को-ऑर्ड सेट: अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाएं

को-ऑर्ड सेट: अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाएं

हर दौर में फैशन की दुनिया में एक नया ट्रेंड आता है,जो कुछ दिनों तक लोगों के स्टाइलिंग का हिस्सा बन जाता है। पिछले कुछ समय में एक ट्रेंड काफी छाया हुआ है, जिसमें न तो आपको मैचिंग बनाने की टेंशन है और न ही बॉटम और टॉप या शर्ट का परफेक्ट मैच ढूंढने की।

को-ऑर्ड सेट उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस हैं जिन्हें कपड़े चुनने में समय बर्बाद करना अच्छा नहीं लगता। को-ऑर्ड की इन वैराइटीज में से आप चुनकर इन्हें अपने कैलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। ये लंच डेट से लेकर पार्टीज के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं।

ट्राउजर एंड क्रॉप टॉप/शर्ट

यह ऑप्शन कॉलेज, ऑफिस या कैजुअल मीटिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। को-ऑर्ड ड्रेसेज में बॉटम और अपर एक ही फैब्रिक और कलर के होते हैं। आजकल ट्राउजर के साथ वेस्टकोट भी खूब चल रहे हैं। इसके अलावा,शॉर्ट शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ हाईवेस्ट ट्राउजर को भी आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं।

स्कर्ट और क्रॉप टॉप को-ऑर्ड

स्कर्ट और क्रॉप टॉप भी एक अच्छा ऑप्शन है। ये लॉन्ग या मिड लेंथ स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप हैं। हाल ही में कृति सेनन ने अपने वैकेशन में सफेद रंग की खूबसूरत क्रासेड की बनी को-ऑर्ड स्कर्ट-टॉप पहनकर लोगों का ध्यान खींचा था। कृति पहले भी एक फंक्शन के दौरान लॉन्ग धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप को-ऑर्ड ड्रेस पहनी थीं।

हाफ पैंट के साथ शर्ट्स

इसमें हाफ पैंट के साथ शर्ट्स भी आपके लिए एक ऑप्शन है। यह स्टाइलिश और आरामदायक होता है।

शॉर्ट कुर्ती विद ट्राउजर को-ऑर्ड

सेज में एथनिक लुक पसंद करने वालों के लिए भी ऑप्शन है। इसमें प्रिंटेड और फ्लोरल डिजाइन में शॉर्ट कुर्ती के साथ नैरो बॉटम ट्राउजर होते हैं। इसमें शर्ट स्टाइल कुर्ती भी आप ट्राउजर के साथ ले सकते हैं। ये सिम्पल लुक से लेकर पार्टी वियर की रेंज में मार्केट में मौजूद हैं।

‘द रोशन्सम’ से पहले देखें ओटीटी पर मौजूद ये डाक्यूकमेंट्रीज
‘द रोशन्सम’ से पहले देखें ओटीटी पर मौजूद ये डाक्यूकमेंट्रीज

हाल ही में रितिक रोशन ने अपने परिवार पर आधारित डाक्‍यूमेंट्री का पोस्‍टर इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। यह डाक्‍यू सीरीज उनके परिवार...

Read More
Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बीच किस वजह से मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन
Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बीच किस वजह से मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर दी है। अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म को...

Read More