इंडो वेस्टर्न ड्रेस: एथनिक के साथ मॉर्डन लुक पाना चाहती हैं तो ट्राई करें ये फ्यूजन ड्रेसेज

इंडो वेस्टर्न ड्रेस: एथनिक के साथ मॉर्डन लुक पाना चाहती हैं तो ट्राई करें ये फ्यूजन ड्रेसेज

पिछले कुछ समय में एथनिक ड्रेसेज को मॉर्डन टच देकर नए ट्रेंड की शुरुआत हुई है। इसमें पारंपरिक ड्रेसेज को फ्यूजन करके मॉर्डन लुक दिया जाता है। फिर चाहे साड़ी हो या सूट, सभी को नए अंदाज में आप ट्राई कर सकती हैं।

आइए, आपको बताते हैं कुछ इंडो वेस्टर्न स्टाइल की इन फ्यूजन ड्रेसेज के बारे में। जिन्हें आप पार्टीज से लेकर फेस्टिवल्स में ट्राई कर सकती हैं।

साडी विद श्रग

साडी भारत की पारंपरिक ड्रेसेज में से एक है। अब इसे भी फ्यूजन के साथ कैरी करके मॉर्डन लुक दिया जा सकता है। साडी को लॉन्ग या शॉर्ट श्रग के साथ पहनकर एकदम नए अंदाज में पहचाना जा सकता है। आजकल कई सेलिब्रिटीज इस तरह से साडी को प्रमोशन्स से लेकर शोज या फेस्टिवल में पहने नजर आते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

धोती स्टाइल स्कर्ट विद क्रॉप टॉप

लॉन्ग स्कर्ट को धोती का लुक देकर उसे क्रॉप टॉप के साथ पहनकर नए लुक को ट्राई किया जा सकता है। इसे आप श्रग के साथ और भी स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

प्लाजो, क्रॉप विद लॉन्ग श्रग

आजकल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस काफी चलन में है। यह हेवी के साथ नॉर्मल लुक के लिए काम आ सकती है। फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ क्रॉप टॉप को लॉन्ग श्रग के साथ कैरी किया जाता है। यह लुक स्टाइलिश है, जिसे आप कैजुअल गेट-टुगेदर के साथ पार्टीज और फंक्शन्स में भी पहन सकती हैं।

धोती या प्लाजो स्टाइल साडी

ट्रेडिशनल साडी को अब इस अंदाज में भी फ्यूजन करके पहना जा सकता है। इसमें साडी को स्टिच्ड प्लीट्स के साथ धोती लुक दिया जाता है। साथ ही, ब्लाउज के साथ आप दुपट्टे से साडी के पल्लू का लुक देते हैं। प्लाजो साडी भी इसी तरह फ्यूजन करके बनाई जा सकती है।

 

इन इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज में आप पारंपरिक लुक को मॉर्डन टच दे सकते हैं।

सर हिजाब है, मेरा हाथ लगाने से पहले सोच लिया करिए
सर हिजाब है, मेरा हाथ लगाने से पहले सोच लिया करिए

दुनिया में सारे लोगों को हम महिलाओं के पहनावे को लेकर बहुत परेशानी है। हम महिलाएं अगर कुछ फैशनेबल कपड़े पहन लें तो मुसीबत और अगर हम हिजाब पहन लें तो...

Read More
अलविदा विनोद कुमार शुक्ला, हमारी पीढ़ी के प्रेमचंद्र
अलविदा विनोद कुमार शुक्ला, हमारी पीढ़ी के प्रेमचंद्र

विनोद कुमार शुक्ला नहीं रहे, वे काफी दिनों से बीमार थे, अस्तपाल में भर्ती थे। हम जैसे उनके प्रशंसकों को पता था कि यह खबर आने वाले ही वाली है। उनकी...

Read More