अब शायद हम लोगों में थोड़ा सा भी बर्दाश्त करने की ताकत मानो खत्म हो गई है

अब शायद हम लोगों में थोड़ा सा भी बर्दाश्त करने की ताकत मानो खत्म हो गई है

हाल ही में शादी में हो रही एक घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्टेज पर दूल्हे का एक फोटोशूट चल रहा था। यह शूट का ही हिस्सा था शायद कि इस दौरान नोटों की भी बारिश हो रही थी। अब शादी में तो बच्चे भी आते ही हैं और बच्चे तो बच्चे होते हैं। एक बच्चा नोटों की बारिश देखकर फोटोशूट के बीच में आ गया और नोट इकट्ठे करने लग गया। इससे शूट डिस्टर्ब हुआ और दूल्हे को गुस्सा आ गया। चलो भई, थोड़ा बहुत गुस्सा आ जाना एक नॉर्मल बात है, लेकिन उन्हें तो इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने बच्चे को चांटा मार दिया। इतना ही नहीं, स्टेज से यह भी अनाउंस हो गया कि अपने बच्चों को संभालें, पैसे कम हैं तो हमसे ले लें। लेकिन शूट खराब ना होने दें।

इंटरनेट पर मचा बवाल

अब यह बात इंटरनेट पर इस समय काफी तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग दूल्हे का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग यह मान रहे हैं कि इतनी छोटी सी बात को इतना तूल देने की क्या जरूरत है? आप खुद सोचिए, क्या वाकई इस बात पर इतने रिएक्शन की क्या जरूरत थी? अगर हम दूल्हे के पहलू से देखें तो यह समझ में आता है कि यह फोटोशूट जिंदगी की हमेशा एक खूबसूरत याद के तौर पर रहता है। ऐसे में चाहे बिग फैट वेडिंग हो या हम मिडिल क्लास लोगों की शादी, कोई इन्हें तस्वीरों और वीडियो में कैद कर लेना चाहता है।

बच्चे डिस्टर्ब तो करते हैं

यह बात तो सच है कि बहुत सारे फोटोशूट में बच्चे डिस्टर्ब करते हैं। कई बार फोटोग्राफर ही बच्चों को साइड कर देता है, तो कई बार आसपास के लोग ही उन्हें डांटकर या समझाकर हटा देते हैं। ऐसे में अक्सर ना पेरेंट्स बुरा मानते हैं और ना ही बच्चों को इससे कोई ऐतराज होता है। लेकिन इतनी छोटी बात पर इतना अजीब सा रिएक्शन वाकई हैरान कर रहा है। वरना तो कई बार बच्चों की शरारत भी एक हसीन लम्हा बनकर इस तरह के शूट का हिस्सा बन जाती है। जैसे हाल ही में हुआ था कि एक दूल्हा-दुल्हन का शूट चल रहा था, तभी दुल्हन की छोटी सी भतीजी आकर दूल्हा-दुल्हन को अलग करती है और दूल्हे को मारने लगती है। अगर आप नेगेटिव ऐस्पेक्ट से देखें तो यह बहुत बदतमीजी की बात है, लेकिन उन लोगों ने इस मामले को बहुत लाइटली लिया। दूल्हा भी हंस रहा था छोटी बच्ची की इस हरकत पर। उस बच्ची की यह मासूम अदा वायरल हुई थी — जो जाहिर सी बात है कि शूट का हिस्सा तो नहीं होगी।

ये सेल्फ-सेंटर दुनिया की झलक है

इस घटना को जब हम देख रहे हैं तो समझ पा रहे हैं कि हम बहुत ज्यादा सेल्फ-सेंटर हो चुके हैं। जब पैसे उछाले जाते हैं तो लोग उन्हें लेने की कोशिश करते हैं। उस बच्चे ने भी शादी में ऐसा ही किया। लेकिन जो दूल्हे का रिएक्शन आया, उससे पता चलता है कि शायद कुछ बर्दाश्त करने या “लेट इट बी” करने का उसके अंदर माद्दा ही नहीं था। उसे अहंकार भी होगा, तभी तो उसने स्टेज से ही अनाउंस करवाया कि अगर पैसे कम हैं तो हमसे ले लो। लेकिन यह दूल्हा शायद यह बात भूल गया कि वो भी कभी बच्चा था और आने वाले कुछ सालों में उसके भी बच्चे होंगे। बच्चों का क्या काम होता है? वो तो शादियों में जाते ही मस्ती करने के लिए हैं। वो खूब खेलते हैं, खाते हैं और डांस करते हैं। खैर अपनी अपनी सोच है। मुझे तो लगता है कि इस दूल्हे को लोगों को बुलाना ही नहीं चाहिए था।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "अपना ज्ञान" पर क्लिक करें।

आईफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें कीमत और फीचर्स
आईफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें कीमत और फीचर्स

एपल के मोबाइल्स की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। वे लोग जो इसे कैरी करते हैं, वो आईफोन छोड़कर कहीं नहीं जा पाते। वे लोग जो किसी भी वजह से आईफोन कैरी...

Read More
रस्किन बॉन्ड ने बता दिया कि बड़े होने के मायने क्या होते हैं
रस्किन बॉन्ड ने बता दिया कि बड़े होने के मायने क्या होते हैं

देहरादून.... दूर पहाड़ों पर बसा एक शहर, जो अपने कल्चर, कॉफी, पेस्ट्री और एक तहजीब का नाम है। जो लोग वेबसीरीज देखते हैं, वे लोग ‘मुसाफिर...

Read More