हॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने बिना बुलाए ग्रैमी अवार्ड्स में दिए न्यूड पोज़, गार्ड्स ने निकाला बाहर

हॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने बिना बुलाए ग्रैमी अवार्ड्स में दिए न्यूड पोज़, गार्ड्स ने निकाला बाहर

इस वक्त ग्रैमी अवॉर्ड 2025 की चर्चा हो रही है। भारत के लिए एक अच्छी खबर है कि भारतीय मूल की अमेरिकन सिंगर चंद्रिका टंडन ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्हें अपनी एल्बम त्रिवेणी के लिए यह अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड शो अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन तक पहुंचना भी अपने आप में एक अचीवमेंट है। यही वजह है कि इसके रेड कारपेट पर चलने के लिए बड़े से बड़े सेलिब्रिटी भी बेताब रहते हैं। लेकिन इस बार चर्चा अवॉर्ड सेरेमनी से ज्यादा रेड कारपेट की उस घटना पर हो रही है जो अपने आप में हैरान करने वाली और दुनिया के लिए सोचने वाली बात है।

आखिर क्यों हुआ ऐसा?

अमेरिका में जनवरी माह में एक भीषण आग दुर्घटना की वजह से यह अवॉर्ड सेरेमनी कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी। उस हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लेकिन रेड कारपेट पर हॉलीवुड एक्टर बियांका सेनसोरी ने तहलका मचा दिया। वो अपने पति और सिंगर कान्ये वेस्ट के साथ पहुंची थीं। उन्होंने लगभग न्यूड होकर फोटोग्राफर्स को पोज देने शुरू कर दिए। अब जाहिर है इस तरह के फोटोग्राफ होंगे ही तो इंटरनेट पर जाते ही उनका वायरल हो जाना एक आम बात है। इन फोटोज ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया। हालांकि बियांका और उनके पति दोनों को ही जल्द ही इवेंट एरिया से यह हरकत करने के बाद निकाल दिया गया था।

आप कुछ भी कर सकते हो?

ना ही उन्हें और ना ही उनके पति को इस अवॉर्ड समारोह में बुलाया गया था। लेकिन गौर करने की बात है कि ग्रैमी अवॉर्ड में उनकी यह छोटी सी प्रजेंस तहलका बन गई। यह बात हमें सोचने को मजबूर कर रही है कि आखिर फैशन के नाम पर हम किस हद तक गिरने को तैयार हैं? अगर हम बियांका के नजरिए से देखें तो शायद हम समझ सकते हैं कि लाइमलाइट में आने के लिए उन्होंने ऐसा किया होगा। भले ही उनका नाम चर्चा में आ रहा है लेकिन बहुत लोग उन्हें इस चीज के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इंटरनेट पर कुछ लोग उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि यह काम किसी प्रेशर में किया हुआ लग रहा है। जब वो पोज दे रही थीं तो खुश नजर नहीं आ रही थीं, वो स्ट्रेस में लग रही थीं। वहीं इंटरनेट पर ही बहुत लोग इस हरकत को शर्मनाक और गिरा हुआ बता रहे हैं।

उन्हें पता था वो गलत कर रहे हैं

एक बात जान लीजिए कि जब आप कुछ गलत करने वाले होते हैं तो यह बात आपको सबसे पहले पता होती है। बियांका और उनके पति को भी पता था कि वो दोनों कुछ तो गलत, ओह सॉरी, बहुत गलत कर रहे हैं। तभी तो बियांका की एंट्री न्यूड नहीं थी। वो जब सेरेमनी में एंट्री ले रही थीं तो उन्होंने ब्लैक कलर का फर वाला ओवरकोट पहन रखा था। लेकिन जैसे ही रेड कारपेट पर पोज देने की बारी आई, वो पीछे पलटीं, उन्होंने अपना कोट निकाल दिया और लगभग न्यूड अंदाज में पोज देने शुरू कर दिए।

यह याद रखा जाएगा

हालांकि इस घटना के बाद गार्ड ने उन्हें बाहर कर दिया, लेकिन बियांका को भी पता है कि उन्होंने क्या किया है। हो सकता है कि आज वो इस बात को लेकर खुश हों कि ग्रैमी अवॉर्ड से ज्यादा चर्चा उनकी हो रही है। लेकिन अगर वो गहराई से सोचें तो वो कुछ ऐसा कर बैठी हैं जिसे वो चाहकर भी कभी नहीं मिटा सकतीं।

Read This Article in English: Click Here

 

शहनाज गिल की तरह ही उनके भाई शहबाज़ भी हैं बिग बॉस के घर के एंटरटेनर
शहनाज गिल की तरह ही उनके भाई शहबाज़ भी हैं बिग बॉस के घर के एंटरटेनर

बिग बॉस टीवी के उन शोज़ में से एक है जिसने कई लोगों की ज़िंदगी बदलने में मदद की। इस शो में कुछ सेलिब्रिटी अपनी इमेज सुधारने, कुछ करियर में बदलाव के...

Read More
सिर्फ बदलाव ही रह जाता है बाकी सब बदल जाता है
सिर्फ बदलाव ही रह जाता है बाकी सब बदल जाता है

हर पीढ़ी के अपने एक अलग संघर्ष हैं। अगर हम अपने से पिछले जमाने की बात करें तो उस दौर में रोज का जीवन गुजारना भी अपने आप में एक संघर्ष हुआ करता था।...

Read More