‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में रेखा ने बताया कि लता मंगेशकर क्यों बुलाने लगीं थीं उन्हें मां

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में रेखा ने बताया कि लता मंगेशकर क्यों बुलाने लगीं थीं उन्हें मां

द ग्रेट इंडियन कपिल शोके 7 दिसंबर के एपिसोड में एक ऐसी गेस्ट आईं जिनकी आंखों की मस्ती के आज भी लाखों दीवाने हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एवरग्रीन रेखा की। शो का दूसरा सीजन, जो आखिरी पड़ाव पर है, उसमें रेखा की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। रेखा के साथ कपिल की मस्ती और शरारत के साथ एक न भूलने वाला एपिसोड दर्शकों को देखने को मिला। इस एपिसोड में रेखा ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में बात करने के साथ अपने एक और हुनर को दर्शकों के सामने पेश किया। रेखा बहुत ही कम अपनी जिंदगी के बारे में बात करती नजर आई हैं। लेकिन इस एपिसोड में उन्होंने अपनी शख्सियत से जुड़े कई खुलासे किए।

लता मंगेशकर ने क्यों बुलाया रेखा को मां

इस एपिसोड की शुरुआत एक खूबसूरत नज्म की तरह होती है। कपिल, रेखा के साथ गाड़ी में बैठकर आते हैं। उसके बाद वो सिलसिला फिल्म के अमिताभ बच्चन के डायलॉग को अपने अंदाज में बोलते हैं, जिसका रेखा बड़ी ही खूबसूरती से जवाब देते हुए कहती हैं, "हमें दिल से चाहने वाले, जहां प्यार है वहां हम हैं। हमें तो मिलना ही था जानम चाहे किसी राह भी गुजरते।"

रेखा की खूबसूरती के चाहने वाले और उनकी स्टाइल के दीवानों के लिए शो में एक ऐसी बात पता चली जिसे जान लोग हैरान रह गए। कपिल ने रेखा से पूछा कि हमें पता चला है कि आप अपनी स्टाइलिंग, हेयर और मेकअप खुद ही करती हैं। इस पर रेखा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "आजकल स्टाइलिस्ट बहुत महंगे हैं, मैं अफोर्ड नहीं कर सकती।"

फिर उन्होंने बताया कि "मेरी मां से मैंने ये सब सीखा है। मुझे ये खुद ही करना पसंद है। मेरे स्टाइलिस्ट हैं और वो मदद भी करते हैं, पर मुझे खुद ही मेकअप करना पसंद है।" इसके बाद लता जी की मिमिक्री करते हुए एक बहुत ही दिल को छूने वाला किस्सा साझा किया।

रेखा ने बताया कि "एक बार उन्होंने लता जी से कहा कि वे चाहती हैं कि अगले जन्म में लता जी की तरह उनकी बेटी हो। इस पर लता जी झट से बोलीं, 'अगले जन्म क्यों, इस जन्म में क्यों नहीं?' और वे रेखा जी को मां-मां कहकर बुलाने लगीं।"

रेखा हैं शर्मीले स्वभाव की इंसान

अब तक हम सभी जिस रेखा को जानते हैं, उनके बारे में कोई नहीं कह सकता कि वे शर्मीले स्वभाव की हो सकती हैं। लेकिन इस बारे में उन्होंने शो पर खुद ही खुलासा किया।

उन्होंने कपिल से एक सवाल पूछा कि "हम दोनों में क्या कॉमन है?" इस पर कपिल ने कहा, "प्यार। हम दोनों के दिलों में ढेर सारा प्यार है।" फिर रेखा ने कपिल की मां से पूछा कि "क्या कपिल बचपन से ही इस स्वभाव के थे?"

इसके जवाब में कपिल की मां ने बताया कि "वे बचपन में काफी शांत स्वभाव के थे। कपिल काफी चुप रहते थे, कुछ बताते नहीं थे।" इस पर कपिल कहते हैं कि "मैं इंट्रोवर्ट हूं, शर्मीला।" इस पर रेखा कहती हैं कि "आप इंट्रोवर्ट हो लेकिन आप कॉन्फिडेंट नजर आते हो और मैं इंट्रोवर्ट हूं और वही लगती भी हूं।"

14 दिसंबर को फिनाले एपिसोड में वरुण पोल डांस से स्टेज पर लगाएंगे आग

द ग्रेट इंडियन कपिल शोका हाल ही में रेखा के साथ वाला एपिसोड इस सीजन के बेस्ट एपिसोड में से एक है। शो के अंत में कपिल ने फिनाले एपिसोड की भी घोषणा कर दी और फिनाले भी काफी धमाकेदार होने वाला है।

शो की शुरुआत जवानके साथ होती है। सुनील ग्रोवर इस एपिसोड में जवानमें शाहरुख खान के किरदार के गेटअप में आकर कपिल से कहते हैं कि "आज ये शो तुम्हारे हिसाब से नहीं मेरे हिसाब से चलेगा।" इसके बाद वरुण की एंट्री होती है। सुनील कहते हैं कि "ये तो असली बेबी जॉन लग रहा है।" तो कपिल कहते हैं, "यहां सभी असली हैं सिवाय तुम्हारे।"

फिनाले में वरुण के साथ एटली और बेबी जॉनकी टीम आ रही है। शो के प्रोमो में वरुण धवन पोल डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख एटली कहते हैं कि "कभी किसी लड़के का पोल डांस नहीं देखा है।" अर्चना उन्हें छेड़ते हुए कहती हैं कि "लड़कियों का पोल डांस देखा है क्या?" एटली शर्माकर हंसने लगते हैं।

कृष्णा देंगे वरुण को लोहे का अंडरवियर

फिनाले एपिसोड में मस्ती और मजाक की सारी हदें पार होने वाली हैं। कपिल की टीम एंटरटेन करने के साथ गेस्ट्स के साथ भी मस्ती करती नजर आ रही है।

प्रोमो में गेस्ट और दर्शकों के बीच सुनील ग्रोवर कहते हैं कि "आज मैं स्टैंडअप करूंगा।" इस पर एटली खड़े होने लगते हैं, तो बेबी जॉन की एक्ट्रेस कहती हैं कि "कॉमेडी की बात कर रहे हैं, आपको उठना नहीं है।"

वहीं जैकी श्रॉफ के गेटअप में कृष्णा आते हैं और वरुण के लिए काफी इंट्रेस्टिंग गिफ्ट भी लाते हैं, लोहे का अंडरवियर। वे कहते हैं कि "जब भी वरुण भेड़िया बनते हैं, उनका अंडरवियर फट जाता है। ये लोहे का अंडरवियर नहीं फटेगा।" वरुण उसे पहनते हैं और वो भी फट जाता है।

कपिल की टीम ग्रैंड फिनाले के धमाकेदार एपिसोड के साथ दर्शकों से इस सीजन के लिए विदा ले रही है। हालांकि अगले सीजन के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।

यशस्वी जयसवाल का आउट, कही इतिहास में नोट तो नहीं हो जाएगा‌?
यशस्वी जयसवाल का आउट, कही इतिहास में नोट तो नहीं हो जाएगा‌?

      जब खेलते हैं तो खेल में हार और जीत तो लगी रहती है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जो कि गलत होता है और उस पर विवाद...

Read More
Edge computing: तकनीकी विकास का अगला कदम
Edge computing: तकनीकी विकास का अगला कदम

क्या आपने कभी सोचा है कि self-driving cars कैसे इतनी जल्दी निर्णय लेती हैं? या gaming में इतने तेजी से डेटा प्रोसेस कैसे होता है? इसका जवाब है Edge...

Read More