स्क्विड गेम के अगले सीजन की रिलीज डेट हुई लीक, नेटफ्लिक्स से हुई गलती

स्क्विड गेम के अगले सीजन की रिलीज डेट हुई लीक, नेटफ्लिक्स से हुई गलती

कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया है। इस सीरीज के अब तक दो सीजंस आ चुके हैं। दोनों ही सीजंस को जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला है। अगर आप भी 'स्क्विड गेम' के फैन हैं तो ये खबर आपको उत्‍साहित करने वाली है। इस सीरीज के अगले सीजन से जुड़ी डीटेल्‍स मेकर्स ने साझा की हैं। आपको बता दें कि इस एडवेंचर से भरपूर ड्रामा का तीसरा सीजन 2025 में ही रिलीज होने वाला है। नए साल पर इस सीरीज की रिलीज से जुड़ी अपडेट फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं थी। मेकर्स अगले सीजन के लिए अभी से उत्‍साह बनाने का प्रयास कर रहे थे। इस चक्‍कर में वे ऐसी गलती कर बैठे जिससे उनका गेम प्‍लान फलॉप हो गया। नेटफ्लिक्स ने गलती से उस तारीख का खुलासा कर दिया, जिस दिन ये शो स्ट्रीम होगा।

इस दिन होगा स्क्विड गेम 3 स्‍ट्रीम

'स्क्विड गेम 2' के रहस्यों से भरे मोड़ वाले अंत के बाद अब फैंस के बीच 'स्क्विड गेम 3' को लेकर चर्चा हो रही है। सभी अगले सीजन की कहानी को लेकर अपनी थ्योरी बना रहे हैं। दर्शकों की उत्‍सुकता देखते हुए मेकर्स ने एक डॉल की झलक के साथ तीसरे से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्‍होंने फैंस को मैसेज दिया कि अगले सीजन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। ये 2025 में ही दस्तक देगा। इसी के साथ गलती से नेटफ्लिक्स कोरिया के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो से इसकी रिलीज डेट भी रिवील हो गई। इस वीडियो से पता चला है कि 'स्क्विड गेम सीजन 3' 27 जून, 2025 को रिलीज होने वाला है। वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। हालांकि नेटफ्लिक्स कोरिया के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो जल्‍द ही हटा दिया गया। जिससे यही अंदाजा लग रहा है कि मेकर्स ने गलती से ये वीडियो शेयर कर दिया।

पहले नहीं था सीजन 3 बनाने का प्‍लान

खबरों के मुताबिक पहले सीजन 2 और सीजन 3 एक ही पार्ट का हिस्‍सा थे। 'स्क्विड गेम' के क्रिएटर ह्वांग डोंग-ह्युक ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि सीजन 2 और सीजन 3 की कहानी सीजन 2 में ही थी। शूटिंग के बाद उन्हें एहसास हुआ कि पूरी कहानी एक सीजन के हिसाब से बहुत ज्यादा होगी। उन्होंने कहा, 'इसीलिए मैंने सोचा कि हम इसे दो सीजन में डिवाइड करेंगे। तो अब गेम के अगले हिस्‍से और रहस्‍यों को अगले सीजन में दिखाया जाएगा।

दूसरे सीजन की तरह क्‍या दिखेंगे नए चेहरे

दूसरे सीजन में जहां कई पुराने कलाकार नजर आए तो वहीं नए चेहरे भी नजर आए। कोरियन एक्टर ली-जंग जे 'स्क्विड गेम सीजन 2' सियोंग गी-हुन की भूमिका में दोबारा नजर आए। वहीं ली ब्युंग-हुन ने भी फ्रंटमैन के रूप में वापसी की। वे प्लेयर नंबर 001 बन सीजन में छाए रहे। पुलिस जुन-हो के रूप में वाई हा-जुन की वापसी हुई है। इस सीजन में यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, पार्क सुंग-हून, ली सेओ-ह्वान, जो यूरी, चोई सेउंग-ह्यून और अन्य नए कलाकारों की भी एंट्री हुई। अब देखना है कि तीसरे सीजन में कितने पुराने कलाकार नजर आने वाले हैं और नए कलाकारों के रूप में किसे शामिल किया जाएगा।

ग्लोबल फुटप्रिंट पर राजस्थानी महक घेवर ने बनाई अपनी पहचान
ग्लोबल फुटप्रिंट पर राजस्थानी महक घेवर ने बनाई अपनी पहचान

राजस्थान के ज़ायके की अपनी एक अलग पहचान है। चाहे दाल बाटी चूरमा हो, कैर-सांगरी की सब्जी, लाल मांस, मिर्च के टिपारे, लहसुन की चटनी — अगर आप कभी न...

Read More
ओटीटी पर मौजूद ये वेब सीरीज टीनएजर्स के‍ लिए हैं परफेक्ट बिंज वॉच
ओटीटी पर मौजूद ये वेब सीरीज टीनएजर्स के‍ लिए हैं परफेक्ट बिंज वॉच

टीनएजर्स के लिए ओटीटी पर कंटेंट की वैसे तो कमी नहीं है। लेकिन नब्बे के दशक के पेरेंट्स उनके दौर जैसे साफ-सुथरे शोज को अपने बच्चों के लिए तरजीह देते...

Read More