जॉन सीना को बचाने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, हेड्स ऑफ स्‍टेट्स में दमदार एक्‍शन करती आ रही हैं नजर

जॉन सीना को बचाने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, हेड्स ऑफ स्‍टेट्स में दमदार एक्‍शन करती आ रही हैं नजर

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्‍म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। हेड्स ऑफ स्‍टेट्समें वे काफी दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। हेड्स ऑफ स्‍टेट्सजल्द ही ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें प्रियंका धुआंधार एक्‍शन करती नजर आ रही हैं। फिल्‍म में वे एक एजेंट की भूमिका निभा रही हैं, जो दो वीवीआईपी को खतरों से बचाने के मिशन पर निकली है। इस एक्‍शन ड्रामा में उनके साथ जॉन सीना और इद्रिस एल्‍बा मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। इन तीनों की तिकड़ी धमाकेदार एक्‍शन के साथ 'हेड्स ऑफ स्‍टेट्स' में क्‍या गुल खिलाने वाली है आइए जानते हैं।

ट्रेलर यहां देखें

दो देशों के प्रमुख नेताओं को बचाने की ज़िम्मेदारी उठा रहीं प्रियंका

'हेड्स ऑफ स्‍टेट्स' में जॉन सीना अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिंगर के रोल में नजर आएंगे। वहीं इद्रिस एल्बा यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन दो देशों के राजनेताओं की सिक्योरिटी ब्रीच की वजह से दोनों मुसीबत में फंस जाते हैं। जिसकी वजह से विल डेरिंगर और सैम क्लार्क का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाता है। दोनों दुर्घटना से तो बच जाते हैं लेकिन मुश्किल में फंस जाते हैं। एक अज्ञात जगह दोनों पहुंचते हैं, जहां उन्हें खुद ही अपनी सुरक्षा करनी है।

भले ही दोनों देशों के बीच संबंध अच्‍छे हों लेकिन इन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है, वे एक-दूसरे को नापसंद करते हैं। उन दोनों को रास्ते से हटाने के लिए एक शक्तिशाली और क्रूर विदेशी प्रतिद्वंद्वी पीछे पड़ा है। जान बचाने के लिए दोनों एक-दूसरे का साथ देते हैं और उन्हें बचाने आती हैं एमआई एजेंट बनीं प्रियंका चोपड़ा। उनकी जान को बचाने की ज़िम्मेदारी सिर्फ एक ऑफीसर पर है और वो अपने मिशन को पूरा करने के लिए जी-जान लगाने को तैयार है। ट्रेलर में प्रियंका के जबरदस्त एक्‍शन देख देसी गर्ल के विदेशी अंदाज़ फैंस को खूब भा रहे हैं।

प्रियंका का ये अंदाज़ सब पर भारी

आजकल एक्‍शन फिल्मों का दौर सा चल रहा है। ऐसे में प्रियंका का एक्‍शन अवतार उनके फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है। हेड्स ऑफ स्‍टेट्स' में प्रियंका चोपड़ा नोएल बिसेट नाम की एमआई एजेंट के किरदार को निभा रही हैं। वह अकेले ही दो देशों के प्रमुख की जान बचाने का जोखिम भरा काम पूरा करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

बिसेट की खूबियों को देखकर विल और सैम एक बड़े षड्यंत्र को विफल करने की योजना बनाते हैं। अब बिसेट इन दोनों के साथ पूरी दुनिया पर मंडरा रहे खतरे को भी खत्म करने की मुहिम में शामिल है। इनकी तिकड़ी क्या अपने मिशन में कामयाब हो पाएगी जानने के लिए 'हेड्स ऑफ स्‍टेट्स' के स्ट्रीम होने का इंतजार करना पड़ेगा।

प्राइम वीडियो पर इस दिन स्‍ट्रीम होगी 'हेड्स ऑफ स्टेट'

'हेड्स ऑफ स्‍टेट्स' में प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के अलावा रिचर्ड कोयल, कार्ला गुगिनो, जैक क्वेड, स्टीफन रूट, और सारा नाइल्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्‍म 2 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

सलमान खान का जवाब: बस मेरे पलटने की देर है!
सलमान खान का जवाब: बस मेरे पलटने की देर है!

'मैंने प्यार किया' के चॉकलेटी बॉय से 'प्यार किया तो डरना क्या' के खूबसूरत बदन वाले सलमान खान! 'हम आपके हैं कौन' के रोमांटिक गाने से दबंग बने सलमान...

Read More
क्या सेलिब्रेशन भी एक रेस बन चुका है
क्या सेलिब्रेशन भी एक रेस बन चुका है

हाल ही में नया साल होकर गया है। नए साल पर सेलिब्रेशन बनता है। हम सभी ने अपने अपने स्तर पर इसे खूब सेलिब्रेट किया। ऐसा नहीं है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन...

Read More