सास-बहू ड्रामे के बीच ये रियलिटी शोज दर्शकों को देते हैं मनोरंजन का अलग फ्लेवर

सास-बहू ड्रामे के बीच ये रियलिटी शोज दर्शकों को देते हैं मनोरंजन का अलग फ्लेवर

सालों से दर्शकों को सास-बहू और साजिश वाले सीरियल्‍स दर्शकों के सामने परोसे जाते रहे हैं। सालों साल चलने वाले इन सीरियल्‍स में एक महिला जो त्‍याग, बलिदान कर परिवार को एक साथ बनाए रखती है। वो अकेले ही सब समस्‍याओं का सामना करती है। परिवार के कुछ लोग उसे परेशान करते रहते हैं, कुछ सीरियल्‍स में लीड एक्‍ट्रेस की कई बार शादी होगी और फिर वापस वो अपने पहले परिवार के साथ जुडेगी। ऐसी ही अलग-अलग कहानियां चलती रहती हैं। ये बात अलग है कि इन सीरियल्‍स की टीआरपी भी अच्‍छी जाती है। लेकिन इन घिसे पिटे फॉर्मूले के बीच कुछ दशक पहले रियलिटी शोज ने टीवी इंडस्‍ट्री में दस्‍तक दी। सिंगिंग, डांस, कुकिंग और ज्ञान की परख वाले इन शोज ने दर्शकों को मनोरंजन में एक नया फ्लेवर दिया। आइए बात करते हैं उन रियलिटी शोज की जो दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

बिग बॉस

      बिग बॉस की पॉपुलैरिटी सीजन दर सीजन बढ़ती ही जा रही है। इन दिनों इसका 18वां सीजन प्रसारित हो रहा है। शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि कलर्स टीवी पर प्रतिदिन एक घंटे के प्रसारण के अलावा जियो टीवी पर 24 घंटे लाइव भी बड़े चाव से देखा जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर कॉमन लोग शो में एक साथ तीन महीने के लिए बाहरी दुनिया से कटकर रहते हैं। जिसकी वजह से उनके बीच प्‍यार और तकरार भरे पल बनते हैं जो दर्शकों को अलग मनोरंजन देते हैं। इस शो की पॉपुलैरिटी शो के होस्‍ट सलमान खान की वजह से भी है। उनका वीकेंड का वार देखने के लिए फैंस उत्‍साहित रहते हैं। इस शो के कंटेस्‍टेंट सालों से दर्शकों के दिलों में हैं। शो में दोस्‍ती और दुश्‍मनी के कई किस्‍से मशहूर हुए तो कुछ ऐसे रिश्‍ते बनते दिखे जो दर्शकों को आज भी याद आने पर अलग अहसास देकर जाते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति

      इस शो ने आम लोगों को सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन से मिलने के साथ-साथ अपने ज्ञान के जरिए करोड़पति बनने का मौका दिया। केबीसी का 16 सीजन होने के बाद भी अमिताभ बच्‍चन के अलग अंदाज और उनके बात करने के अंदाज को देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। इस शो ने न सिर्फ आम लोगों की जिंदगी बदली बल्कि अमिताभ बच्‍चन को भी दोबारा एक अलग मुकाम पर पहुंचने में मदद की। सीजन दर सीजन लोग केबीसी में आकर ज्ञान के जरिए अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहे हैं। शो में भले ही सभी प्रतिभागी करोड़पति नहीं बन पाते लेकिन वो अमिताभ बच्‍चन से मिलने की खुशी उनके लिए करोड़ों से कम नहीं होती।

खतरों के खिलाड़ी

      इस शो ने दर्शकों को एडवेंचर से भरपूर रियलिटी दिखा डर के आगे जीतकॉन्‍सेप्‍ट चुना। शो के शुरूआती सीजन को अक्षय कुमार ने होस्‍ट किया। स्‍टंट के शो के लिए उनसे अच्‍छा होस्‍ट भला और कौन हो सकता था। उनकी होस्टिंग और सेलिब्रिटीज के स्‍टंट के दौरान छूटते पसीने दर्शकों को रोमांच से भर देते। अब इस शो को सालों से बॉलीवुड के स्‍टंट में माहिर निर्देशक रोहित शेट्टी होस्‍ट करते हैं। उनकी होस्टिंग और सेलिब्रिटीज की परफॉर्मेंस ऐसी लगती है जैसे रिंग मास्‍टर अपने इशारे पर सबको कमांड कर रहा हो। रोमांच से भरे इस शो को देख कई बार रोंगटे खड़े हो जाते हैं। टीवी पर इस रोमांचक शो की पॉपुलैरिटी अच्‍छी-खासी है।

डांस रियलिटी शोज

      डांस रियलिटी शो लम्बे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। आज भी नब्‍बे के दशक के दर्शकों को बूगी-बूगीशो याद होगा। जावेद जाफरी और नावेद के इस शो ने डांस के टैलेंट को एक प्‍लेटफॉर्म देने का काम किया। इसके बाद जीटीवी पर डांस इंडिया डांसने डांस के टैलेंट को अलग मुकाम देने का काम किया। इस शो से कोरियोग्राफर्स और डांस के प्रतिभागियों को हर घर में पहचान दिलाई। आज भी अलग-अलग चैनल्‍स पर सुपर डांसर्स, डांस दीवाने, झलक दिखला जा जैसे कई शोज दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।

सिंगिंग रियलिटी शोज

      सिंगिंग के टैलेंट शोज भी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक हैं। सारेगामापा और इंडियाज गॉट टैलेंट ने एक से बढ़कर एक सिंगर्स को आगे आने का मौका दिया। नेहा कक्‍कड़ से लेकर अरिजीत सिंह जैसे सिंगर्स को इन शोज की वजह से ही सामने आने का मौका मिला। आज भले ही इनकी आवाज फिल्‍मी गानों को हिट बनाते हैं। लेकिन इन्‍हें पहले टीवी पर देख दर्शकों ने पहले ही अपने दिलों में बसा लिया था।

मास्टर शेफ

      रियलिटी शोज ने लोगों के अलग-अलग टैलेंट के जरिए पहचान बनाने का मौका दिया। कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका कुकिंग का टैलेंट भी उन्‍हें टीवी पर आने का मौका दे सकता है। कुकिंग एक ऐसा हुनर रहा है जिसे हमेशा से कम आंका गया है। अब इस शो के जरिए इस टैलेंट को अलग पहचान मिली है। मास्‍टर शेफ के जरिए देश के जाने-माने शेफ के साथ काम करने और सीखने का मौका मिलता है। इस शो की पॉपुलैरिटी भी दर्शकों के बीच अच्‍छी-खासी है।

Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?
Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?

The corporate world is a competitive place, and when we climb that ladder — it can often seem like the ultimate career milestone. This is the...

Read More
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी ने अपनी अदाकारी से एक अलग मुकाम पा लिया है। विधू विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में उनकी...

Read More