माधुरी एक डांसिंग दीवा है, यह बात उन्होंने KBC के सेट पर साबित कर दी

माधुरी एक डांसिंग दीवा है, यह बात उन्होंने KBC के सेट पर साबित कर दी

अमिताभ बच्चन का बर्थडे 11 अक्टूबर को आने वाला है। हर साल ही KBC के सेट पर उनके बर्थडे का सेलिब्रेशन कुछ खास और हटकर होता है। इस साल सदी के महानायक 84 साल के हो जाएंगे। सोनी पर टेलीकास्ट होने वाले इस बर्थडे सेलिब्रेशन के तहत खास मेहमान KBC की हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। इसके प्रोमो सोशल मीडिया पर भी चैनल की ओर से जारी किए जा रहे हैं। खास मेहमानों की इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित भी हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। सोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर माधुरी का एक वीडियो जारी हुआ। इस प्रोमो की एक झलक ने बता दिया कि वाकई माधुरी एक डांसिंग दीवा हैं। उनके एक्सप्रेशन और उनकी अदायगी का कोई मुकाबला नहीं है।

तो हुआ क्या था

जैसा कि सभी जानते हैं कि बिग बी KBC के सेट पर सिस्टम को कंप्यूटर जी कहकर संबोधित करते हैं। माधुरी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन वीक को खास बनाने के लिए वहां पहुंची थीं। माधुरी और बिग बी का यह शो 9 अक्टूबर को ऑन एयर होगा। जैसा कि प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि जब माधुरी हॉट सीट पर बैठी थीं तो इस बार बिग बी ने सवाल दिखाने का आदेश नहीं दिया, बल्कि कहा कि कंप्यूटर जी माधुरी जी के लिए एक गाना सुनाया जाए। बस इसके बाद जो हुआ, वो कमाल था।

देवदास का वो शास्त्रीय गाना

कंप्यूटर ने साल 2002 में आई फिल्म देवदास का वो शास्त्रीय गाना ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ सुनाया, जिस पर माधुरी ने सीट पर बैठे-बैठे ही जो डांस स्टेप करके बताए, वो कमाल के थे। अमिताभ बच्चन ने भी कहा, “मजा आ गया माधुरी जी।” वहीं जब उन्होंने कहा, “इनक्रेडिबल माधुरी”, तो यह बात साबित हो गई कि माधुरी ना केवल अपने जमाने की अच्छी अदाकारा रह चुकी हैं, बल्कि अभिनय का हुनर जब वो अपने डांस में उतारती हैं तो कमाल हो जाता है। वो अपने जमाने की एक बेहद मेहनती अदाकारा थीं। जब वो डांस करती थीं तो उनके फैंस उनके दीवाने हो जाया करते थे।

क्या खास है इस गाने में

संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास अपने आप में बहुत अलग थी। इसमें देवदास का रोल शाहरुख खान ने किया था। वहीं पारो का रोल ऐश्वर्या राय और चंद्रमुखी का रोल माधुरी दीक्षित का था। तीनों ही एक्टर ने अपना बेहतरीन इसमें दिया था। इस फिल्म के सेट की बात करें या गानों की बात करें, हर चीज लाजवाब थी। अब इस क्लासिकल गाने को ही देख लें। इस कथक गीत को पंडित बिरजू महाराज, कविता कृष्णमूर्ति और माधुरी दीक्षित ने गाया है। इसके बोल नुसरत बद्र ने लिखे और इसका संगीत इस्माइल दरबार का है। इस गीत की खास बात है कि इसके शास्त्रीय हिस्सों को खुद पंडित जी ने कंपोज किया था। इसकी कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की थी। पंडित जी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि माधुरी दीक्षित ने इस गाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की और हाथ की उंगलियों की हर एक बारीकी को सीखने की कोशिश की। इस एक गाने की शूटिंग के लिए 13 रातें लग गई थीं; टीम रात में शूटिंग पर जाती थी और सुबह 7 बजे लौटती थी।

मेहनत का फल मिलता है

खैर, जब आप मेहनत करते हैं तो आपको उसका फल भी मिलता है। माधुरी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपने काम के जरिए बहुत अलग मुकाम बनाया है। वो दिवंगत मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की भी फेवरेट स्टूडेंट थीं। उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन ऐसे ही नहीं कहा जाता। उन्होंने कथक की विशेष ट्रेनिंग ली है। वो अपने शानदार भाव और ग्रेसफुल मूव्स के लिए जानी जाती हैं। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो यहां भी वो एक शानदार दौर को जी रही हैं। वो एक प्राइवेट पर्सन हैं। अपने पति और दो बेटों के साथ वो मुंबई में एक खूबसूरत जिंदगी जी रही हैं।

खैर, इस बार KBC पर आना और हॉट सीट पर सवालों के जवाब देना बहुत रोचक रहने वाला है। उन्होंने बिग बी के कहने पर सीट पर बैठे-बैठे ही जो डांस किया, वो कमाल है। अगर आप भी पूरा शो देखना चाहते हैं तो 9 अक्टूबर को सोनी टीवी पर यह शो प्रसारित किया जाएगा।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

अगर आपका भी है हॉर्वर्ड में पढ़ने का सपना तो कीजिए साकार, जानिए हॉर्वर्ड के फ्री ऑनलाइन कोर्स
अगर आपका भी है हॉर्वर्ड में पढ़ने का सपना तो कीजिए साकार, जानिए हॉर्वर्ड के फ्री ऑनलाइन कोर्स

अगर आप पढ़ने-लिखने के शौकीन हैं तो कहीं न कहीं, कभी न कभी, आपने हॉर्वर्ड में पढ़ने का सपना तो ज़रूर देखा होगा। बेशक वहाँ से एमबीए करना अपने आप में...

Read More
नेटफ्लिक्स क्यों टीवी के इन शोज़ को दे रहा अपने प्लेटफॉर्म पर जगह
नेटफ्लिक्स क्यों टीवी के इन शोज़ को दे रहा अपने प्लेटफॉर्म पर जगह

नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनल ऑडियंस को मद्देनज़र रखते हुए कंटेंट की भरमार है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स रीजनल कंटेंट को भी प्लेटफॉर्म पर बढ़ावा देने का काम...

Read More