सैफ अली खान पर हुआ हमला, घायल हालत में पहुंचे अस्पताल

सैफ अली खान पर हुआ हमला, घायल हालत में पहुंचे अस्पताल

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर ही उन पर हमला हो गया है। एक्टर के बांद्रा वेस्ट स्थित घर में गुरुवार सुबह 2:30 बजे यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके घर में अनजान शख्स घुस गया था। उसने चाकू से एक्टर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के समय करीना भी घर पर मौजूद थीं। बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। क्राइम ब्रांच भी इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

सैफ अली खान पर चोर ने किया हमला

आपको बता दें कि सैफ के घर गुरुवार को चोर घुस गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के वक्त सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान और जेह के साथ थे। चोर की आहट से सैफ जाग गए। सैफ अली खान पर उसने चाकू से हमला किया। आपको बता दें कि बाकी घरवाले सुरक्षित हैं। चोर सैफ के घायल होने के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं इसके तुरंत बाद सैफ को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने सभी को चौंका दिया है कि सिक्योरिटी के बाद चोर घर में कैसे घुस गया।

सैफ अली खान की हो रही सर्जरी

हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि उन पर 7 बार वार किया गया। दो जख्म बहुत ही गहरे हैं। आपको बता दें कि उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी के नजदीक चाकू हमला हुआ है। रीढ़ की हड्डी के पास की चोट की वजह से सर्जरी भी हुई। सर्जरी पूरी 2:30 घंटे चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान का चोर से आमना-सामना हुआ, जिसकी वजह से चोर ने चाकू से हमला भी किया। इस घटना में करीना कपूर और उनके बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

करीना दिखीं परेशान

करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे काफी परेशान नजर आ रहीं हैं। वाइरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनकी हाउस हेल्प भी नजर आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये वीडियो घटना के बाद का है।

बता दें कि एक्टर के घर पर हमले के बाद बिल्डिंग की सिक्योरिटी को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं। अगर चोर सातवें फ्लोर पर रहने वाले इस सेलिब्रिटी कपल के घर तक पहुंच सकता है तो सिक्योरिटी पर सवाल उठना लाजमी है।

‘द रोशन्सम’ से पहले देखें ओटीटी पर मौजूद ये डाक्यूकमेंट्रीज
‘द रोशन्सम’ से पहले देखें ओटीटी पर मौजूद ये डाक्यूकमेंट्रीज

हाल ही में रितिक रोशन ने अपने परिवार पर आधारित डाक्‍यूमेंट्री का पोस्‍टर इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। यह डाक्‍यू सीरीज उनके परिवार...

Read More
Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बीच किस वजह से मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन
Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बीच किस वजह से मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर दी है। अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म को...

Read More