क्या आप भी चाहते हैं कि मनोज कुमार की तरह आपकी ऑबिचरी भी लिखी जाए शानदार, तो तैयारी आज से ही कर लें

क्या आप भी चाहते हैं कि मनोज कुमार की तरह आपकी ऑबिचरी भी लिखी जाए शानदार, तो तैयारी आज से ही कर लें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का देहांत हो गया। 87 साल के राजेंद्र ने एक अभिनेता के तौर पर एक सफल पारी की। उनके फैंस इस समय उनके डायलॉग, उनकी फिल्मों को याद कर रहे हैं। नेता और अभिनेता भी उनकी शान में कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने देशभक्ति की इतनी फिल्में की, लोग उन्हें भारत कुमार भी कहते थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी के गुज़र जाने पर कुछ लिखा जा रहा है। लेकिन हां, उनके बारे में जितना अच्छा लिखा गया है, वो मनोज कुमार की ज़िंदगी की कमाई है। अजय देवगन ने उनके लिए लिखा कि उनके पिता वीरू देवगन को बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले वो थे। वहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी कुछ ऐसा ही अनुभव है।

मनोज कुमार एक बहुत ही सिंपल ज़िंदगी गुज़ार कर इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं और जब उनके बारे में ऑबिचरी लिखी जा रही है तो पता चल रहा है कि वो वाकई कितने अच्छे थे। यह भी कितनी अजीब चीज़ है ना हम मरने वाले के लिए अक्सर ऑबिचरी लिखते हैं, लेकिन वो ऑबिचरी जिसके लिए लिखी जाती है, जिसकी याद में लिखी जाती है वो कभी नहीं पढ़ पाता। अगर हम अपनी बात करें तो हमारे गुज़र जाने के बाद हमारे लिए भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शायद हमें टैग करते हुए कुछ लिखेंगे। लेकिन अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी ऑबिचरी मनोज कुमार जैसी लिखी जाए तो आज से ही तैयारी कर लें।

ज़िंदगी में ईमानदार रहिए

यहां हम आपको करप्शन की बात नहीं समझा रहे। अक्सर लोग करप्शन करना पसंद नहीं करते और ईमानदारी से ही अपनी ज़िंदगी को गुज़ारते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं अपने रिश्तों को लेकर ईमानदारी बरतने की।

इस दुनिया में जब हम आते हैं ना तो हमें बहुत से किरदार मिलते हैं। हां, खून के रिश्ते हमें मिलते हैं और दोस्ती और मिलने वालों को हम खुद चुनते हैं। आप जिस भी रिश्ते में रहें, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। आज के ज़माने में सबसे ज़रूरी चीज़ है मोहब्बत, जो बहुत मिसिंग है। आप जब दिल से मोहब्बत करेंगे ना अपने रिश्तों से, तो आपको बदले में मोहब्बत वापिस भी मिलेगी। जिससे आपकी ज़िंदगी बहुत खूबसूरत हो जाएगी।

एक पॉजिटिव एप्रोच

वो कहते हैं ना नजरिया बदलो तो नज़ारे बदल जाते हैं। किसी को पानी का एक गिलास भरा हुआ लगता है तो किसी को खाली। बस यही ज़िंदगी है। ज़िंदगी में किसी को भी सभी कुछ नहीं मिलता। अगर कोई भी इंसान किसी भी मुकाम पर है तो वो ऐसे ही नहीं मिल जाता। वहां तक पहुंचने के लिए वो बहुत मेहनत करता है। रिश्तों में ही देख लीजिए, अगर आप हर वक्त अपने आस-पास नेगेटिविटी देखेंगे तो आपको वही नज़र आएगी। लेकिन अगर आप दूसरों की ग़लतियों को इग्नोर करेंगे तो आपको अच्छा भी नज़र आने लगेगा। आप यक़ीन जानें कमियां भी सभी के अंदर होती हैं और खूबियां भी। बस आप जो एप्रोच रखते हैं, ज़िंदगी आपको वैसी नज़र आने लगती है।

मदद करिए

हम लोग इतने अच्छे नहीं हैं कि पूरे समाज के लिए कुछ अच्छा सोचें। लेकिन हां, हमारे आस-पास जो भी लोग हैं उनके लिए जितनी हो सके हम मदद कर सकते हैं। अगर हम किसी के मुश्किल वक़्त में किसी का साथ देते हैं, तो आप यक़ीन जानें वो इंसान आपको ज़िंदगी भर याद रखता है। ऐसा भी नहीं है कि आप बहुत बड़ी मदद किसी की करें। बस इतना याद रखें कि आपसे जो बन पड़ सकता है, जो आपके बस की बात है बस, आप उसे करें। फिर देखिए आपको खुद को कितना सुकून मिलेगा। ज़िंदगी में कुछ बेहतर करने के लिए कोई बड़ा कारनामा करने की ज़रूरत नहीं होती। आप जितने सिंपल रहेंगे, उतने ज़्यादा सुकून से रहेंगे।

इससे ना केवल आप अपने जीवन को खुशनुमा बना पाएंगे, लोग आपके जाने के बाद भी आपको एक अच्छे इंसान के तौर पर याद रखेंगे। अगर आप इस चीज़ को गहराई से सोचेंगे तो आपको पता चलेगा कि ज़िंदगी की यह बेहतरीन कमाई होती है कि कोई आपको अच्छे में याद करे।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।


एक्टर अजीत ने रेसिंग में भी लहराया परचम, दुबई कार रेसिंग में सेकंड रनरअप का जीता खिताब
एक्टर अजीत ने रेसिंग में भी लहराया परचम, दुबई कार रेसिंग में सेकंड रनरअप का जीता खिताब

हाल ही में एक्‍टर अजीत के एक्‍सीडेंट की खबर आई। दुबई कार रेसिंग में हिस्‍सा लेने गए अजीत का प्रैक्टिस के दौरान एक्‍सीडेंट हुआ। जिसके...

Read More
सिर्फ एक त्योहार नहीं हमारी तहज़ीब भी है पतंगबाज़ी
सिर्फ एक त्योहार नहीं हमारी तहज़ीब भी है पतंगबाज़ी

14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने वाला पतंग उत्सव इस दिन को खास बनाता है। जयपुर की...

Read More