Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बीच किस वजह से मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन

Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बीच किस वजह से मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर दी है। अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए दीवानों की तरह सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। पुष्पा 2’ वाइल्ड फायर की तरह बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। फिल्म के रिस्पॉन्स से जहां एक तरफ मेकर्स और अल्लू अर्जुन खुश हैं, वहीं रिलीज के बाद ही फिल्म की वजह से अल्लू अर्जुन एक मुसीबत में भी फंस गए हैं। इसके पीछे वजह है हैदराबाद में फिल्म रिलीज के दौरान एक सिनेमाघर में हुई घटना। जिसकी वजह से अल्लू अर्जुन पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान हादसे में फैन की हुई मौत

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2’ की रिलीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन फिल्म की सफलता के बीच स्टाइल आइकन अल्लू अर्जुन पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं।

दरअसल, उनकी फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद में भगदड़ मच गई। स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन बुधवार रात बिना बताए संध्या थिएटर में फैंस को सरप्राइज देने पहुंच गए। यह खबर फैलते ही थिएटर के बाहर मौजूद फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए। बड़ी संख्या में फैंस एक साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश करने लगे।

इस वजह से थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई। यहां तक कि लोगों को खड़े होने की जगह भी नहीं बची और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फैंस की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इसके बावजूद भीड़ में सांस घुटने से कई लोग बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला के साथ उसका बेटा भी फिल्म देखने गया था, जो अब अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन और उनकी टीम के साथ थिएटर पर धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई

पुष्पा 2’ रिलीज से पहले भी विवादों में छाई रही थी। कभी इसके गाने को लेकर तो कभी अल्लू अर्जुन के लुक की वजह से चर्चा में रही। बावजूद इसके, ‘पुष्पाका जादू दर्शकों पर बरकरार है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 170 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

फिल्म ने ओपनिंग की रेस में जवान’, ‘पठान’, ‘स्त्री 2’ और एनीमलजैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, फिल्म ने आरआरआरको भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

पुष्पाफिल्म का पहला पार्ट भी 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी

पुष्पा: द राइजसे पुष्पा राज का फैंस के दिलों पर राज शुरू हुआ था। इस फिल्म में स्वैग और स्टाइल स्टार अल्लू अर्जुन एकदम नए अवतार में नजर आए थे। उन्हें इस नए अंदाज में देख फैंस चौंक गए थे।

लेकिन उनका ये अंदाज फैंस को इतना भाया कि फिल्म 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। सभी भाषाओं को मिलाकर इस फिल्म ने भारत में 313 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

सिर्फ तीन घंटे में आप कर सकते हैं रसोई को मैनेज
सिर्फ तीन घंटे में आप कर सकते हैं रसोई को मैनेज

अगर आपको लगता है कि आपका जीवन सिर्फ रसोई के इर्द-गिर्द ही सिमट कर रह गया है तो विश्वास करें कि इसका समाधान केवल आपके पास है। अगर आप चाहें तो आप रसोई...

Read More
अगर पसंद हैं किताबें और गुलाबी नगरी से है प्यार तो जेएलएफ में पधारिए
अगर पसंद हैं किताबें और गुलाबी नगरी से है प्यार तो जेएलएफ में पधारिए

जेएलएफ यानी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल ने बहुत कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। अब यह जयपुर का एक सिग्नेचर इवेंट बन चुका है। साल 2008 से शुरू हुआ...

Read More