कोरियन सीरीज: ओटीटी पर मौजूद ये कोरियन सीरीज देखकर बन जाएंगे आप भी कोरियन शोज के फैन

कोरियन सीरीज: ओटीटी पर मौजूद ये कोरियन सीरीज देखकर बन जाएंगे आप भी कोरियन शोज के फैन

कोरियन म्यूजिक बैंड्स और उनके स्टार्स का जादू तो युवाओं पर पहले से ही छाया हुआ है। अब कोरियन फिल्में और सीरीज भी पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं। इससे भारतीय दर्शक भी अछूते नहीं हैं। कोरियन एक्टर, एक्ट्रेसेज लोगों के दिलों में छा रहे हैं।

इसी वजह से ओटीटी पर सस्पेंस, थ्रिलर, ड्रामा, रोमांटिक, साइ-फाई और हॉरर कैटेगरी में बहुत सी सीरीज हिंदी में भी मौजूद हैं। जिसमें से रोमांटिक सीरीज सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। तो अगर आप रोमांटिक सीरीज में कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन सीरीज को वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

डेस्टिनाईड विद यू

कोरियन सिंगर और एक्टर रूवून की यह सीरीज आपको रोमांस के साथ सस्पेंस का भी मजा देगी। पहले एपिसोड से लेकर आखिर तक आपके लिए कुछ ऐसा होगा जिसे जानने के लिए अगला एपिसोड देखने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ ही रूवून और जो बोह की प्यार और तकरार आपका दिल जीत लेगी।

पुनर्जन्म की यह कहानी कैसे दो प्यार करने वालों को एक दूसरे को नापसंद करने के बाद भी साथ लाती है, यह सीरीज में दिखाया गया है।

क्वीन ऑफ टियर्स: अमीर लड़की और गरीब लड़के की प्रेम कहानी

किम जी वुन और किम सो ह्यून की यह प्रेम कहानी आपको भावुक कर देगी। अमीर लड़की और गरीब लड़के की प्रेम कहानी और घर जमाई वाली कहानी तो आपने हिंदी फिल्मों में भी देखी होगी, लेकिन क्वीन ऑफ टियर्स में किम जी वुन अमीर लड़की से शादी के बाद किम सो ह्यून का प्यार कम होने और वह तलाक लेना चाहता है।

लेकिन अचानक लीवुन की लाइलाज बीमारी का पता चलता है। किम सो उसके जाने तक साथ रहने का निर्णय लेता है। जिसके बाद उनके बीच का खोया प्यार फिर बढने लगता है और किम सो उसे बचाने की कोशिश करने लगता है। अपने प्यार को पाने और खोने की यह कहानी दिल जीत लेगी।

किंग द लैंड

यह सीरीज आपके दिल को छू जाएगी। किंग द लैंड की कहानी है एक होटल बिजनेस के होने वाले मालिक और वहां के एम्प्लाई की लवस्टोरी। सीरीज में गु वन (ली जुनहो) अपने पिता के बिजनेस को संभालने के लिए सालों बाद कोरिया आता है। वह अपनी मां के गायब होने के रहस्य को जानने के लिए होटल बिजनेस में शामिल होता है।

वहीं उसकी पहली मुलाकात छन सा रंग (इम यून आ) से होती है। बॉस और एम्प्लाई की यह कहानी धीरे-धीरे प्यार तक पहुंच जाती है। गु वन और छन सा रंग की प्रेम कहानी आपको पसंद आएगी।

क्रैश लैंडिंग ऑन यू

दक्षिण कोरिया की एक अमीर लड़की और उत्तर कोरिया का एक सैनिक, देशों की सीमा और मतभेदों के बीच दोनों के प्यार की कहानी आपको पसंद आएगी। युन सेरी पैराग्लाइडिंग करते हुए उत्तर कोरिया में लैंड कर जाती है। इस बात से अनजान युन की मुलाकात कैप्टन ली जून से होती है। कैप्टन उसे वापस भेजने का वादा करता है, मगर तब तक युन को उत्तर कोरिया में उसके साथ रहना पड़ता है और इस बीच दोनों को प्यार हो जाता है।

दोनों के प्यार के बीच सबसे बड़ी दीवार है दोनों देशों के बीच की दुश्मनी। इसकी वजह से उनकी लव स्टोरी में कई समस्याएं आती हैं।

बिजनेस प्रपोजल

इस सीरीज की कहानी काफी रोचक है। सिन हारी अपनी दोस्त की मदद करने के लिए ब्लाइंड डेट पर जाती रहती है। इसी के चलते वो अलग गेटअप में अपनी कंपनी के सीईओ के साथ ब्लाइंड डेट पर जाती है। दोस्त को शादी से बचाने के लिए कुछ ऐसी हरकतें करती है जिससे सीईओ शादी के लिए मना कर दे। लेकिन वो उसके लिए तैयार हो जाता है। सीईओ उसकी असलियत जान जाता है, उसके बाद वो उसे प्यार का नाटक करने को कहता है। इस नाटक के बीच दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं।

 

नेटफ्लिक्स पर ऐसी ही कई सीरीज मौजूद हैं, आप उन्हें भी अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

सर्दियों में इन स्टाइल टिप्स का रखने से फैशनसेंस की होगी तारीफ
सर्दियों में इन स्टाइल टिप्स का रखने से फैशनसेंस की होगी तारीफ

सर्दियों में स्टाइलिंग को लेकर कई बार लोग असमंजस में रहते हैं। किस ड्रेस के साथ किस तरह का वुलेन आउटफिट लें। कैसे अपनी ड्रेस की खूबसूरती को मेंटेन...

Read More
विक्रांत मैसी क्यों छोड़ रहे एक्टिंग, पोस्ट में साझा की दिल की बात
विक्रांत मैसी क्यों छोड़ रहे एक्टिंग, पोस्ट में साझा की दिल की बात

बॉलीवुड में बहुत कम कलाकार ऐसे हैं जो स्टार नहीं, एक अदाकार के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। ऐसे ही कलाकार हैं विक्रांत मैसी। उनकी पिछली...

Read More