साइड ही दर्शकों को दिखाते आ रहे हैं। कभी अपने दोस्तों के लिए खेले, तो कभी दोस्तों से धोखा खाकर भी चुपचाप उनके साथ बने रहे। टिकट टू फिनाले के दौरान वे सिर्फ अपने लिए ही खेलते नजर आए। जो कि उनके फैंस को काफी पसंद भी आया। टास्क के दौरान भी उन्होंने जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया। टास्क में चुम को चोट लगने के बाद वे उनसे कहते रहे कि ऐसे चोट लग जाएगी। लेकिन चुम भी जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार थीं। टास्क में चुम को चोट लगने के बाद शिल्पा, करण और श्रुतिका विवियन को बुरा भला कहते नजर आए। जिसके बाद विवियन काफी परेशान हो गए।

बिग बॉस ने विवियन से पूछा कि क्या वो टाइम गॉड और टिकट टू फिनाले का मौका खुद छोड़कर चुम को देना चाहते हैं। विवियन ने अपना मौका चुम को दे दिया। हालांकि चुम ने भी ये मौका लेने से मना कर दिया। अब इसके बाद विवियन के दोस्त भी उनसे दूर होते नजर आ रहे हैं। इस टास्क ने पूरे घर का समीकरण फिर से बदल कर रख दिया है।

ऐसे बन गए विवियन इमोशनल फूल

बिग बॉस के इस टास्क में यह समझ आ गया कि एक इमोशनल इंसान को बेवकूफ बनाना कितना आसान होता है। चुम और उनके सभी साथी यह जानते हुए कि विवियन इमोशंस से काम करते हैं, उनसे बात नहीं कर रहे थे। शिल्पा जो बात करने गईं भी, वो यह ही कहती नजर आईं कि तुम ऐसे नहीं हो तो गेम में क्यों ऐसा किया। विवियन चुम से बात करने के लिए परेशान हो गए। उनके टिकट टू फिनाले को चुम के लिए छोड़ने के फैसले से पहले ईशा, अविनाश और रजत उन्हें समझाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन विवियन परेशान हो जाते हैं।

अविनाश ने फिर कहा कि विवियन डिजर्व नहीं करते

टास्क के दौरान अविनाश ने विवियन को जिताने के लिए जी जान लगा दी। टास्क के दौरान भी वे कई बार विवियन पर चिल्लाते नजर आए कि चुम के हिसाब से नहीं, अपने हिसाब से खेलें। बावजूद इसके विवियन संभलकर खेलने की कोशिश करते रहे। जीतने के बाद भी जब विवियन परेशान नजर आते हैं तो अविनाश कहते हैं कि मैं क्यों गलत इंसान का साथ देता हूं। अविनाश बाद में कहते हैं कि इसलिए ही उनका मानना है कि विवियन फिनाले में जाने के लायक नहीं हैं। इसके पहले भी एक टास्क के दौरान अविनाश विवियन को फिनाले में न जाने के लायक मान चुके हैं।

बिग बॉस के आखिरी पड़ाव में जैसे-जैसे प्रतियोगी फिनाले के करीब पहुंच रहे हैं, गेम और भी इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। टिकट टू फिनाले रद्द होने के बाद अब सभी प्रतिभागी फिनाले के लिए खेलने को तैयार हैं।

सर्दियों में अपनी त्वचा की करें इस तरह देखभाल
सर्दियों में अपनी त्वचा की करें इस तरह देखभाल

सर्दियों का मौसम जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस मौसम में शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। सर्दियों में शुष्क,...

Read More
अल्लू अर्जुन के लुक की वजह से ‘पुष्पा 2’ के बहिष्कार की मांग
अल्लू अर्जुन के लुक की वजह से ‘पुष्पा 2’ के बहिष्कार की मांग

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज से पहले विवादों में घिरती नजर आ रही है। जहां फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन के...

Read More