क्या आपको भी खाना है करण जौहर का फेवरेट चॉकलेट फज, नोट कर लीजिए रेसिपी

क्या आपको भी खाना है करण जौहर का फेवरेट चॉकलेट फज, नोट कर लीजिए रेसिपी

फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर सेलिब्रिटीज के साथ खाना बनाती और चिट चैट करती नज़र आती हैं। हाल ही में वे अपने दोस्त और फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के घर गई थीं। जहां ना केवल करण ने अपने घर का होम टूर करवाया बल्कि अपनी एक फेवरेट चॉकलेट फज की रेसिपी बनाई। उन्होंने कहा कि "यह हमारी खानदानी रेसिपी है। मैं पहली बार इसे शेअर कर रहा हूं।" ज़ाहिर है कि चॉकलेट फज तो आपको पसंद होगा ही लेकिन करण जौहर की यह रेसिपी भी नो डाउट आपको पसंद आने वाली है। यह टेस्ट से भरपूर तो है ही इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

ये है सामग्री:

  • मक्खन: 100 ग्राम
  • कोको पाउडर: 1 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क: 1 टिन
  • मैदा: 3 टीस्पून
  • पिसी हुई शक्कर: 4 टेबलस्पून
  • अखरोट: कुटे हुए ज़रूरत के अनुसार

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कढ़ाही लें। इसमें मक्खन को अच्छे से पिघलाएं, उसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क का टिन मिलाएं। ध्यान दें कि आपका मक्खन अच्छे से पिघल जाना चाहिए। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें पिसी हुई शक्कर डालें। इस मिक्सिंग के बाद आपको इसमें कोको पाउडर डालना है। अब इसमें कुटे हुए अखरोट डालें। इसे मिक्स करने के बाद आपको इसमें मैदा डालकर लगभग पांच मिनट के लिए पकाना है। ध्यान दें कि आपको यह सभी काम धीमी आंच पर करने हैं। इसे मिक्स को लगातार चलाते रहना है वरना यह नीचे से जलने लगेगा। बस जब आपको एक रिच क्रीमी टेक्सचर दिखने लगे तो आप आंच बंद करें। इसके बाद कांच के एक फ्लैट बाउल में मिक्स को डाल दें और इसे फ्रिज में कुछ देर सैट होने के लिए रख दें। जब यह अच्छे से सैट हो जाए तो मेहमानों को खिलाएं। यकीन जानें हर कोई इस चॉकलेट फज का दीवाना हो जाएगा।

करण का अंदाज़

करण जौहर अपने कम्यूनिकेशन स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। वे जब खाना बना रहे थे तो कहने लगे कि अगर करण चॉकलेट फज बना रहा है तो यह फज नहीं कज होगा। इसे हैशटैग कज के नाम से होना चाहिए। फराह और वो बहुत अच्छे दोस्त हैं। फूड व्लॉगिंग के साथ साथ दोनों ने खूब मस्ती भी की। उन्होंने ना केवल फज ओह सॉरी कज बनाया बल्कि फराह को अपने जैकेट्स भी ट्राई करवाए।

साल 2025 में ओटीटी पर आएंगी एक से बढ़कर एक सीरीज
साल 2025 में ओटीटी पर आएंगी एक से बढ़कर एक सीरीज

मनोरंजन के लिए ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पिछले कुछ सालों में लोगों की पहली पसंद बन चुका है। दुनियाभर की फिल्‍मों से लेकर वेबसीरीज ओटीटी पर देखने को...

Read More
सुनो चाय....इश्क़ हो तुम
सुनो चाय....इश्क़ हो तुम

चाय के बारे में कभी आपने सोचा है कि इसका और आपका क्या रिश्ता है। जब पुराने दोस्त मिलते हैं तो अपनी खुशबू के साथ बातों की महफ़िल में चार चांद लगाती है...

Read More