सेलिब्रिटीज की बढ़ती उम्र नहीं बनती रोड़ा फिटनेस की राह में

सेलिब्रिटीज की बढ़ती उम्र नहीं बनती रोड़ा फिटनेस की राह में

बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने रहते हैं। 89 साल के धर्मेंद्र हाल ही में अपनी एक्सरसाइज़ रूटीन की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। यही नहीं, कुछ समय पहले उनकी एक वॉटर थेरेपी का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस उम्र में फिटनेस और एक्सरसाइज़ के लिए समर्पण ये बताता है कि बढ़ती उम्र में सेहत के साथ फिटनेस पर ध्यान देना भी ज़रूरी है।

शायद यही वजह है कि कुछ समय पहले नीता अंबानी भी अपनी फिटनेस वीडियो को शेयर कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की बात करती नज़र आईं। बॉलीवुड सितारे भी फिटनेस पर पिछले कुछ सालों में ज़्यादा सजग हुए हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन जैसे सितारों की फिटनेस की बातें होती ही रहती हैं।

पहले की तुलना में अब सितारे उम्र को फिटनेस से मात देते नज़र आते हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे भी हैं जो बढ़ती उम्र के बावजूद युवा कलाकारों को फिटनेस के मामले में आज भी टक्कर दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन फिट सितारों के बारे में जिनकी फिटनेस से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता।

अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म केसरी चैप्टर 2 की प्रमोशन में बिज़ी हैं। अपनी ऑफबीट फ़िल्मों के अलावा अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपने रूटीन के लिए मशहूर हैं। वे आज भी सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोने का रूटीन फॉलो करते हैं। 57 साल की उम्र में वे अपनी फिटनेस रूटीन को कभी मिस नहीं करते। वे फिटनेस के लिए डाइट भी फॉलो करते हैं। वे जिम के साथ-साथ खेलकूद और फिजिकल एक्टिविटीज़ के ज़रिए फिटनेस पर काम करते हैं।

मिलिंद सोमन

जाने-माने मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमन भी उन सेलिब्रिटीज़ में से हैं जो जिम से ज़्यादा फिजिकल एक्टिविटी के ज़रिए फिटनेस बरकरार रखते हैं। मिलिंद सोमन मैराथन के ज़रिए लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की कोशिश करते हैं। 59 वर्षीय मिलिंद की फिटनेस के आगे युवा कलाकार भी फीके नज़र आते हैं। वे अपने फैंस को फिट रहने के लिए सेल्फी के बदले पुशअप्स कराते हैं।

अनिल कपूर

अब बात करते हैं उस एक्टर की जिनकी उम्र मानो थम सी गई है। अपनी एनर्जी से सबकी बोलती बंद करने वाले अनिल कपूर जैसे रिवर्स एजिंग का उदाहरण बनते जा रहे हैं। लगभग 68 साल के अनिल कपूर आज भी युवा कलाकारों के साथ पर्दे पर उनसे ज़्यादा एनर्जी से भरपूर नज़र आते हैं। नाना बन चुके अनिल कपूर की फिटनेस का राज है वर्कआउट, साइकलिंग और रनिंग। उन्हें इस उम्र में भी फिटनेस के प्रति जागरूक देख यह कहना गलत नहीं होगा कि उम्र फिटनेस की राह में रोड़ा नहीं है।

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले सुनील शेट्टी भी उन कलाकारों में से हैं जो फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 63 वर्षीय सुनील शेट्टी की फिटनेस दूसरे कलाकारों के लिए मिसाल है। नब्बे के दशक से लेकर आज तक उनकी फिटनेस उन्हें वैसे ही मेंटेन रखे हुए है।

संजय दत्त

संजय दत्त बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जिनकी ज़िंदगी किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं रही है। कभी ड्रग्स के जाल में फंसे संजय ने जब इसकी पकड़ से खुद को बचाया, उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस और हेल्थ का हमेशा ध्यान रखा। 65 वर्षीय संजय दत्त आज भी अपने फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं। यहां तक कि जब वे जेल में थे तब भी अपनी फिटनेस पर काम करते रहे हैं।

इन कलाकारों के अलावा भी कई ऐसे सेलिब्रिटीज़ हैं जो फिटनेस के साथ उम्र को मात दे रहे हैं।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

इन सेलिब्रिटीज से सीख सकते हैं जिंदगी की जंग में जिंदादिली से लड़ना
इन सेलिब्रिटीज से सीख सकते हैं जिंदगी की जंग में जिंदादिली से लड़ना

हाल ही में दीपिका कक्कड़ के स्टेज 2 कैंसर की डायग्नॉस्टिक की खबर सामने आई। इस खबर को शोएब और दीपिका दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया।...

Read More
ग्लोबल फुटप्रिंट पर राजस्थानी महक घेवर ने बनाई अपनी पहचान
ग्लोबल फुटप्रिंट पर राजस्थानी महक घेवर ने बनाई अपनी पहचान

राजस्थान के ज़ायके की अपनी एक अलग पहचान है। चाहे दाल बाटी चूरमा हो, कैर-सांगरी की सब्जी, लाल मांस, मिर्च के टिपारे, लहसुन की चटनी — अगर आप कभी न...

Read More