काजोल और ट्विंकल खन्‍ना ओटीटी पर लगाएंगी मनोरंजन का ‘टू मच’ का डोज

काजोल और ट्विंकल खन्‍ना ओटीटी पर लगाएंगी मनोरंजन का ‘टू मच’ का डोज

बॉलीवुड की कुछ एक्‍ट्रेस अपने बेबाक अंदाज और बातों के लिए जानी जाती हैं। जिनमें से एक तो मिसेज फनी बोन्‍सकिताब और टाइम्‍स ऑफ इंडिया के कॉलम्‍स के लिए जानी जाती हैं। फिल्‍मों में एक्टिंग में उनका जलवा भले ही काम न कर पाया हो लेकिन उनके हाज़िर जवाब अंदाज ने उन्‍हें एक पहचान जरूर दिलाई। जी हां हम बात कर रहे हैं ट्विंकल खन्‍ना की।

दूसरी एक्‍ट्रेस काजोल जो अपने चुलबुले स्‍वभाव और बातों की वजह से जानी जाती हैं। काजोल बीते दिनों बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी कर एक अलग जगह बना रही हैं। यही नहीं, ओटीटी पर भी उनकी वेब सीरीज द ट्रायलमें उनकी अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आई। अब एक बार फिर काजोल ओटीटी पर कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस बार वे एक्टिंग नहीं बल्कि असली किरदार में ट्विंकल खन्‍ना के साथ टू मचटॉक शो में नजर आएंगी। दो बातूनी सेलिब्रिटीज एक साथ शो में मेहमानों की बोलती बंद करने वाली हैं।

काजोल की मस्‍ती और ट्विंकल की रोस्टिंग क्‍या झेल पाएंगे सेलिब्रिटीज?

काजोल और ट्विंकल खन्‍ना के टॉक शो की चर्चा जोरों पर है। इस शो पर नब्‍बे के दशक की इन दो अदाकाराओें के साथ बॉलीवुड के अन्‍य सेलिब्रिटीज भी नजर आने वाले हैं। अब तक कई टॉक शोज छोटे पर्दे पर आए हैं। जिनमें सिमी ग्रेवाल का रेन्‍देवोज विद सिमी, करण जौहर का कॉफी विद करण काफी पसंद किए गए हैं। इसके अलावा अगर आपको याद हो तो फारूख शेख का एक शो आता था जीना इसी का नाम है’, जो दर्शकों को काफी पसंद था।

अब नब्‍बे के दशक की ये दोनों जानी मानी अदाकाराएं टॉक शो के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही हैं। बेबाकी और मस्‍ती के लिए मशहूर ट्विंकल और काजोल शो पर सेलिब्रिटीज की बोलती बंद और दर्शकों के लिए टू मचफन लेकर जल्‍द ही प्राइम वीडियो पर नजर आएंगी।

शो पर नजर आ सकते हैं ये मेहमान

शो पर आने वाले सेलिब्रिटीज के नामों को लेकर मीडिया में अभी से ही सुगबुगाहट है। क्‍योंकि शो मिसेज फनी बोन्‍स का है तो अक्षय कुमार का नाम गेस्‍ट लिस्‍ट में शामिल होना लाजमी है। वहीं काजोल के बेस्‍टफ्रेंड शाहरूख भी शो में बतौर गेस्‍ट नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और आमिर खान भी शो पर नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि आमिर ट्विंकल खन्‍ना के अच्‍छे दोस्‍त हैं। ट्विंकल ने जब राइटिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा था उस वक्‍त उन्‍होंने आमिर से सलाह भी ली थी। इस शो के प्रोमोज सामने आ चुके हैं जिसे देख फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

कब होगा स्‍ट्रीम

काजोल जियोहॉटस्‍टार के बाद अब प्राइम वीडियो पर इस शो के जरिए नजर आएंगी। वहीं ट्विंकल खन्‍ना भी लम्‍बे अर्से बाद कैमरे के सामने मौजूदगी दर्ज करेंगी। हालांकि ट्विंकल भले ही एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं लेकिन बातों में उन्‍हें महारथ हासिल है। इन दोनों अदाकाराओं का टू मचफन प्राइम वीडियो पर 25 सितम्‍बर को स्‍ट्रीम होगा।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलिया के इस हीरो अहमद अल अहमद की कहानी आपको पता होनी चाहिए
ऑस्ट्रेलिया के इस हीरो अहमद अल अहमद की कहानी आपको पता होनी चाहिए

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच में हाल ही में एक आतंकी हमले में इस बार आतंकवाद से ज़्यादा मानवता की बात हो रही है। इस वक्त पूरी दुनिया एक बहुत ही मामूली...

Read More
सर हिजाब है, मेरा हाथ लगाने से पहले सोच लिया करिए
सर हिजाब है, मेरा हाथ लगाने से पहले सोच लिया करिए

दुनिया में सारे लोगों को हम महिलाओं के पहनावे को लेकर बहुत परेशानी है। हम महिलाएं अगर कुछ फैशनेबल कपड़े पहन लें तो मुसीबत और अगर हम हिजाब पहन लें तो...

Read More