इन फिल्मों के आने वाले सीक्वल में बदल जाएंगे मुख्य सितारों की कास्ट

इन फिल्मों के आने वाले सीक्वल में बदल जाएंगे मुख्य सितारों की कास्ट

बॉलीवुड फिल्मों में हिट का एक सफल फॉर्मूला है फिल्मों का सीक्वल। ज्यादातर सीक्वल में पहली फिल्म के कलाकार ही नजर आते हैं, जैसे सिंघम, टाइगर जैसी फिल्मों की फ्रैंचाइज़ी में अभी तक लीड एक्टर को रिपीट किया गया है। लेकिन कई फिल्मों के सीक्वल में मुख्य कलाकार को ही बदल दिया गया है। बावजूद इसके फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। आपको बता दें भूल भुलैया में अक्षय की जगह कार्तिक को लिया गया।

आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल मेकर्स प्लान कर रहे हैं और इन फिल्मों में मेन लीड को बदलने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपकी पसंदीदा फ्रैंचाइज़ी फिल्मों में से किन फिल्मों में मेकर्स आपके लिए नए कलाकारों के साथ नई कहानी परोसने वाले हैं।

डॉन 3

फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन की सफलतम फिल्मों में से एक डॉन का साल 2006 में शाहरुख खान के साथ रीमेक बनाया। उसके बाद उन्होंने शाहरुख के साथ ही डॉन 2’ बनाई। सालों से वे इस फिल्म के अगले पार्ट की तैयारी करने में लगे हैं। फैंस एक बार तो अमिताभ के बाद दूसरे डॉन यानी शाहरुख को इस किरदार में अपना चुके हैं। लेकिन डॉन के तीसरे पार्ट के साथ फरहान ने फैंस को चौंका दिया। डॉन 3 में वे शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को कास्ट कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद फैंस ने इसका काफी विरोध किया। लेकिन मेकर्स अब फिल्म में कुछ नया करने को तैयार हैं। अब देखना है कि यह एक्सपेरिमेंट इस बार काम करेगा या नहीं।

धूम 4

यशराज फिल्म्स की चोर-पुलिस की कहानी वाली धूमके अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आते रहे हैं। चोर-पुलिस की जोड़ी वाले जय-अली हर पार्ट में अलग-अलग दुनिया के बड़े चोरों को पकड़ते नजर आए हैं। इस फिल्म का अगला पार्ट फिल्म के विलेन के चुनाव की वजह से अक्सर चर्चा में रहा है। धूम 4 में कभी शाहरुख खान तो कभी रणबीर कपूर के विलेन बनने की खबरें आती रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि धूम 4’ में जय और अली के बदलने की भी खबरें आती रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धूम 4’ में अभिषेक और उदय की जगह अक्षय कुमार और राजकुमार राव नजर आ सकते हैं। अब यह तो दर्शक ही तय करेंगे कि उन्हें पुराने जय-अली ही पसंद हैं या नए जय और अली उन्हें लुभा पाएंगे।

कॉकटेल 2

साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेलके सीक्वल की भी खबरें सामने आ रही हैं। इस फिल्म के सीक्वल में भी नए कलाकारों की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉकटेल 2’ में सैफ अली खान की जगह शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अभी लीड एक्ट्रेसेज के नाम फाइनल नहीं हुए हैं।

गंगाजल 3 और राजनीति 2

प्रकाश झा निर्देशित गंगाजलऔर राजनीतिजैसी फिल्मों के भी सीक्वल पर काम हो रहा है। प्रकाश झा ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान इस बारे में हिंट दिया था। उन्होंने बताया कि गंगाजल के तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। हालांकि इसके पहले दो पार्ट में भी मुख्य कलाकार अलग ही थे। पहले पार्ट में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे तो दूसरे पार्ट में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। हालांकि प्रकाश झा ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि अभी तक कलाकार फाइनल नहीं हुए हैं।

यही नहीं, फिल्म राजनीतिके बारे में भी बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी उसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार को दिखाया तो जाएगा लेकिन वह मुख्य किरदार नहीं होगा। इन दोनों फिल्मों के लिए वे किरदारों के अनुसार कलाकारों का चयन करने वाले हैं।

त्योहारों का सीजन: बच्चों के साथ सेलिब्रेशन के साथ-साथ जरूरी बातें भी सिखाएं
त्योहारों का सीजन: बच्चों के साथ सेलिब्रेशन के साथ-साथ जरूरी बातें भी सिखाएं

त्योहारों का मौसम आने पर घर-घर में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। नवरात्रि से लेकर दीवाली तक घरों में अलग ही माहौल होता है। बड़े से लेकर बच्चे सभी...

Read More
आने वाली फिल्में: 'जिगरा' से 'पुष्पा 2' तक, फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
आने वाली फिल्में: 'जिगरा' से 'पुष्पा 2' तक, फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

सिनेमा प्रेमियों के लिए साल 2024 कई बड़ी फिल्में लेकर आया है। आने वाले दिनों में 'सिंघम अगेन' से सिंघम की दहाड सिनेमाघरों में गूंजने वाली है, जबकि...

Read More