आमिर खान.... वो इंसान जो अपने रिश्तों को कंफ्यूजन में नहीं रखता

आमिर खान.... वो इंसान जो अपने रिश्तों को कंफ्यूजन में नहीं रखता

आमिर खान एक अभिनेता के तौर पर क्या हैं यह बात किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। वो जब फिल्मों में आते हैं तो फिल्मों में सिर्फ और सिर्फ कमाल होता है। लेकिन अगर हम इस समय की बात करें तो इस वक्त आमिर अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। उनको अपने जीवन में तिबारा प्यार हो चुका है और इसके बारे में सूचना उन्होंने अपने 60 वें जन्मदिन पर दी। उनकी नई गर्लफ्रेंड का नाम गौरी स्पर्त है। जिन्हें वो पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं।

हम कोई जजमेंट नहीं कर रहे

हम यहां यह बात करने नहीं बैठे कि एक शादीशुदा बेटी के बाप होकर आमिर यह क्या कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करना चाहिए था या नहीं। यह आमिर खान की अपनी ज़िंदगी है। वो जो चाहें जैसा चाहें करें। बस इस बात से हम एक बात सीख सकते हैं कि उनके अंदर ईमानदारी है। वो जब तक जिस रिश्ते में होते हैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। आमिर खान ने जब अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को छोड़कर किरण राव से शादी की थी उस वक्त तो वाकई लगा था कि आमिर को यह क्या हो गया उस महिला का साथ छोड़ दिया जिसने संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया लेकिन खैर कुछ सालों में उनके फैंस ने इस बात को भी स्वीकारा। उन्हें बहुत बार रीना दत्ता और बच्चों के साथ स्पॉट किया गया।

हमने बच्चों को खुद बताया

आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में एक बार कहा था कि किसी भी शादी को खत्म करना आसान नहीं होता। खासतौर से अगर उस शादी में बच्चे भी हों तो। जब मैं और रीना अलग हो रहे थे तब हमने बच्चों से कुछ छिपाया नहीं बल्कि बच्चों को खुलकर बताया कि अम्मी अब्बा अब एक साथ नहीं रहेंगे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा था कि बच्चों के कुछ सवाल थे जो उन्होंने मुझसे और रीना से पूछे थे। उनके हर डाउट को हम दोनों ने मिलकर दूर किया। उन्हें किसी तीसरे ने हमारे रिलेशन के खत्म होने के बारे में नहीं बताया था।

अब हम देखते हैं

मिस्टर परफेक्ट की साफगोई का नतीजा उनकी बेटी की शादी में नज़र आया था। जहां उनकी दोनों एक्स पत्नियां किरण और रीना साथ नज़र आईं। वहीं उनकी तीनों बच्चों में भी आपस में बॉन्डिंग देखी गई। इस बात से यह पता चलता है कि चाहे आपका रिलेशन अच्छा है या खराब है लेकिन अगर आप लाइफ में बहुत सारी चीजें और बहुत सारे कंफ्यूजन नहीं हो पाते। आमिर जो भी करते हैं वो उसमें हमेशा क्लियर रहते हैं। जैसे कि एक चीज और क्लियर है कि वो अवॉर्ड सेरेमनी में नहीं आते तो वे नहीं शामिल होते। इसके पीछे की वो वजह बताते हैं कि मैं अभिनय इनाम पाने के लिए नहीं करता बस मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है। मेरी फिल्में मेरे फैंस को पसंद आएं, जिस मोटो को ध्यान में रखकर मैं फिल्म बना रहा हूं वो लोगों को समझ में आ जाए मेरे लिए बस इतना काफी है।

आमिर की फैमिली को नहीं है एतराज़

खैर अब आमिर अपने नए रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं। वो गौरी के साथ हैं। अब वो पब्लिकली भी उनके साथ नज़र आ रहे हैं। 60 साल के आमिर अब एक नए रिलेशन में हैं। लेकिन उनकी दोनों पूर्व पत्नियां भी उनकी दोस्त हैं। वो एक खुले दिल और विचारधारा वाले इंसान हैं। उन्हें बहुत बार बहुत मौकों पर अपनी दूसरी पत्नी किरण राव की क्रिएटिविटी को एप्रिशिएट किया है। वहीं बात अगर आमिर की फैमिली की करें तो उनकी बहनें उनके नए रिश्ते के साथ काफी खुश हैं। उनकी बहन ने भी हाल ही में इस नए रिलेशन पर अपना रिएक्शन दिया है। उनकी बहन निखत खान हेगड़े ने कहा है हम लोग उन दोनों के लिए बहुत खुश हैं। गौरी एक बहुत अच्छी इंसान हैं। हम लोग चाहते हैं कि वे दोनों हमेशा-हमेशा खुश रहें। उनकी बहन एक मलयालम फिल्म L2: Empuraan में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। अब देखना यह है कि आमिर और गौरी को यह रिलेशन भविष्य में क्या मोड़ लेता है।

वाह मैडम वाह जलवे हैं आपके
वाह मैडम वाह जलवे हैं आपके

मैडम लोगों की बात ही अलग होती है। घर से लेकर बाहर तक इन मैडम्स के ही जलवे होते हैं। एक ही घर में पुरुष अपने साथ रहने वाली महिलाओं के साथ ही रहते हैं...

Read More
BGT 2024 रिपोर्टकार्ड
BGT 2024 रिपोर्टकार्ड

तो आखिरकार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का अंत हुआ और साथ ही अंत हुआ भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल में जाने की उम्मीदों का भी। भारत ना...

Read More