मिडिल क्लास लोगों की एक आदत बड़ी दिलचस्प होती है—हम पैसे को लेकर सपने खूब बुनते हैं। बचपन में तो हमारा सपना होता था कि जब ढेर सारे पैसे आएंगे तो मिठाई की दुकान खरीदेंगे या कपड़ों की दुकान खोलेंगे। लेकिन अब जब हम फाइनली बड़े हो गए हैं तो सपने भी उम्र के साथ मैच्योर हो गए हैं। अब सपनों में बड़ा घर, फार्महाउस और विदेशी ट्रिप शामिल होती है।
लेकिन अगर आप वाकई करोड़पति बनने का सपना देखते हैं और चाहते हैं कि आपके अकाउंट में 1 करोड़ रुपए आएं, तो जनाब सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर हकीकत की दुनिया में कदम रखिए। क्योंकि करोड़पति बनने का एक मौका आपके सामने है।
यह मुमकिन कैसे है?
हम यहां न आपको किसी लॉटरी के बारे में बता रहे हैं और न ही आपका कोई जैकपॉट लगने वाला है। हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर आने वाले नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की।
यह गेम शो 19 सितंबर से रात 8 बजे स्टार प्लस पर ऑन एयर होगा। दुनियाभर में लोकप्रिय रहे इस गेम शो के कॉन्सेप्ट में कंटेस्टेंट्स को अपने लॉजिक, समझदारी और प्रेजेंस ऑफ माइंड का इस्तेमाल करना होगा। अब इसी कॉन्सेप्ट को भारतीय दर्शकों के लिए पेश किया जा रहा है, जहां कंटेस्टेंट्स के पास 1 करोड़ रुपए तक की प्राइज मनी जीतने का मौका होगा।
झक्कास अनिल कपूर करेंगे होस्ट
इस गेम शो की खास बात सिर्फ इसका कॉन्सेप्ट ही नहीं है। शो में एक साथ 100 प्रतियोगी हिस्सा लेते नजर आएंगे और इनमें अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोग शामिल होंगे।
चैनल की सोशल मीडिया पोस्ट से शो के शानदार सेट की झलक भी सामने आ चुकी है। इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट पर आधारित इस शो का सेट भी हाईटेक और भव्य नजर आ रहा है, जो दर्शकों का ध्यान खींचने वाला है।
वहीं शो की मेजबानी करेंगे 16 साल के अनिल कपूर। वे अपने खास ‘झक्कास’ अंदाज के लिए मशहूर हैं। गेम शो को होस्ट करते हुए अनिल कपूर का यह अंदाज दर्शकों के लिए भी दिलचस्प होने वाला है। इससे पहले वह साल 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट कर चुके हैं और उनके होस्टिंग स्टाइल को काफी पसंद किया गया था।
पूरा इंडिया खेलेगा अनिल के साथ
इस नए प्रोजेक्ट को लेकर अनिल कपूर भी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक फैमिली शो है। उनके मुताबिक, यह ऐसा शो है जिसे बचपन से लेकर पचपन की उम्र तक हर कोई पसंद कर सकता है।
अनिल ने इस शो को लेकर अपने उत्साह के बारे में कहा कि यह उनके हालिया प्रोजेक्ट्स में से एक रोमांचक प्रोजेक्ट है। उन्होंने शो के लिए कुछ मॉक शूट भी किए हैं। अलग-अलग कंटेस्टेंट्स से मिलना और उनकी कहानियां जानना उनके लिए एक खूबसूरत अनुभव रहने वाला है।
उनके मुताबिक, इस खेल में दादा-दादी, सास-बहू से लेकर घर के सबसे छोटे सदस्य तक पूरा परिवार एक साथ बैठकर अंदाजे लगाएगा, मुकाबला करेगा और खूब हंसेगा। यानी हर वीकेंड पूरा परिवार अनिल कपूर के साथ इस गेम को खेलने के लिए तैयार रह सकता है।
अब भई, उम्मीद पर दुनिया कायम है!
अब इसे पढ़कर बहुत से लोग सोच रहे होंगे—हम कहां एक करोड़ रुपए जीत पाएंगे? अपना नसीब कहां इतना अच्छा है!
लेकिन जनाब, जिंदगी में उम्मीद रखना तो बनता है। कौन जानता है कि एक करोड़ रुपए आपका ही इंतजार कर रहे हों!
खास बात यह है कि इस शो में आप घर बैठे भी हिस्सा ले सकते हैं। कैसे हिस्सा लेना है और लिंक कहां मिलेगा, इसके लिए थोड़ा-सा आपको खुद भी रिसर्च करनी होगी। हिंट के तौर पर इतना बता देते हैं कि स्टार प्लस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाइए और देखिए कि शो में हिस्सा लेने का तरीका क्या है।
अब मामला एक करोड़ रुपए का है, तो थोड़ी-सी मेहनत तो बनती है न!
इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।



