वाह मैडम वाह जलवे हैं आपके

वाह मैडम वाह जलवे हैं आपके

मैडम लोगों की बात ही अलग होती है। घर से लेकर बाहर तक इन मैडम्स के ही जलवे होते हैं। एक ही घर में पुरुष अपने साथ रहने वाली महिलाओं के साथ ही रहते हैं लेकिन ब्यूटी सैलूंस के मामले में मैडम लोगों का स्टेट्स बहुत अलग होता है। यक़ीन नहीं आ रहा? चलिए हम बताते हैं कैसे।

50 रुपए और 500 रुपए

अब अगर हम पुरुषों की हेयर कट की बात करें तो वो आज भी गली के बाहर वाले नाई से 50 से 100 रुपए के बीच होता है, लेकिन मैडम लोगों के बालों की ट्रिमिंग भी लगभग 300 रुपए से स्टार्ट होती है और हेयर कट का तो पूछो ही मत। अब मैडम लोगों की बात ऐसे ही थोड़ी ना होती है। स्टाइलिस्ट पहले एनालाइज करता है और उसके बाद मैडम को सजेस्ट करता है और फिर डीप डिस्कशन के बाद तय पाया जाता है कि मैडम पर कौन सा स्टाइल परफेक्ट रहेगा। अब इस तरह के आउटकम में तो पैसों का ज्यादा हो जाना बनता ही है। लड़कों की तरह थोड़ी कि नाई से कह दिया- "देख ले भाई, जो तुझे सही लगे।"

हैड मसाज की बात

अब भई बात ही बात होती है। मोहल्ले का नाई दस बीस रूपए ज्यादा लेकर लड़कों की हैड मसाज और शोल्डर मसाज ऐसे ही कर देता है। तो मैडम लोगों का इसमें भी स्टेंडर्ड कुछ अलग है। उनका यह सभी कुछ काम हेयर स्पा में आता है। अगर वो हेयर वॉश करवाती हैं तो इसके चार्जेज भी उनके स्टेंडर्ड के हिसाब से ही होते हैं।

फर्क है भाई

अब आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है तो भाई थोड़ा फर्क है। सबसे पहली बात, वो सैलून में जाती हैं और आप नाई की दुकान पर। उनका हेयर वॉश किसी इंटरनेशनल ब्रांड के शैंपू से किया जाता है और आपका नाई आपके बालों को शैंपू करने के लिए एक रुपए वाला पाउच खोल देता है। बात आपके और उनके स्टैंडर्ड के ही है। यह फर्क आप घर के घर में भी देख सकते हैं। कभी उनके फेस वॉश या सीरम के प्राइस को देखिए, जानिए कि मैडम लोगों का स्टाइल क्या होता है। हां, आप लोग कभी-कभी उनके बेसिक स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे मॉश्चयुराइजर, सीरम लगा सकते हैं। इनके शैंपू और कंडीशनर भी बहुत अलग होते हैं। आप कभी पार्टी में लगा सकते हैं।

लेकिन खुद को कम ना समझें

अगर आप मैडम का कोई ब्यूटी या स्किन केयर प्रोडक्ट कभी-कभी इस्तेमाल कर रहे हैं तो किसी भी तरह की हीनभावना का शिकार ना हों। आप इस समय अपनी लाइफ में फिलॉसफी को अपना सकते हैं। जैसे कि आप सोचिए कि महंगा हो या सस्ता मॉश्चराइजर का काम स्किन को मॉश्च्चराइज करना है। इससे स्किन अच्छी नजर आ रही है। लेकिन यह वाला ज्ञान सिर्फ आपके लिए है। मैडम लोगों से कभी भी उनके किसी भी प्रोडक्ट के लिए प्राइस पर बहस ना करें। आखिर वो एक स्मार्ट प्लेयर हैं और वो भी प्रोडक्ट लेती हैं, पूरा रिसर्च करके लेती हैं।

आपके कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने के लिए इतना बता दूं कि आप भी कुछ कम नहीं। आपके मोहल्ले के नाई का तो कहना ही क्या। वैसे भी जब सलमान खान की मूवी आती है, आपका नाई आपके बालों को भाईजान जैसे करने का हुनर बखूबी जानता है। आप अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखिए।

क्या आपको भी खाना है करण जौहर का फेवरेट चॉकलेट फज, नोट कर लीजिए रेसिपी
क्या आपको भी खाना है करण जौहर का फेवरेट चॉकलेट फज, नोट कर लीजिए रेसिपी

फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर सेलिब्रिटीज के साथ खाना बनाती और चिट चैट करती नज़र आती हैं। हाल ही में वे अपने दोस्त और...

लो जी रजनीकांत के फैंस को मकर संक्राति पर मिल गया गिफ्ट, जेलर 2 के टीजर का हुआ अनाउंसमेंट
लो जी रजनीकांत के फैंस को मकर संक्राति पर मिल गया गिफ्ट, जेलर 2 के टीजर का हुआ अनाउंसमेंट

साउथ की फिल्मों और सुपर स्टार्स की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। लेकिन वहां के सुपर स्टार रजनीकांत का कोई सानी नहीं। उनके फैंस उन्हें भगवान मानते हैं और...