अगर जिंदगी रोने का मौका दे, तो तुम हंसकर दिखा दो

अगर जिंदगी रोने का मौका दे, तो तुम हंसकर दिखा दो

यह जो जिंदगी होती है ना, बहुत दिलचस्प होती है। हम लोग जब बहुत दुखी होते हैं तो हमें लगता है कि हमारी जिंदगी से तो बुरी कोई जिंदगी ही नहीं है, यह सब कुछ हमारे साथ ही क्यों हुआ... हम तो बहुत ही अच्छे हैं। लोग हमारे आसपास बहुत बुरे हैं, कोई हमें नहीं समझता। लेकिन जब हमारी जिंदगी में खुशियों के पल आते हैं तो हमें लगता है कि अरे भाई, हम तो बहुत किस्मत वाले हैं, लोग हमें बहुत चाहते हैं, हमें बहुत प्यार करते हैं।

देखिए, हम सब इंसान हैं। और हम सभी की जिंदगी में ऐसे फेज़ आते और जाते रहते हैं। हमें हमेशा लगता है कि हमने तो जिंदगी में बहुत परेशानियां झेली हैं, दूसरों की जिंदगी बहुत आसान है। ऐसा हम सबके साथ बहुत ही स्वाभाविक तौर पर होता है। लेकिन ऐसा सच में है नहीं। हमें दूसरों की जिंदगी उतनी ही पता होती है जितनी कि लोग हमें दिखाते हैं। हो सकता है कि कोई हमसे ज्यादा दुखी हो, बस वह बता नहीं रहा हो। हम उसकी विजेता वाली शक्ल देखकर सोचते हैं कि अरे, वह जिंदगी तो इनकी होनी चाहिए। अगर दुखों पर जीत कैसे हासिल की जाती है, यह सीखनी हो, तो इस बार यह सीख हमें सतीश शाह की मृत्यु के बाद उनके साथियों ने दे दी।

74 साल की उम्र में निधन

74 साल के सतीश शाह एकदम फिट एंड फाइन थे। उन्होंने अपने दोस्तों से दो घंटे पहले ही बात की थी। एक्ट्रेस रत्ना पाठक से उनकी दोस्ती बहुत अच्छी थी। उन्होंने उन्हें वीडियो कॉल करके कहा था कि “देखो, मैं कितना फिट हूं।” लेकिन यही फिट एंड फाइन सतीश जब खाने के लिए लंच पर बैठे तो बेहोश हो गए और फिर कभी उठ ना पाने के लिए गहरी नींद में सो गए। यह बात 25 अक्टूबर की है। उम्र चाहे कितनी भी क्यों ना हो, लेकिन इस तरह से किसी का चला जाना आपको हैरान कर देता है। कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि वो जा चुके हैं। लेकिन इस दुख को किस तरह से संभाला जाए, यह आप उनके दोस्तों से सीख सकते हैं।

साराभाई वर्सेस साराभाई

यों तो एक्टर सतीश ने बहुत सी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। लेकिन सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई में उनके रोल को कोई नहीं भूल सकता। साल 2004 का यह सीरियल था। इसमें नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक का वो सोफिस्टिकेटेड लेडी का किरदार भी कोई नहीं भूल सकता। इसमें रुपाली गांगुली ने मोनिशा का कैरेक्टर निभाया था। इस सीरियल का हर कैरेक्टर अपने आप में खास है। सबसे बड़ी बात यह है कि आज भी यूट्यूब पर इस सीरियल को लोग देखते हैं। इस सीरियल में उनके साथ काम करने वाले को-स्टार्स में बॉन्डिंग भी जबरदस्त है। जब भी ये लोग मिलते थे, हमेशा साराभाई वर्सेस साराभाई का टाइटल सॉन्ग गाते थे, और उनके अंतिम संस्कार में भी उनकी टीम जब पहुंची तो अपने साथी को यह सॉन्ग गाकर हंसते हुए विदा दिया। हालांकि इंटरनेट पर यह वीडियो बहुत वायरल हुआ। इस वीडियो को लेकर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए हैं।

