मृदुल और बशीर की बातों से बिग बॉस के घर में मचा हंगामा, गौहर खान लेंगी क्लास

मृदुल और बशीर की बातों से बिग बॉस के घर में मचा हंगामा, गौहर खान लेंगी क्लास

बिग बॉस के घर में हंगामा और ड्रामा होना आम बात है। इस सीजन घर में भले ही दूसरे सीजंस की तुलना में लड़ाई झगड़े कम देखने को मिल रहे हैं। लेकिन घरवालों के बीच नोंक झोंक और अभद्र भाषा के साथ माहौल हर दूसरे दिन गरमाता नजर आ रहा है। हाल ही में बिग बॉस कैप्टेंसी के टास्क के दौरान कुछ ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से घर के दो सदस्य रोते रोते बेहाल हो गए। कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों को कुछ सदस्यों की बातें सुनाई गईं। जिसे सुन तान्या और आवेज इतना परेशान हो गए कि घंटों रोते नजर आए। आवेज तो रात को सोते सोते अपने घरवालों की तस्वीर से बातें कर रोते रहे। इन दोनों कंटेस्टेंट के रोने की वजह बने मृदुल और बशीर।

ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी बात सुन परेशान हुईं तान्या, रोते रोते हुईं बेहाल

इस बार घर के कैप्टन बनने की दावेदारी के फाइनल राउंड में कुनिका, गौरव खन्ना, आवेज और अभिषेक दावेदार बने। इस राउंड में उन्हें घरवालों के वीडियो देखने के बाद उससे जुड़े सवालों के सबसे पहले जवाब दे अपनी दावेदारी सुनिश्चित करनी थी। इस टास्क में मृदुल और गौरव की बातचीत का एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें मृदुल गौरव को तान्या से जुड़ी बाहर की बातें बता रहे थे। उन्होंने बताया कि तान्या का कोई खास उन्हें भी जानता है जिसने उन्हें बताया था कि वो बहुत झूठ बोलती हैं। यही नहीं तान्या झूठी पब्लिसिटी करती हैं। मृदुल की बात सुन तान्या परेशान हो गईं। वे बार बार कहती रहीं कि क्या वो उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृदुल ने तान्या का नाम किसी के साथ जोड़ गलत किया। तान्या रोते रोते जीशान को और अपने दूसरे दोस्तों को कहती रहीं कि उनके लिए बड़ा मुश्किल रहा है घर से बाहर निकल काम करना। उनके घरवाले उन्हें पता नहीं किस तरह से लेंगे। वो उनका घर से निकलना बंद करा देंगे।

बशीर ने आवेज के रिश्तों पर उठाए सवाल

इसी टास्क के दौरान बशीर, अमाल और जीशान का एक वीडियो दिखाया गया। आवेज से लड़ाई के बाद बशीर उनके बारे में बात कर रहे थे। अमाल और जीशान को बताते हैं कि आवेज एक ही समय में कई लड़कियों को डेट करने की कोशिश करते हैं। वे कहते हैं यहां नगमा से दस सालों से रिश्ते में होने की बात करते हैं। बाहर उसी समय में कई लड़कियों को अप्रोच कर रहे थे। उनकी बात पर अमाल भी मुहर लगाते हैं कि वो जानते हैं कि एक ही समय में कई लोगों से बात करते हैं वे। इस बात को सुन आवेज भावुक हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बशीर से वे क्लियर करते हैं जिसमें सामने आता है कि उन दोनों की कॉमन फ्रेंड ने ये सब बातें बशीर को बताई हैं। हालांकि गौरव समझाते हैं कि सबका पास्ट होता है, इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं। लेकिन आवेज का रोना थमता ही नहीं है।

गौहर लगाएंगी बशीर की क्लास

बशीर की बातों से सिर्फ घर का माहौल ही नहीं बिगड़ा है। घर के बाहर भी इन बातों की चर्चा हो रही है। जिसकी वजह से आवेज के सपोर्ट में उनकी भाभी गौहर खान उतरी हैं। आपको बता दें कि जल्द ही गौहर बिग बॉस के घर पर बतौर गेस्ट आने की तैयारी में हैं। वे घर पर आकर बशीर को उनकी हरकतों के लिए आड़े हाथ लेने के मूड में नजर आ रही हैं। वे आवेज के रिश्तों के बारे में बात करने और उनके निजी बातों को अलग मोड़ दे पेश करने की वजह से काफी नाराज़ हैं। गौहर के बेबाक अंदाज से हम सभी वाकिफ हैं। वे इस घर में बतौर कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। अब इस घर के इस मुद्दे को गौहर कैसे संभालेंगी जल्द ही देखने को मिल सकता है।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

अगर नहीं है आपको लिपस्टिक पसंद तो लिप ऑयल है बेहतरीन ऑप्शन
अगर नहीं है आपको लिपस्टिक पसंद तो लिप ऑयल है बेहतरीन ऑप्शन

अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें गुलाबी होंठ पसंद हैं लेकिन रोजमर्रा लिपस्टिक लगाना नहीं है तो आप लिप ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके होंठों को...

Read More
क्या हम कुछ प्रोग्रेसिव मुद्दों पर बात कर सकते हैं?
क्या हम कुछ प्रोग्रेसिव मुद्दों पर बात कर सकते हैं?

यह देश जिसमें हम रहते हैं, इसका नाम भारत है भारत l इसे हम इंडिया भी कहते हैं । ना जाने कितनी ही बार बचपन में स्कूल में होने वाले डिबेट कंपटीशन में...

Read More