सीटीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, आप भी यहां ले सकते हैं रिजल्ट के बारे में जानकारी

सीटीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, आप भी यहां ले सकते हैं रिजल्ट के बारे में जानकारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन की ओर से होने वाले सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। इसका रिजल्ट आप सीबीएसई की वेबसाइट पर देख सकते हैं। आपको वेबसाइट पर जाकर बताई हुई जगह पर अपना रोल नंबर डालना है और आपको अपना स्कोर पता चल जाएगा।

दिसंबर में हुआ था

सीबीएसई की ओर से होने वाला यह एग्जाम पिछले साल दिसंबर में 14 तारीख को आयोजित किया गया था। पेपर दो शिफ्टों में हुआ था। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12 तक की थी, वहीं इसकी ईवनिंग शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक की थी।

आप कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

अगर आप अपना स्कोर कार्ड देखना चाहते हैं तो वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। इसके बाद आप सीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। लॉग इन विंडो में अपना रोल नंबर डालें। अब आप अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

इससे होगा क्या फायदा

इस टेस्ट के जरिए आप केवी, एनवीएस और सेंट्रल तिब्बतियन स्कूलों में अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आप यूनियन टेरिटोरी जैसे कि चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली के एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल के स्कूलों में भी अप्लाई कर सकते हैं। प्राइवेट अनएडेड स्कूलों में भी इसका स्कोर वैलिड माना जाता है।

लाइफ टाइम के लिए है वैलिड

सीटीईटी का स्कोर लाइफ टाइम के लिए वैलिड है। एक व्यक्ति कितनी भी बार इस एग्जाम का अटेम्प्ट दे सकता है। वे कैंडिडेट जो सीटीईटी में क्वालिफाई भी होते हैं, वे भी अपना स्कोर इंप्रूव करने के लिए इस टेस्ट में दोबारा अपीयर हो सकते हैं।

इस टेस्ट में क्वालिफाई करने के बाद कैंडिडेट को सर्टिफिकेट दिया जाता है। हर एग्जाम के कुछ नियम और शर्तें होती हैं। इस एग्जाम की बात करें तो भले ही आप कितनी भी बार इस एग्जाम को दे सकते हैं लेकिन इस एग्जाम में रीचेकिंग और री-इवैल्यूशन जैसा कोई भी प्रावधान नहीं है।

वे कैंडिडेट जिन्होंने इस टेस्ट में क्वालिफाई किया है, उन्हें बोर्ड की ओर से एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट डीजी लॉकर के जरिए मिलेगा। यह मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटली साइन होगा और आईटी एक्ट के तहत लीगली वैलिड होगा।

ज़िंदगी में फेलियर को कैसे डील करना है यह आप इम्तियाज़ अली से सीख सकते हैं
ज़िंदगी में फेलियर को कैसे डील करना है यह आप इम्तियाज़ अली से सीख सकते हैं

जेएलएफ का हर दिन अपने आप में ख़ास और बहुत सीख समेटे होता है। 3 फरवरी का दिन भी कुछ ऐसा ही था जब राइटर और डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने जब वी मेट सेशन...

Read More
सिर्फ़ अदब ही नहीं, राजनीति का भी छाया मामला
सिर्फ़ अदब ही नहीं, राजनीति का भी छाया मामला

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल किताबों की एक दुनिया है, जहां साहित्यकार और साहित्य प्रेमी दोनों ही मौजूद होते हैं। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की बात करें,...

Read More