सिंघम अगेन ट्रेलर: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में आज के रावण का नाश करने चली बाजीराव की सेना

सिंघम अगेन ट्रेलर: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में आज के रावण का नाश करने चली बाजीराव की सेना

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स की बहुप्रतिक्षित फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग्स और धांसू एक्शन की झलक के साथ फिल्म की कहानी भी सामने आ गई है। फिल्म में रामायण से प्रेरित घटनाओं को आज के परिप्रेक्ष्य में दिखाने का प्रयास किया गया है।

सिंघम अगेन का ट्रेलर आज तक का सबसे लंबी अवधि का है, जो 4 मिनट कुछ सेकंड का है। ट्रेलर में फैंस के लिए एक से बढकर एक जबरदस्त एलिमेंट शामिल हैं। आइए, आपको बताते हैं कि इस बार बाजीराव के जीवन में क्या होने वाला है और आखिर सिंघम को लेडी लव के लिए जंग क्यों लडनी पड रही है।

बाजीराव की जीवनसाथी को छुडाने चली पूरी कॉप फोर्स

रोहित शेट्टी की बहुप्रतिक्षित फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और यह तहलका मचा दिया है। इस बार फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रामायण जैसा सीक्वेंस इसे एकदम अलग बना रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत में करीना कपूर रामलीला के बारे में अपने बेटे से बात करती नजर आ रही हैं। बाजीराव का टीनएज बेटा करीना से कहता है कि क्या राम जी सच में सीता माता के लिए 3000 किमी चलकर गए थे। करीना कहती हैं, “बिल्कुल, तुम आज की जेनरेशन को सच्चे प्यार के बारे में क्या पता।

इसके बाद बेटा बाजीराव से पूछता है कि अगर मां को कभी कोई रावण जैसा किडनैप करके ले गया तो आप क्या करोगे। सिंघम कहता है, “अपने बाप के बारे में गूगल करले, पता चल जाएगा बाजीराव सिंघम चीज क्या है।

कहानी में रामायण जैसा ट्विस्ट आता है जब सिंघम की पत्नी को अर्जुन कपूर किडनैप कर लेते हैं। अवनी को वापस लाने के लिए सिंघम पूरा जोर लगा देते हैं। पूरे देश की कॉप यूनिवर्स उनके साथ आती है। इस कॉप यूनिवर्स में एंट्री होती है लेडी सिंघम की।

फिल्म के किरदारों को रामायण के किरदारों से जोडने की कोशिश भी की गई है। टाइगर श्राफ को बाजीराव का लक्ष्मण, रणवीर सिंह को हनुमान तो अक्षय कुमार जटायु की तरह दिखाने का प्रयास किया गया है।

फिल्म में श्रीलंका के रामायण से जुड़े कुछ साक्ष्य को भी दर्शाया गया है। अपनी पत्नी को छुडाने के लिए बाजीराव पौराणिक घटना का जिक्र करते हुए कहता है, “भारत की यह परम्परा रही है सीता मां का जब हरण हुआ तब लंका जली है। इतिहास खुद को दोहराने वाला है, एक वचन के लिए वो लंका जलाने वाला है।

दीवाली पर हो रही है सिंघम अगेन' रिलीज

सिंघम अगेन से जैसी उम्मीद थी, फिल्म का ट्रेलर उससे कहीं ज्यादा धांसू है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब सिंघम अगेन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में सिंघम की दहाड गूंजने वाली है।

नेट का देना है एग्जाम? आवेदन की लास्ट डेट है 10 दिसंबर
नेट का देना है एग्जाम? आवेदन की लास्ट डेट है 10 दिसंबर

अगर आप लेक्चररशिप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट के एग्जाम की तिथि घोषित कर दी है। इस बार यह एग्जाम...

शादी के 29 सालों बाद ए. आर. रहमान और सायरा बानो हुए अलग
शादी के 29 सालों बाद ए. आर. रहमान और सायरा बानो हुए अलग

यह इंटरनेट का दौर है। इंटरनेट के इसी दौर में सेलेब्रिटीज की खबरें हमें लुभाती हैं। हम जैसे करोड़ों फॉलोअर्स बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को इंस्टाग्राम पर...