नाज़ करिए खुद पर कि किचन में खाना ही तो बना रही हैं

नाज़ करिए खुद पर कि किचन में खाना ही तो बना रही हैं

यह ज़िन्दगी एक पाठशाला है और अगर हम अपनी आंखें खुली रखते हैं तो हम इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। सभी को पता है कि मास्टर शेफ ऑफ इंडिया के इस बार के सीज़न में सेलिब्रेटी शेफ हिस्सा ले रहे हैं। इसमें दीपिका कक्कड़ इब्राहीम भी हैं। शो में वे लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। लेकिन शो के प्रोमो में उनके साथ जो हुआ वो सभी के लिए सीख है। शेफ विकास खन्ना ने उनके बनाए हुए टार्ट को जब क़त्ल कहा इस पर वो रोईं और कहने लगीं, "मैं आज हर उस लेडी को रिप्रेज़ेंट करना चाहती हूं जिसको यह बोलकर दबाया जाता है कि अरे किचन में खाना ही तो बना रही है। हां हूं मैं होम कुक।"

हुआ क्या था

दीपिका कक्कड़ इब्राहीम टीवी की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं। ससुराल सिमर का में वो लीड किरदार में नजर आई थीं। शो के बाद इन्होंने को-एक्टर शोएब इब्राहीम से शादी की। इसके बाद दीपिका ने एक ब्रेक लिया और वो सोशल मीडिया पर अपनी निजी ज़िन्दगी को साझा करती नजर आती हैं। बहुत बार अपने व्लॉग्स की वजह से वो ट्रोल होती हैं। वो एक एक्टर हैं उसके बावजूद भी बहुत बार अपने कुकिंग के व्लॉग्स को शेयर करती हैं। इस दौरान बहुत बार ट्रोल होती हैं। लोग यहां तक कह देते हैं कि वो घर की नौकरानी बनकर रह गईं। "बेचारी एक्टर का क्या हाल हो गया।"

फराह खान ने किया सपोर्ट

फराह खान ने कहा, "तुम रो क्यों रही हो? तुमने तो आज उन सभी लोगों को एक करारा जवाब दे दिया जो तुम्हें होम कुक कहकर ट्रोल करते हैं।" इस बात पर दीपिका मुस्कुरा दीं।

आप भी ख़ुद पर करिए नाज़

दीपिका कक्कड़ आज एक सिंपल हाउसवाइफ की ज़िन्दगी जी रही हैं। एक आम मिडिल क्लास लड़की की तरह उनकी ज़िन्दगी में भी उनका परिवार और घर प्राथमिकता है। वो अपने पति शोएब के लिए अपने हाथों से खाना बनाना पसंद करती हैं और बिना किसी नैनी के वो अपने बेटे का लालन पालन कर रही हैं। लेकिन बहुत बार उनकी यही सादगी ट्रोलिंग की वजह बनती है। लेकिन दीपिका बिना किसी की परवाह किए वो करती हैं जो उन्हें पसंद है। आप भी ऐसा ही करिए। अगर आप एक हाउसवाइफ हैं और खाना बना रही हैं तो खुद पर नाज़ करिए। रोज़ किचन में खाना बनाना आसान नहीं होता। आप हेल्थ और टेस्ट दोनों का ध्यान रखती हैं।

मत कहिए कि मैं कुछ नहीं करती

          आज से ही आप तय कर लें कि आप खाना बनाने को बेहद ज़रूरी मानेंगी। अगर आपको खाना बनाना अच्छा लगता है तो इस बात से खुश होना भी सीखें। वैसे भी खाना बनाना एक कला है और मशहूर शेफ संजीव कपूर ने भी एक बार कहा था कि हम भले ही कितना भी अच्छा खाना क्यों ना बना लें लेकिन मां के अंदाज़ वाली चुटकी का कोई सानी नहीं होता। महिलाएं जो खाने में प्रेम का मसाला डालती हैं उसकी बात ही अलग है।

14 महीने बाद की वापसी लेकिन नहीं नज़र आया मोहम्मद शमी का जलवा
14 महीने बाद की वापसी लेकिन नहीं नज़र आया मोहम्मद शमी का जलवा

इंडिया वर्सेज इंग्लैंड के मैच में क्रिकेट प्रेमियों को मोहम्मद शमी का इंतज़ार था। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज गेंदबाज़ शमी 14 महीने बाद वापसी कर रहे...

Read More
चीन का DeepSeek AI: ग्लोबल AI की दुनिया में एक नया गेमचेंजर
चीन का DeepSeek AI: ग्लोबल AI की दुनिया में एक नया गेमचेंजर

2023 में एक स्टार्टअप चीन के हांगझोउ शहर से शुरू होता है और कुछ ही समय में ग्लोबल AI इंडस्ट्री में हलचल मचा देता है। यही है DeepSeek AI की...

Read More