आईफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें कीमत और फीचर्स

आईफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें कीमत और फीचर्स

एपल के मोबाइल्स की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। वे लोग जो इसे कैरी करते हैं, वो आईफोन छोड़कर कहीं नहीं जा पाते। वे लोग जो किसी भी वजह से आईफोन कैरी नहीं कर पाते, उनके लिए सपना है आईफोन। खैर, आईफोन लवर्स के लिए एक खुशखबरी है। एपल ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। स्वाभाविक सी बात है, यह एपल का पहला फोल्डेबल फोन है। ऐसे में इसके फीचर्स दूसरे मोबाइल फोन से अलग हैं। सबसे अहम बात है कि फोन को ओपन करने के लिए फेस आईडी की जगह टच आईडी इस्तेमाल होगा, जो कि साइड बटन के तौर पर मौजूद रहेगी।

भारत में iPhone Duo की क्या रहेगी कीमत

पूरे वर्ल्ड में आईफोन बहुत पसंद किए जाते हैं। भारत की बात करें तो यहां के बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 यानी कि दो लाख, 99 हजार, 900 रुपए रहेगी। यह स्टार व्हाइट और नाइट स्काई दो कलर में मौजूद रहने वाले हैं। इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रहेगी। 16 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे से एपल स्टोर पर इनकी प्री-बुकिंग शुरू होगी। 23 अक्टूबर से यह फोन मार्केट में मिलना शुरू हो जाएगा। एपल ने इस फोन के चार वेरिएंट लॉन्च करने का ऐलान किया है। iPhone Duo के 256GB मॉडल के दाम 2,99,900 रुपये हैं। 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये है। 1TB मॉडल के दाम 3,74,900 रुपये हैं, जबकि 2TB मॉडल को 4,49,900 रुपये में लिया जा सकेगा।

iPhone Duo के क्या हैं खास फीचर्स

यह फोल्डिंग फोन 5.5 इंच का है। ऐसे में एक हाथ से चलाने में यह काफी सहज रहेगा। इसके साथ ही जब आप इसे अनफोल्ड करेंगे तो यह मिनी आईपैड जैसा बन जाएगा। इसमें आप एपल पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फोन सैमसंग के जी फोल्ड 8 जैसा है। यह अब का सबसे पतला आईफोन है। इसमें आप बहुत सारे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 48 मेगापिक्सल के कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें A20 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जो कि प्रो मैक्स से 50 प्रतिशत और 18 मैक्स से 80 प्रतिशत तक बड़ा है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इस फोन में चार्जिंग की समस्या भी नहीं के बराबर होगी। यह फोन बीस मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होगा।

Apple iPhone Duo किस इवेंट में हुआ लॉन्च

एपल के सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में इस फोन का अनाउंसमेंट हुआ है। भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे कैलिफोर्निया के एपल पार्क में इस इवेंट का आयोजन हुआ। फोल्डेबल फोन के साथ iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च हुए। कंपनी का दावा है कि उसका नया iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों ही 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा। प्रो मॉडल में 36 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। इसके अलावा नेक्स्ट जेनरेशन एपल वॉच और एयरपॉड्स को भी लाया गया। आपको बता दें कि एपल का यह सालाना इवेंट बहुत महत्वपूर्ण होता है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स इसी इवेंट में लॉन्च करती है। इस साल उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी iPhone 18 मॉडल लॉन्च करेगी। लेकिन इस बार के इवेंट का सरप्राइज पैकेज फोल्डेबल फोन था। इस फोन के भी काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। यही वजह है कि जैसे ही कंपनी ने इसे लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की, यह न्यूज इंटरनेट की दुनिया में छा गई। यू-ट्यूब पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही थी।

AirPods 5 की कीमत और फीचर्स

इवेंट में AirPods 5 को भी लॉन्च किया गया है। यह एयरपॉड ओपन ईयर डिजाइन है। इसमें चार घंटे का बैकअप रहेगा। इसके ट्रांसलेशन फीचर्स पहले से ज्यादा अच्छे होंगे। हालांकि नए फीचर्स जोड़े गए हैं, लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं है। इसके बेस मॉडल की कीमत 14,900 रुपए है। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसकी बिक्री 18 सितंबर से होगी।

अब अगर आपकी जेब इजाजत दे तो आईफोन के नए लॉन्च हुए फोन की प्री-बुकिंग करने का मन बना लें। इसके अलावा आप वॉच और नए एयरपॉड्स से भी खुद को अपग्रेड कर सकते हैं।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "लेखजंक्शन टेक" पर क्लिक करें।

साड़ी पहनकर लड़कियों को फुटबॉल सिखाती हैं भारती मुड़ी, कभी खुद भी देखा था फुटबॉलर बनने का सपना
साड़ी पहनकर लड़कियों को फुटबॉल सिखाती हैं भारती मुड़ी, कभी खुद भी देखा था फुटबॉलर बनने का सपना

फुटबॉल वर्ल्ड कप का रोमांच भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन फुटबॉल के मैदान पर सपने देखने और उन्हें पूरा करने का सिलसिला जारी है। पश्चिम बंगाल के...

Read More
शुक्रिया रघु राय, जाते-जाते आप भारत को पिरेली कैलेंडर की सौगात दे गए
शुक्रिया रघु राय, जाते-जाते आप भारत को पिरेली कैलेंडर की सौगात दे गए

फैशन कैलेंडर पिरेली दुनिया के प्रतिष्ठित फैशन कैलेंडरों में से एक माना जाता है। इसे अगर फैशन वर्ल्ड का ऑस्कर कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इस फैशन...

Read More