स्त्री 2: इन केमियोज़ ने दर्शकों का मज़ा कर दिया दोगुना

स्त्री 2: इन केमियोज़ ने दर्शकों का मज़ा कर दिया दोगुना

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है । कम बजट की यह हॉरर कॉमेडी फिल्म साल की बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही है । अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर कॉमेडी जॉनर को एक अलग मुक़ाम पर पहुंचाने में कामयाब रही है । राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की अदाकारी फैंस के सर चढ़कर बोल रही है l

इस फिल्म में सरकटे का आतंक और इन सबकी तिकड़मबाजी दर्शकों को हंसा हंसाकर डराने में कामयाब रही है । इस फिल्म की चर्चा सिर्फ इसके कलाकारों की वजह से ही नहीं हो रही है । इसकी सफलता में इस बार शामिल कुछ केमियोज़ का भी हाथ है । फिल्म में डाले गए ये सरप्राइज कैरेक्टर्स दर्शकों को लुभाने के साथ-साथ एक नए हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स बनने का इशारा भी दे रहे हैं । 

आइए आपको बताते हैं उन कुछ कैमियोज के बारे में जिन्होंने 'स्त्री 2' में मनोरंजन का डोज़ डबल कर दिया है ।

अक्षय कुमार बने सरकटे के वंशज

फिल्म में सरकटे के बारे में पंकज त्रिपाठी (रुद्र) को एक चिट्ठी मिलती है । इसमें सरकटे के बारे में जानकारी होती है । सरकटे से निपटने के लिए विक्की (राजकुमार राव) और उसकी गैंग चिट्ठी लिखने वाले को ढूंढते हैं। उसकी तलाश में वे सभी मेंटल हॉस्पिटल पहुंचते हैं और एंट्री होती है अक्षय कुमार की। अक्षय सरकटे के वंशज बने हैं ।

अक्षय की कॉमेडी तो हमेशा से ही बेमिसाल रही है । फिल्म में वे अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं । लेकिन उनका किरदार यहीं खत्म नहीं हो रहा । फिल्म के खत्म होने के बाद अक्षय फिर से स्क्रीन पर नजर आते हैं । इस क्रेडिट सीन में वे एक कलश से जलती हुई राख को मुंह में डालते हैं । उसके बाद ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ शक्तियां मिल गई हैं। तो दोस्तों इस सीन को देख ऐसा लग रहा है कि अक्षय अगले पार्ट का हिस्सा हो सकते हैं ।

भेडिया की हुई स्त्री में एंट्री

वरुण धवन की भेडिया और स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक ने इन दोनों फिल्मों को जोड़ दिया है। भेडिया फिल्म में भी एक पोस्ट क्रेडिट सीन था जिसमें विक्की और बिट्टू एक बेसमेंट में जाते हैं । वहां उन्हें एक भेडिया नजर आता है,जो उनकी वजह से आजाद हो जाता है । स्त्री 2 में वहीं भेडिया रुद्र के प्लान बी का पार्ट बनकर सामने आया है । सरकटे से लड़ने में भेडिया इनकी मदद करता है । भेडिया सरकटे के कई सरों से लड़ता है । यही नहीं, भेडिया बने वरुण धवन श्रद्धा कपूर के साथ एक गाने में भी नजर आए हैं । भेडिया की एंट्री मेकर्स की दो कहानियों को एक दूसरे से जोड़ साथ बढ़ाने में मदद करने का कदम है।

 

तमन्ना भटिया

फिल्म में तमन्ना की झलक रिलीज से पहले से ही दिखाई जा रही है । वे फिल्म में वे ग्लैमरस अंदाज में ‘आज की रात’गाने से छा गई हैं । फिल्म में उनकी एंट्री एक प्लान के तहत होती है । पंकज त्रिपाठी (रुद्र) सरकटे को बुलाने का प्लान बनाते हैं । सरकटा मॉर्डन विचारों वाली महिलाओं को पकड़ता है। इसलिए वे शमा (तमन्ना भाटिया) की परफॉर्मेंस रखते हैं। मेकर्स का यह सरप्राइज भी दर्शकों को खूब भाया है।

आईफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें कीमत और फीचर्स
आईफोन लवर्स के लिए गुड न्यूज, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें कीमत और फीचर्स

एपल के मोबाइल्स की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। वे लोग जो इसे कैरी करते हैं, वो आईफोन छोड़कर कहीं नहीं जा पाते। वे लोग जो किसी भी वजह से आईफोन कैरी...

Read More
रस्किन बॉन्ड ने बता दिया कि बड़े होने के मायने क्या होते हैं
रस्किन बॉन्ड ने बता दिया कि बड़े होने के मायने क्या होते हैं

देहरादून.... दूर पहाड़ों पर बसा एक शहर, जो अपने कल्चर, कॉफी, पेस्ट्री और एक तहजीब का नाम है। जो लोग वेबसीरीज देखते हैं, वे लोग ‘मुसाफिर...

Read More