शो की कास्ट ने यह गाना क्यों गाया, इसका खुलासा भी हो गया है। एक्टर देवेन् भोजानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा — “यह भले ही पागलपन हो, अजीब लगे, कुछ भी हो, लेकिन हम साथ में हमेशा यही गाते हैं और आज भी कोई एक्सेप्शन नहीं था। ऐसा लगा जैसे इंदु ने खुद ज़िद करके हमें शामिल कर लिया हो। RIP सतीश शाह जी, मुझे SarabhaiVsSarabhai में आपको डायरेक्ट करने का सौभाग्य मिला। आप हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे।” सुमित राघवन ने भी यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा “और इंदु साराभाई को आखिरी अलविदा... हमें आपकी याद आएगी, पापा। आपसे ढेर सारा प्यार।”

वो हमारी ज़िम्मेदारी हैं

उनकी शोक सभा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उनकी वाइफ मधु, जो खुद बहुत बीमार हैं और सतीश अपने दोस्तों से कहते थे कि मधु का ध्यान रखना है, वो भी इस मौके पर उनके लिए गीत गाती नज़र आईं। सुमित, जो साराभाई वर्सेस साराभाई में उनके बेटे बने थे, इस सीरियल के ऑफ एयर होने के बाद भी उनमें और सतीश में एक पिता-पुत्र का बॉन्ड बन गया था। वो भी उत्साह के साथ मुस्कुराते हुए शामिल हुए। सीनियर एक्टर और सतीश के दोस्त जमनादास डी मजेठिया ने इस मौके पर कहा कि “सतीश ने एक एक्टर और एक इंसान के तौर पर बहुत खूबसूरत जिंदगी गुज़ारी। दुनिया कुछ भी कहे, हमें परवाह नहीं, हमने उसे खुशी से विदा किया है। उसे हम हमेशा हंसते हुए याद करेंगे और जो ज़िम्मेदारी वो अपनी पत्नी मधु की छोड़कर गए हैं, हम सभी को अब उनका खास ध्यान रखना है। उन्हें अकेलेपन का एहसास नहीं होने देना है।”

इस बात को समझें तो सच में यह बात कितनी गहरी है। हम लोग जब किसी की मौत की खबर सुनते हैं तो हम परेशान हो जाते हैं, उसके घर जाते हैं, और वहां से आकर दो-तीन दिनों में नॉर्मल होकर अपनी जिंदगी की तरफ लौट आते हैं। अपने किसी अपने का जाना हमें सालता है, दुख देता है। लेकिन सिर्फ दुखी होकर काम नहीं चलता। आप अपने अपनों को हंसते हुए भी याद कर सकते हैं जैसे कि सतीश के साथियों ने उनके लिए किया।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

बातों-बातों में सुधा मूर्ति समझा गईं ज़िंदगी को जीने का असली फ़लसफ़ा
बातों-बातों में सुधा मूर्ति समझा गईं ज़िंदगी को जीने का असली फ़लसफ़ा

फिलॉनथ्रोपिस्ट और ऑथर सुधा मूर्ति चाहें तो एक लग्जीरियस लाइफ जी सकती हैं। वे राज्यसभा की मेंबर हैं, इसके अलावा वे इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति...

Read More
नोबेल पुरस्कार की तरह अपनी आत्मकथा 'दियासलाई' भी देश को समर्पित
नोबेल पुरस्कार की तरह अपनी आत्मकथा 'दियासलाई' भी देश को समर्पित

जेएलएफ के पहले दिन नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी अपनी आत्मकथा 'दियासलाई' को लेकर आए थे। सभी जानते हैं कि कैलाश सत्यार्थी का जीवन बाल मजदूरी...

Read More