हनी सिंह इज़ बैक, काफी सालों बाद इंडिया टूर फरवरी से होगा शुरू, भारत के 10 शहरों में देंगे परफॉर्मेंस

हनी सिंह इज़ बैक, काफी सालों बाद इंडिया टूर फरवरी से होगा शुरू, भारत के 10 शहरों में देंगे परफॉर्मेंस

हनी सिंह एक कमाल के गायक और एक संघर्षशील इंसान हैं। वे मानते हैं कि जब उनका एक दौर आया था तो उसके साथ उनके अंदर एक गुरूर भी आया था। लेकिन अपनी पुरानी गलतियों को सुधारते हुए यो यो हनी सिंह अपने करिश्माई अंदाज के साथ वापसी कर रहे हैं। उनका इंडिया टूर फरवरी से शुरू होगा। उनके इंडिया टूर की शुरुआत मुंबई में 22 फरवरी को होगी, वहीं कोलकाता से 5 अप्रैल को वे अपने टूर का अंत करेंगे।

आप कैसे हो सकते हैं शामिल

अब जाहिर है कि इतने सालों बाद हनी सिंह स्टेज पर आग लगाने को तैयार हैं तो उनके फैन होने के नाते आप भी देखना चाहेंगे कि कैसे उनके शो में एक दर्शक के तौर पर एंट्री ले सकते हैं। इस शो का टिकिट आपको जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप से मिलेगा। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हनी सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि उनका शो कब और कौन से शहर में होगा। टिकिट के बारे में आप यहाँ से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

कब कौन से शहर

हनी सिंह के मिलेनियर शो की शुरुआत मुंबई से 22 फरवरी को हो रही है। इनका दूसरा शो लखनऊ में 28 फरवरी, तीसरा दिल्ली में 1 मार्च, चौथा इंदौर में 8 मार्च, पुणे में 14 मार्च, अहमदाबाद में 15 मार्च, बैंग्लोर में 22 मार्च, चंडीगढ़ में 23 मार्च, जयपुर में 29 मार्च और कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा।

क्या लिखा हनी सिंह ने

जाहिर है जब हनी सिंह वापसी कर रहे हैं तो पूरी तैयारी से ही मैदान में उतरे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि आप इस एक्सपीरियंस को मिस मत करिए। यह करमपुरा की गलियों से मिलेनियर के कॉरीडोर की दास्तां है। यह सिर्फ एक टूर नहीं, यह मेरी कहानी है जिसे मैं आपके साथ शेअर करूंगा।

उसे सेलिब्रेट करने का वक्त आ गया

सब जानते हैं कि हनी सिंह का एक सेलिब्रिटी बनने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने दिल्ली के करमपुरा की छोटी सी गलियों से मिलेनियर बनने का सपना देखा था और उनका यह सपना हकीकत बन चुका है। अपनी इसी कहानी को सेलिब्रेट वे अपने फैंस के साथ इस टूर में करेंगे। हालांकि हनी सिंह ने बताया है कि उनके शो किस शहर में होंगे, लेकिन वैन्यू के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस ले रहे हैं मजे

अब जाहिर है कि जब हनी सिंह का इंडिया टूर होने वाला है तो उनके फैंस के बीच में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई जानता है कि उनके और बादशाह के बीच में क्या चल रहा है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि "पापा इज कमिंग, बचपन का प्यार नहीं चलेगा अब।"

खामोशी का दिया जवाब

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हनी सिंह ने लिखा है कि "Silence is not the end of a sound, it is its beginning. It is where life pauses to itself. That's why I was silent for so many years. Now you will hear me everywhere. हर हर महादेव।"

क्रेजी करने को तैयार

हम कामना करते हैं कि हनी सिंह का शो बहुत ही सफल रहे। जैसा कि हनी सिंह अपने शो में अपने फेमस नंबर "ब्राउन रंग", "लुंगी डांस" से अपने फैंस को क्रेजी कर देंगे।

Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?
Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?

The corporate world is a competitive place, and when we climb that ladder — it can often seem like the ultimate career milestone. This is the...

Read More
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी ने अपनी अदाकारी से एक अलग मुकाम पा लिया है। विधू विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में उनकी...

Read More