एडवेंचर के हैं शौकीन तो इस वैकेशन क्यों न कुछ तूफानी हो जाए

एडवेंचर के हैं शौकीन तो इस वैकेशन क्यों न कुछ तूफानी हो जाए

घूमना-फिरना भला किसे नहीं पसंद होता है। कोई सुकून के लिए वैकेशन का इंतज़ार करता है तो कोई कुछ नया एक्सप्लोर करने के लिए। पिछले कुछ सालों में ट्रैवल के मायने बदल रहे हैं। जहां पहले लोग फैमिली के साथ वैकेशन पर जाना पसंद करते थे, अब सोलो ट्रैवल, स्पिरिचुअल ट्रैवल जैसे ट्रेंड घूमने के शौकीन लोगों के बीच बढ़ रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी वैकेशन में कुछ नया एडवेंचर से भरपूर करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें एडवेंचर से भरपूर ट्रैवल करने का शौक है तो आप इन डेस्टिनेशंस पर ये एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राई कर सकते हैं।

हेली स्कीइंग

आइस स्कीइंग जैसे एडवेंचर गेम में हेलिकॉप्टर के साथ एडवेंचर को और दुगुना बना दिया है हेली स्कीइंग ने। हेली स्कीइंग के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा स्कीयर्स को ऊंचाई पर ले जाया जाता है। हेली स्कीइंग के लिए अनछुए पाउडर बर्फ वाली चोटी पर ले जाते हैं, जहां स्लोप से स्कीइंग करके नीचे जाने पर मज़ा दोगुना हो जाता है। इस अल्टीमेट अनुभव के लिए हिमाचल के कुछ स्थानों के साथ औली और गुलमर्ग जा सकते हैं।

स्काई डाइविंग

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में स्काई डाइविंग का एडवेंचर देख अगर कभी आपके मन में भी ख्याल आया हो कि कभी लाइफ में इसे ट्राई करेंगे, तो हजारों फुट की ऊंचाई से हवाई जहाज़ से कूदने और फिर हवा में तैरने का अनोखा एक्सपीरियंस आप भारत के मैसूर, उज्जैन, महाराष्ट्र समेत कई अन्य स्थानों पर ले सकते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स में स्काई डाइविंग से सचमुच तूफानी अहसास ले सकते हैं।

हॉट एयर बैलूनिंग

एडवेंचर प्रेमियों के लिए हॉट एयर बैलून में बैठकर हवा में उड़कर नज़ारों का आनंद लेना काफ़ी लोकप्रिय है। राजस्थान, गोवा, हम्पी और महाराष्ट्र में आप हॉट एयर बैलून का आनंद ले सकते हैं। तो अगर आप इन जगहों पर वैकेशन प्लान कर रहे हैं तो इस एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैं।

स्कूबा डाइविंग

अगर आप इस वैकेशन समुद्री बीच वाले स्थानों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो स्कूबा डाइविंग के ज़रिए समुद्र के अंदर की दुनिया को देखने का आनंद ले सकते हैं। बीच के किनारे लहरों का आनंद लेने के साथ-साथ क्यों न इस बार स्नॉरकेलिंग और स्कूबा डाइविंग का मज़ा उठाएं। गोवा, द्वारका, अंडमान और मुरुदेश्वर में स्कूबा डाइविंग गज़ब की होती है। कुछ स्थानों पर स्कूबा डाइविंग के लिए कोर्स भी कराया जाता है। समुद्र के भीतर की खूबसूरत दुनिया को एक्सप्लोर कर अपने वैकेशन को यादगार बना सकते हैं।

पैराग्लाइडिंग

पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर है जो लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। इसे करने वालों की संख्या भी अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स की तुलना में ज़्यादा है। पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है जिसका आनंद कई वैकेशन डेस्टिनेशन पर आसानी से मिल जाता है। हिमाचल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात के अलावा भी कई राज्यों में पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा सकते हैं।

वॉटर राफ्टिंग

रिवर राफ्टिंग या वॉटर राफ्टिंग का एक्सपीरियंस भी लाइफ में एक बार ज़रूर लेना चाहिए। ऋषिकेश में राफ्टिंग के ज़रिए गंगा की लहरों की थपेड़ों के बीच डूबने और लड़ने का एक्सपीरियंस बेहद रोमांचक होता है। इसके अलावा ज़ांस्कर वैली में राफ्टिंग का मज़ा ले सकते हैं। ठंडे पानी में शरीर को जमा देने वाली लहरों के बीच से निकलना कभी न भूलने वाला एक्सपीरियंस है। जम्मू से 240 किलोमीटर दूर ज़ांस्कर में आप इसका आनंद उठा सकते हैं। कुल्लू में भी राफ्टिंग के लिए प्लान कर सकते हैं।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "अपना ज्ञान" पर क्लिक करें।

जानते हैं भारत की गौरव चंद्रिका टंडन को जो इंदिरा नुई की बहन भी हैं
जानते हैं भारत की गौरव चंद्रिका टंडन को जो इंदिरा नुई की बहन भी हैं

पैप्सिको इंडिया की पूर्व सीईओ इंदिरा नुई का नाम दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में लिया जाता है। लेकिन इस बार इंदिरा नुई का नाम अपने काम की वजह से नहीं...

Read More
Hollywood Actress Gives Nude Poses at Grammy Awards Without Invitation, Escorted Out by Security
Hollywood Actress Gives Nude Poses at Grammy Awards Without Invitation, Escorted Out by Security

The Grammy Awards 2025 are currently making headlines, and there’s great news for India—Indian-origin American singer Chandrika Tandon...

Read More