दुनिया को डराने आ रहे हैं फिर से डायनोसोर, जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ का ट्रेलर हुआ आउट

दुनिया को डराने आ रहे हैं फिर से डायनोसोर, जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ का ट्रेलर हुआ आउट

डायनोसोर जो कभी इंसानों के इस दुनिया पर रहने से पहले रहा करते थे। जैसे कि हम अनुमान लगा सकते हैं और साइंटिफिक रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि वो बहुत विशालकाय थे और जब वो थे तो धरती पर एक तरह से उनका ही दबदबा था। लेकिन डायनोसोर वो विषय है जो आज भी लोगों के बीच में एक्साइटमेंट पैदा करता है और कौतूहल को जगाता है। यही वजह है कि इस पर आधारित फिल्मों को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। लोगों की इसी पसंद को देखते हुए हॉलीवुड में अनेक मूवीज़ डायनोसोर को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ भी अब आने को तैयार है। इसका ट्रेलर 5 फरवरी को आउट हुआ। ट्रेलर से पता चल रहा है कि यह फिल्म काफी एक्साइटमेंट और एडवेंचर से भरपूर होगी। इस फिल्म में मुख्य कलाकार जोहनसन हैं। प्रोमो में उनकी अदायगी कमाल की दिख रही है।

डायनोसोर के झुंड की कहानी

अगर हम इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन में नज़र आई घटनाओं के पांच साल बाद की है। जिसमें बताया गया है कि अब इंसानी जीवन को डायनोसोर से कोई खतरा नहीं रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि जो एन्वायरमेंट उनको चाहिए वो अब यहां नहीं है। अब केवल कुछ डायनोसोर ही किसी आइसोलेटेड आइलैंड पर हैं। लेकिन उन तक पहुंचना ज़रूरी है, क्योंकि उनके डीएनए में कुछ ऐसा है जो कि मानव जीवन के लिए ज़रूरी है।

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत स्कारलेट जोहानसन के किरदार जोरा बेनेट से होती है। जोरा की खासियत है कि वो सीक्रेट ऑपरेशन करने में माहिर है। इसी खासियत के तहत उन्हें ज़िंदा डायनोसोर के डीएनए को हासिल करने की ज़िम्मेदारी मिलती है। इस बेहद ही खतरनाक मिशन में वो अकेली नहीं हैं। उनके साथ डॉ. हेनरी लूमिस (जोनाथन बेली), डंकन किनकैड (महरशला अली) भी शामिल हैं।

यहां ज़िंदा रहना नामुमकिन है

इस फिल्म के ट्रेलर को देखने से ही पता चल जाता है कि फिल्म में क्या होने वाला है। ट्रेलर में बताया गया है कि फिल्म के तीन प्रमुख किरदारों को तीन सबसे खतरनाक डायनोसोर को ज़िंदा ढूंढकर उनका डीएनए लेना है। यह डायनोसोर ऐसे वैसे नहीं हैं, बल्कि एफ-16 के साइज़ के उड़ने वाले डायनोसोर हैं।

यह तीनों ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि मानव जीवन के लिए यह ज़रूरी है। इसके ज़रिए बहुत सी ज़िंदगियां बचेंगी। कह सकते हैं कि बहुत सी ज़िंदगियों को बचाने के लिए यह लोग अपनी ज़िंदगी को बहुत खतरे में डाल देते हैं। ऐसा करने के लिए यह लोग एक ऐसे टापू पर जाने वाले हैं जो कि जुरासिक पार्क का रिसर्च एरिया हुआ करता था। यहां आकर उन्हें पता चलता है कि यह अब तक के सबसे खतरनाक डायनोसोर - 'रैपटस' हैं, जिन्हें इस टापू पर छोड़ दिया गया था।

जुलाई में होगी रिलीज़

इस फिल्म की बात करें तो इसका बज़ काफी दिनों से है। यह फिल्म 4 जुलाई को दुनिया भर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। अमेरिका में यह 2 जुलाई को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया है। यूज़र्स भी काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। अक्सर लोगों ने लिखा है कि वो इसका ट्रेलर आने के बाद बहुत खुश हैं और उन्हें इसे देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा। वहीं, एक यूज़र ने लिखा है कि डायनोसोर सिनेमा प्रेमियों के लिए वो विषय हैं जिससे वे कभी बोर नहीं हो सकते। इसके अलावा, एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इसमें वहीं एक्साइटमेंट होगा जो इससे पहले जुरासिक पार्क की फिल्मों में नज़र आ चुका है

31 साल का है सफर

डायनोसोर से संबंधित फिल्म सबसे पहले साल 1993 में रिलीज़ की गई थी, जिसका नाम जुरासिक पार्क था। इसके बाद जुरासिक पार्क फिल्मों का आना जारी है। 1997 में द लॉस्ट वर्ल्ड: जुरासिक पार्क’, 2001 में जुरासिक पार्क III’, 2015 में जुरासिक वर्ल्ड’, 2018 में जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम’, 2022 में जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन और अब इसका सातवां पार्ट जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ रिलीज़ होने जा रहा है।

Love Knows No Age: A Valentine’s Tale of an Unusual Romance
Love Knows No Age: A Valentine’s Tale of an Unusual Romance

In this Valentine week let us take you to a roller coaster ride of an unusual love story of a 72-year-old boyfriend and his 24-year-old girlfriend....

Read More
डाकिया डाक लाया, खुशी का पयाम कहीं...
डाकिया डाक लाया, खुशी का पयाम कहीं...

हम 90 के दौर के बच्चे जिस वक्त में बड़े हुए हैं, उस वक्त में खतों का आना-जाना एक आम बात होती थी। जब बेटी दूर देस में ब्याही जाती थी, तो उसके पत्र में...

Read More