क्रिमिनल जस्टिस का इंतजार हुआ खत्‍म, कोर्ट रूम में फिर से काले कोट में नजर आने वाले हैं पंकज त्रिपाठी

क्रिमिनल जस्टिस का इंतजार हुआ खत्‍म, कोर्ट रूम में फिर से काले कोट में नजर आने वाले हैं पंकज त्रिपाठी

ओटीटी पर कुछ सीरीज ऐसी हैं जिनके किरदारों ने दर्शकों ने खुब सराहा है। ऐसा ही एक किरदार है ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के माधव शर्मा का। पंकज त्र‍िपाठी ने माधव मिश्रा के किरदार के रूप में कोर्ट रूम ड्रामा को अलग ही अंदाज में पेश किया। मासूम चेहरा, तेज दिमाग और क्राइम को पकड़ने में माहिर वकील का अगला केस लेकर पंकज OTT पर वापसी कर रहे हैं। 'क्रिमिनल जस्टिस' का अगला सीजन जल्‍द ही जियो हॉटस्‍टार पर दस्‍तक देने वाला है। मेकर्स ने क्रिमिनल जस्टिस के अगले सीजन की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। अब तक माधव मिश्रा ने कई ऐसे केस सुलझाए हैं जिन्‍हें शहर के बड़े से बड़ा वकील नहीं लेने से मना कर देता है। ऐसा जटिल केस जिसमें सामने सिर्फ हार ही दिखाई देती है। लेकिन माधव हारी हुई बाजी को भी जीत में बदल लेते हैं। अब देखना है कि इस बार माधव किस बेगुनाह को न्‍याय दिलाने का बीड़ा उठा रहे हैं।

इस बार किस केस को सुलझाएंगे पंकज त्रिपाठी

क्रिमिनल जस्टिस इसी नाम की ब्रिटिश टीवी सीरीज का इंडियन वर्जन है। अब तक इसके तीन चैप्टर रिलीज हो चुके हैं। क्रिमिनल जस्टिस में कोर्ट के अंदर से लेकर बाहर तक माधव मिश्रा केस को सुलझाने के लिए जी जान लगा देते हैं। क्रिमिनल जस्टिस- ए फैमिली मैटर के इस सीजन में प्‍यार, धोखा और हत्या के बीच के तार सुलझाते नजर आएंगे माधव मिश्रा। क्रिमिनल जस्टिस के इस सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले के तीन सीजंस को दर्शकों ने खूब सराहा है। तीन सीजन में तीन अलग-अलग जेनरेशन के केस दिखाए गए हैं। युवा, बच्चा और महिला पर अब तक के सीजन में संगीन आरोपों के केस दिखाए गए हैं। तीनों सीजंस में क्रिमिनल केसेज को पंकज त्रिपाठी ने बड़े ही रोचक अंदाज में सुलझाया। साथ ही एक वकील के किरदार को भी उन्‍होंने एकदम अलग रूप में पेश किया। अब देखना है इस बार कौन बेगुनाह माधव मिश्रा के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।

टीजर यहां देखें

कब हो रही है स्‍ट्रीम

क्रिमिनल जस्टिस के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की जल्‍द ही माधव मिश्रा से मुलाकात होने वाली है। सीरीज 22 मई को जियो हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्‍पी ने किया है। 'क्रिमिनल जस्‍ट‍िस 4' को अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने बनाया है। सीरीज में पंकज त्रिपाठी के साथ सुरवीन चावला, मोहम्‍मद जीशान अय्यूब, मीता वशिष्ठ, और श्वेता बसु प्रसाद भी नजर आएंगे। इस बार के सीजन से फैंस को बहुत उम्‍मीदें हैं। क्योंकि कोर्ट रूम ड्रामा में क्रिमिनल जस्टिस ने दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट दिया है।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

वरुण धवन की बेबी जॉन है थलपति विजय की इस फिल्म का है रीमेक
वरुण धवन की बेबी जॉन है थलपति विजय की इस फिल्म का है रीमेक

वरुण धवन की एक्शन से भरपूर ‘बेबी जॉन’ का टीज़र सामने आ गया है। इस फिल्म में वरुण की एक्टिंग और एक्शन के चर्चे टीजर देखने के बाद ज़ोरों पर...

Read More
आपके घर में हैं क्या इंडोर गेम?
आपके घर में हैं क्या इंडोर गेम?

जेन एक्स के बच्चों का बचपन फुल फन और एक्साइटमेंट लिए हुए था। उस दौर में बच्चे आउटडोर गेम तो खेलते ही थे, लेकिन उनके पास इंडोर गेम का भी एक खज़ाना हुआ...

Read More