Raid 2: अजय देवगन की ‘रेड 2’ इस दिन होगी रिलीज, एक्टर ने शेयर किया पोस्टर

Raid 2: अजय देवगन की ‘रेड 2’ इस दिन होगी रिलीज, एक्टर ने शेयर किया पोस्टर

साल 2024 में ‘मैदान’, ‘शैतान’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी सफल फिल्मों देने के बाद अजय देवगन ने 2025 में आने वाली फिल्मों की रिलीज की तैयारी शुरू कर दी है। अजय देवगन की 2025 में भी कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। इनमें से उनकी ही फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल ‘रेड 2’ भी 2025 में रिलीज़ होने वाली है। इस बात की जानकारी अजय ने फिल्म का पोस्टर रिलीज़ करके दी। ‘रेड 2’ में अजय के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर, अरबाज खान, सौरभ शुक्ला और वरुण शर्मा भी अहम रोल में होंगे। फिल्म में एक बार फिर अजय किसी रसूख़ वाले इंसान के साथ टकराते नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर से तो ऐसा ही लगता है।

अमय पटनायक का अगला मिशन

रेड फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में नजर आए थे। एक ईमानदार ऑफिसर जो अपने काम को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। असली घटना से प्रेरित इस फिल्म में अमय पटनायक एक अनजान टिप मिलने पर एक पावरफुल आदमी के घर पर रेड डालते हैं। उस रेड के दौरान उन्हें पूरे घरवालों के साथ-साथ पॉलिटिकल प्रेशर भी झेलना पड़ता है। उनकी पत्नी को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलती है। बावजूद इसके, अमय अपने काम को अंजाम देने में लगा रहता है और घर में छिपे काले धन को निकाल लेता है।

अब अजय इस फिल्म के सीक्वल के साथ 2025 में अमय पटनायक के रूप में फिर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्टर में उन्होंने फिल्म के बारे में लिखा है कि ‘अमय पटनायक वापस आ रहा है।’ साथ ही फिल्म रिलीज़ की जानकारी भी दी है। फिल्म मई 2025 में रिलीज़ होगी।

अजय देवगन की आने वाली फिल्में

अजय देवगन के फैंस को अगले साल की शुरुआत में ही उनकी फिल्म ‘आज़ाद’ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस फिल्म में उनके साथ अमान देवगन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नज़र आएंगे। यही नहीं, आने वाले समय में उनकी कई फिल्मों के सीक्वल देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि 2025 में ‘रेड 2’ के अलावा ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘गोलमाल 5’ भी देखने को मिल सकती है।

इन फिल्मों के अलावा अजय साउथ की एक हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। अजय की अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘साढ़ेसाती’ भी साल 2025 में रिलीज़ हो सकती है।

अक्षय कुमार के साथ बनाएंगे फिल्म

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अजय देवगन ने अदाकारी के साथ-साथ कुछ फिल्मों में निर्देशन की बागडोर भी संभाली है। शिवाय, रनवे 34 और भोला का निर्देशन उन्होंने किया है। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन की कमान अजय संभालेंगे। इसके पहले अजय और अक्षय कई फिल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं। लेकिन इस बार दोनों स्क्रीन शेयर करेंगे या नहीं, इस बात की जानकारी तो नहीं है। अजय कैमरे के पीछे कमान संभालकर अक्षय को अपने इशारों पर नचाने को तैयार हैं।

Big Boss 18: बिग बॉस 18 में टाइम गॉड बनते ही ईशा ने अपने ही दोस्तों को लगाया काम पर
Big Boss 18: बिग बॉस 18 में टाइम गॉड बनते ही ईशा ने अपने ही दोस्तों को लगाया काम पर

बिग बॉस 18 में गेम अब हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस में दोस्ती के रिश्तों में दरार पड़ते देखी गई है। श्रुतिका और चुम के...

Read More
इन फिल्मों के आने वाले सीक्वल में बदल जाएंगे मुख्य सितारों की कास्ट
इन फिल्मों के आने वाले सीक्वल में बदल जाएंगे मुख्य सितारों की कास्ट

बॉलीवुड फिल्मों में हिट का एक सफल फॉर्मूला है फिल्मों का सीक्वल। ज्यादातर सीक्वल में पहली फिल्म के कलाकार ही नजर आते हैं, जैसे सिंघम, टाइगर जैसी...

Read More