साल 2025 में ओटीटी पर आएंगी एक से बढ़कर एक सीरीज

साल 2025 में ओटीटी पर आएंगी एक से बढ़कर एक सीरीज

मनोरंजन के लिए ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पिछले कुछ सालों में लोगों की पहली पसंद बन चुका है। दुनियाभर की फिल्‍मों से लेकर वेबसीरीज ओटीटी पर देखने को मिल जाती हैं। साल 2024 में दर्शकों का अलग-अलग ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने वैराइटी ऑफ कंटेंट के जरिए मनोरंजन किया। अब 2025 भी एंटरटेनमेंट के लिहाज से साल 2024 की तरह धमाकेदार साबित होने वाला है। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म कंटेंट के मामले में दिन-ब-दिन और बेहतर हो रहा है। साल 2025 में कुछ वेब सीरीज के अगले सीजन तो कुछ नई सीरीज स्‍ट्रीम होने जा रही हैं। फैमिली ड्रामा से लेकर क्राइम-थ्रिलर तक आने वाली सीरीज के बारे में जानें जो 2025 में होंगी रिलीज।

पाताल लोक 2

जयदीप अहलावत की वेब सीरीज 'पाताल लोक' का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया। अब पांच साल बाद इसका दूसरा सीजन आने वाला है। जयदीप अहलावत के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके अगले सीजन में वे एक नई गुत्थी सुलझाते नजर आएंगे। 'पाताल लोक 2' अमेजॉन प्राइम पर 17 जनवरी से स्ट्रीम होगा। इस सीजन में आठ एपिसोड होंगे। इस क्राइम ड्रामा सीरीज में जयदीप अहलावत के साथ इश्वाक सिंह और गुल पनाग नजर आएंगे।

स्टारडम

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर डायरेक्टर साल 2025 में डेब्‍यू कर रहे हैं। उनकी सीरीज ‘स्टारडम’ लंबे समय से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह सीरीज शाहरुख की लाइफ से प्रेरित है। इस सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। रेड चिलीज की यह वेब सीरीज साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

द फैमिली मैन सीजन 3

मनोज बाजपेई की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के अगले सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज और डीके द्वारा निर्मित यह थ्रिलर सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 2025 में दीवाली के मौके पर रिलीज होने की संभावना है। इसमें मनोज बाजपेई के साथ-साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी और जयदीप अहलावत अहम रोल में होंगे।

डब्बा कार्टेल

इस सीरीज का प्रोमो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से दर्शक इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। शबाना आजमी, शालिनी पांडे, ज्योतिका, आकाशदीप सिंह, जीशु सेनगुप्ता और गजराज राव जैसे एक से बढ़कर एक कलाकार इस सीरीज के प्रति दर्शकों की उत्सुकता का कारण हैं। मल्टी-स्टारर यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 1960 के दशक पर आधारित 'डब्बा कार्टेल' एक ड्रामा थ्रिलर सीरीज है। हितेश भाटिया ने इसका निर्देशन किया है। सीरीज का निर्माण फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है।

रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम

राज और डीके साल 2025 में एक फैंटेसी ड्रामा सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, अली फजल और वामिका गब्बी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'तुम्बाड़' के निर्देशक अनिल बर्वे ने सीरीज बनाई है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ब्लैक वॉरंट

साल 2025 में शशि कपूर के ग्रैंडसन जहान कपूर ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वे ‘ब्लैक वॉरंट’ सीरीज में मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 'ब्लैक वारंट: कंफेशंस ऑफ ए तिहाड़ जेलर' किताब पर आधारित है। विक्रमादित्य मोटवानी ने इस सीरीज को बनाया है। सीरीज 10 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

बैंडवाले

'बैडवाले' सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें एक युवा कवियित्री और उसके जीवन की घटनाओं को दिखाया जाएगा। वह एक ऐसे शहर से ताल्लुक रखती है जहां लड़कियों का भविष्य शादी तक सीमित माना जाता है। शालिनी पांडे, जहान कपूर, स्वानंद किरकिरे, संजना दीपू, आशीष विद्यार्थी और अनुपमा कुमार स्टारर 'बैंडवाले' की कहानी बेहद दिलचस्प है। अक्षत वर्मा और अंकुर वर्मा की यह सीरीज प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी।

द ट्रायल सीजन 2

काजोल स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘द ट्रायल’ का पहला सीजन काफी जबरदस्‍त था। करप्शन और सेक्स स्कैंडल पर आधारित इस सीरीज में काजोल की अदाकारी ने दर्शकों को प्रभावित किया। 'द ट्रायल' सीजन 1 की कामयाबी के बाद इसका अगला सीजन साल 2025 में आने वाला है। सुपर्ण वर्मा की यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फरवरी 2025 में स्ट्रीम होगी।

मटका किंग

आने वाले साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में 'मटका किंग' का नाम भी शामिल है। विजय वर्मा की यह सीरीज काफी सुर्खियों में है। नागराज मुंजले ने इस सीरीज को बनाया है। सीरीज में विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर अहम रोल में नजर आएंगे।

प्रीतम पेड्रो

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘प्रीतम पेड्रो’ साल 2025 में स्‍ट्रीम हो सकती है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी और अरशद वारसी नजर आएंगे। हालांकि सीरीज की कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन विक्रांत मैसी और राजकुमार हिरानी के इस प्रोजेक्‍ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?
Corporate Journey: Promotion – Is it really all positives?

The corporate world is a competitive place, and when we climb that ladder — it can often seem like the ultimate career milestone. This is the...

Read More
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार
सेक्टर 36 ट्रेलर: विक्रांत मैसी अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से फैंस का दिल जीतने को तैयार

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी ने अपनी अदाकारी से एक अलग मुकाम पा लिया है। विधू विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में उनकी...

Read More