जोश के साथ काम करने का जज्बा हम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से सीख सकते हैं

जोश के साथ काम करने का जज्बा हम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से सीख सकते हैं

कौन बनेगा करोड़पति के हाल ही के एपिसोड में जब अमिताभ बच्चन अपने चिरपरिचित अंदाज में स्टेज पर एंट्री लेने और खड़े होकर मोनोलॉग देने के बजाय इस बार बैठे हुए दर्शकों से बातचीत करते नजर आए। यह अंदाज लोगों को हैरान कर देने वाला था। पिछले 25 साल वे बेहद गर्मजोशी के साथ दर्शकों और कंटेस्टेंट का वेलकम करते नजर आते हैं। यह पहला मौका था जब वो बैठकर अपने फैंस को संबोधित कर रहे थे। खैर, इस बारे में उन्होंने सफाई भी दी और बताया कि शूटिंग के दौरान वो फिसल गए थे और घुटने में चोट आने की वजह से उन्हें खड़े होने में परेशानी हो रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि चोट बहुत गंभीर नहीं है, बस उन्हें थोड़ा-सा दर्द है।

ये हौसले की बात है

अमिताभ बच्चन अपने करिअर के किस मुकाम पर हैं, इससे हम और आप पूरी तरह परिचित हैं। वो चाहते तो शूटिंग कैंसिल भी कर सकते थे। यह कोई बहाने की बात भी नहीं है, उनके वाकई चोट लगी है। लेकिन वो एक बेहद प्रोफेशनल इंसान हैं, काम करना पसंद करते हैं और सबसे बड़ी बात, अपने अंदर एक हौसले को बनाए रखते हैं। इसलिए उन्होंने काम पर आना, शूटिंग करना चुना।

जिंदगी में चॉइस आपकी अपनी होती है

अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना कमा लिया है कि अगर वे आज काम छोड़कर घर बैठना चाहें तो आराम से कर सकते हैं। लेकिन वे आज भी सुबह उठकर काम पर आना पसंद करते हैं। 1969 से वो फिल्मों में सक्रिय हैं। केबीसी में ही वो कई बार अपनी कुछ निजी बातें भी बताते हैं। ऐसे ही एक बार उन्होंने अपनी पोती के बारे में कहा था, हमें बहुत प्यारी हैं हमारी पोती आराध्या, लेकिन उनके साथ मुलाकात कम ही हो पाती है। शूटिंग में ही इतना व्यस्त रहता हूं। सुबह 7 बजे घर से निकलता हूं और रात को 10 बजे घर पहुंचता हूं। मुझे अच्छा लगता है काम में व्यस्त रहना।

खुद को अनुशासित रखने का जरिया है काम

अमिताभ बच्चन के ब्लॉग भी उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। अपने ब्लॉग्स के जरिए भी वो अपने जीवन की बहुत-सी निजी बातें साझा करते हैं। उन्होंने एक बार अपने एक ब्लॉग में बताया था कि उनका काम उनके लिए काम नहीं, यह उनकी जिंदगी का एक जुनून है। यह काम उन्हें व्यस्त और अनुशासित रखने में मदद करता है। इससे ही भावनात्मक और मानसिक शांति मिलती है।

उनकी सहजता उन्हें सदी का महानायक बनाती है

बड़े सेलिब्रिटीज की जिंदगी वाकई कमाल की होती है। लेकिन केबीसी के जरिए ही हम जान पाएं हैं कि वो कितने सहज हैं। जब एक आम इंसान कुर्सी पर बैठकर एक रकम को जीतकर जाता है, उस खुशी को अमिताभ बच्चन महसूस कर पाते हैं। बातचीत के जरिए वो उन आम लोगों की जिंदगी में शामिल हो जाते हैं। वो अहसास कर पाते हैं कि पांच से दस लाख रुपए की रकम भी एक आम-से इंसान के लिए क्या मायने रखती है।

फैंस को लग रहा है बुरा

बिग बी का बर्थडे 11 अक्टूबर को आने वाला है। वे इस साल 84 साल के हो जाएंगे। पिछले बार जलसा के बाहर उनके फैंस ने उनका बर्थडे बहुत खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया था। दो फैंस तो उनकी फिल्मों के किरदार का रूप धरकर आए थे, जिनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अपने फैंस से मिले इस स्नेह के लिए वो बहुत बार भावुक हो जाते हैं। वो बेहद अनुशासित तो हैं ही, लेकिन वो एक भावुक इंसान भी हैं। बहुत बार केबीसी के सेट पर वो अपने माता-पिता के बारे में बताते हैं। अपने बचपन से जुड़ी कहानियां सुनाते हैं।

यह सच है कि वो हम सभी के लिए एक आदर्श हैं। वो जिस तरह से इस उम्र में काम कर रहे हैं, वो वाकई बेमिसाल है। हम दुआ करते हैं कि उनके पैर की यह चोट जल्दी से सही हो जाए। प्रतीक्षा के बाहर उनके फैंस प्रतीक्षा करेंगे कि वो बर्थडे किस अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। आप वाकई एक रोल मॉडल हैं, अमिताभ बच्चन। आपकी पर्सनैलिटी की ऐसी ही खूबियां आपको सदी का महानायक बनाती हैं।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

स्त्री 2: इन केमियोज़ ने दर्शकों का मज़ा कर दिया दोगुना
स्त्री 2: इन केमियोज़ ने दर्शकों का मज़ा कर दिया दोगुना

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है । कम बजट की यह हॉरर कॉमेडी फिल्म साल की बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दे...

Read More
शिक्षक दिवस पर आत्मचिंतन: क्या हम अपने बच्चों को सुरक्षित रख पा रहे हैं?
शिक्षक दिवस पर आत्मचिंतन: क्या हम अपने बच्चों को सुरक्षित रख पा रहे हैं?

शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं के साथ इस शिक्षक दिवस पर कुछ बातें जो हमारे जेनरेशन और हमारे फ्यूचर जनरेशन के लिए बहुत जरूरी हैं, अगर हम समझें तो आज वह दौर...

Read More