यशस्वी जयसवाल का आउट, कही इतिहास में नोट तो नहीं हो जाएगा‌?

यशस्वी जयसवाल का आउट, कही इतिहास में नोट तो नहीं हो जाएगा‌?

      जब खेलते हैं तो खेल में हार और जीत तो लगी रहती है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जो कि गलत होता है और उस पर विवाद होना भी लाज़िमी सा हो जाता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच के पांचवें दिन यशस्वी जयसवाल को आउट दे दिया गया। यह आउट कुछ नॉर्मल सा नहीं था। यह आउट विवादित आउट नहीं था। क्रिकेट देख रहे फैंस को तो यह बात अखरी ही लेकिन आउट होने पर कमेंट्री करते हुए महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर नाखुश दिखाई दिए।

जानते हैं क्या कहा गावस्कर ने

सुनील गावस्कर ना केवल हावभाव से हैरान नज़र आ रहे थे बल्कि उन्होंने कमेंट्री के दौरान ही यह तक कह दिया कि जब आपने तकनीक का इस्तेमाल किया है तो स्नोकोमीटर में कोई हरकत नहीं है, फ्लेट लाइन है तो फिर आपने यह कैसे तय किया कि यह आउट है। यह ऑप्टीकल इल्यूज़न है। तो बांग्लादेश के इन थर्ड अंपायर ने कैसे आउट दे दिया। यह बहुत क्रिटिकल मूवमेंट था इंडिया के लिए। वो डिसीज़न से काफी हताश नज़र आ रहे थे। उन्होंने यह तक कह दिया कि मेरे हिसाब से यह नॉटआउट है। अगर आपको ऑप्टीकल इल्यूज़न को ही तरजीह देनी है तो तकनीक का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?

अब यह सवाल ना करें

बैट्समैन के आउट होने के बाद अब फैंस के बीच में और सोशल मीडिया पर यह सवाल आना तय है कि आखिर जयसवाल ने इस तरह का शॉर्ट क्यों खेला। लेकिन-लेकिन आप इस बहस में ना पड़ें। यह बैट्समैन का अपना डिसीज़न है। वो जब क्रीज़ पर होता है तो कुछ सैकंड्स में ही उसे डिसाइड करना होता है कि वो किस तरह का शॉर्ट ले और किस तरह का नहीं। बहरहाल, टेस्ट मैच का यह पांचवा दिन जयसवाल का नहीं था।

फोकस करना होगा

हम सभी भारतीय क्रिकेट के दीवाने हैं। हम जानते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए यह टेस्ट मैच जीतना भारत के लिए अहम है। लेकिन इस वक्त हमें यह नहीं डिस्कस करना चाहिए कि विराट अच्छा नहीं खेल रहे, रोहित शर्मा अच्छा नहीं खेल रहे। फिलहाल यह आउट हैरान कर देने वाला है। बीसीसीआई और आईसीसी को इस बारे में सोचना होगा। फिलहाल फैंस को आकाशदीप से उम्मीद है जो कि जयसवाल के बाद खेलने आए हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि भारत यह टेस्ट मैच ना हारे।

व्हाट्सएप्प ने Android KitKat (4.4) वर्शन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया: इसका आपके लिए क्या मतलब है?
व्हाट्सएप्प ने Android KitKat (4.4) वर्शन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया: इसका आपके लिए क्या मतलब है?

व्हाट्सएप्प दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। हम सभी इसे रोज़ाना संदेश भेजने, वीडियो कॉल करने, और मीडिया...

Read More
नए शोज के लिए यूट्यूब बन रहा मेकर्स का पसंदीदा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
नए शोज के लिए यूट्यूब बन रहा मेकर्स का पसंदीदा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

टीवीएफ के शोज आज ओटीटी प्‍लेटफॉर्म के बेहतरीन शोज में से एक हैं। टीवीएफ भी प्रोडक्‍शन हाउस के तौर पर एक बड़ा नाम बन चुका है। लेकिन क्‍या...

Read More