तो चलिए रील वाले धर्मेंद्र से मिल लेते हैं

तो चलिए रील वाले धर्मेंद्र से मिल लेते हैं

“हैलो फ्रैंड्स कैसे हैं आप सब”, यह लाइन अक्सर व्लॉगर्स अपने व्लॉग की शुरुआत में बोलते हैं। लेकिन हमारे प्यारे धर्मेंद्र जी के व्लॉग्स की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही होती थी। यह सच है कि हमारे प्यारे धरम जी अब इस दुनिया से जा चुके हैं। उनके बच्चों ने हाल ही में उनकी 90वीं बर्थडे पर उनके चाहने वालों के साथ फार्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके जाने के बाद उनके घरवाले या कोई न कोई उनसे जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर आती ही रहती है। कभी उनकी पुरानी फिल्मों का जिक्र होता है तो कभी उनकी दोनों शादियों के बारे में भी चर्चा होती है। तो वहीं कभी इस बात का भी जिक्र होता है कि वो पंजाब को भले ही छोड़ आए थे लेकिन वो दिल से देसी थे। उनके गांव से आए लोगों की आवभगत में कोई कमी नहीं रहती थी। लेकिन आज हम उनकी पर्सनैलिटी की यह सभी बातें नहीं करेंगे बल्कि हम अपने रियल ही-मैन की रील की जिंदगी को उनकी रील्स और वीडियो के जरिए ही जानेंगे।

एक बेहतरीन शायर

धरम जी की उर्दू ज़ुबान पर पकड़ कमाल है। उन्हें बहुत से अशआर मुंहज़ुबानी याद थे। वो खुद भी शेर लिखा करते थे। ऐसे ही एक बार रील में उन्होंने कहा था कि दोस्तों मैं आपको दो शेर सुनाने जा रहा हूं। यह हैं तो बहुत छोटे लेकिन इनका मतलब बहुत गहरा है। तो वो दोनों शेर कुछ यूँ हैं।

लहर खुशी की आते ही चली जाती है

और घड़ी ग़म की जाते-जाते ही जाती है

बदी का अंत है कहीं

नेकी का मगर कोई अंत नहीं

किताब नेकी पढ़ ले बंदे इससे बड़ा कोई ग्रंथ नहीं

दोस्तों जिंदगी बहुत खूबसूरत है

वो अपनी जिंदगी में एक बेहद जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने 17 सप्ताह पहले अपनी इंस्टाग्राम की रील में सेहत को लेकर बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि दोस्तों जिंदगी बहुत खूबसूरत है। इसकी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए सेहत का अच्छा होना बहुत ज़रूरी है। सेहत है तो सभी कुछ है। सेहत का ध्यान रखिए और नेक बनिए। वो अपनी खुद की सेहत का भी ध्यान रखते थे। स्विमिंग करते थे। कसरत करते थे। यहां तक कि वो अपने नाश्ते करने के वीडियो भी बनाया करते थे। उनकी जिंदगी के यह छोटे-छोटे मोमेंट्स उनके फैंस भी बहुत एंजॉय किया करते थे।

उनकी वो लास्ट पोस्ट

अगर हम उनकी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल को विजिट करते हैं तो पता चलता है कि उनकी फिल्म 21 का ट्रेलर लॉन्च है। लेकिन हां उनकी पर्सनल रील दशहरे की शुभकामनाओं को लेकर है। जिसमें वो पूरे भारत को बधाई दे रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि आप नेक बनिए। यह उनकी नेकी ही थी जो रील में नज़र आती थी। वो बहुत सिंपल से भी थे। ऐसा ही एक वीडियो कार में कहीं जाते वक्त का लिया था। जिसमें नज़र आ रहा है कि शायद कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं। इसमें कार में गाना बज रहा है— ये दिल तुम बिन लगता नहीं हम क्या करें। इस वीडियो का कैप्शन उन्होंने लिखा कि फॉर पीपल हू आर इन लव यानी कि उन लोगों के लिए जो प्यार में हैं। वो बिल्कुल आम लोगों की तरह ही थे। बहुत छोटी-छोटी चीजों में खुशियों को ढूंढ लेते थे। जब मर्जी होती थी तो अपने फैंस को शायरी सुना देते थे।

हैट पहनने का राज भी रील ने बताया

धरम जी को हैट्स पहनने का भी बहुत शौक था। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि वो काउ बॉय का रोल करना चाहते थे। इसलिए वो हैट पहनते हैं। हालांकि यह बहुत मजाक में कहा था। लेकिन उनकी इस पोस्ट पर हेमा मालिनी ने स्माइली वाला कमेंट किया और बॉबी देओल ने लव का इमोजी शेयर किया। वो कितने सिंपल तरीके से अपनी बातों को रख दिया करते थे। यह वाकई उनका कमाल था।

उनकी यह सभी पोस्ट अब उनके चाहने वालों के लिए खूबसूरत यादों का एक झरोखा बन गई हैं। इन रील्स के जरिए हम समझ सकते हैं कि वो कितने खूबसूरत, इमोशनल और जिंदगी से भरपूर इंसान थे। वो सच में ही-मैन थे, खुद को बूढ़ा नहीं होने दिया। सोशल मीडिया पर खुद को सक्रिय रखा। अपने फैंस से जुड़े रहे। हम उनसे सीख सकते हैं कि कुछ नया ट्राई करने की कोई उम्र नहीं होती और दिल उसे तो हमेशा जवान ही रखना चाहिए।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

क्या आप जानना चाहते हैं ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट इंडियन फिल्म अनुजा की कहानी को
क्या आप जानना चाहते हैं ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट इंडियन फिल्म अनुजा की कहानी को

अगर हम बात करें ऑस्कर अवॉर्ड की तो इसकी ग्लोबल लेवल पर अपनी एक फैन फॉलोइंग और चार्म है। इस साल का यह अवॉर्ड भी हाल ही में अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में...

Read More
ओटीटी पर एक्ट्रेसेज़ को मिल रहे ज़्यादा बेहतरीन ऑप्शंस, डब्बा कार्टेल से पहले देखें ये सीरीज़
ओटीटी पर एक्ट्रेसेज़ को मिल रहे ज़्यादा बेहतरीन ऑप्शंस, डब्बा कार्टेल से पहले देखें ये सीरीज़

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फीमेल कलाकारों को अपने हुनर को दिखाने के लिए फिल्मों की अपेक्षा में ज़्यादा मौके मिल रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो फीमेल...

Read More