पर्दे पर किरदारों में विकी नहीं, नज़र आता है सिर्फ उनका कौशल

पर्दे पर किरदारों में विकी नहीं, नज़र आता है सिर्फ उनका कौशल

हाल ही में विकी कौशल की फिल्म छावा देख ये लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है। एक ही इंसान कई महान शख्सियतों को कैसे उनके जैसा ही पर्दे पर प्रदर्शित कर सकता है। उधम सिंह, सर मानेकशॉ और अब संभाजी। जब विकी पर्दे पर उधम सिंह बने तो लगा उधम सिंह को देख रहे हैं। सर मानेकशॉ के किरदार में तो उन्हें देख मानेकशॉ की बेटी की आंखों में भी आंसू आ गए। अब छावामें उन्हें देख संभाजी की छवि बनती दिखती है। इस फिल्म में उनके लुक से लेकर उनके अभिनय कौशल ने एक बार फिर दर्शकों पर जादू किया। मसानसे लेकर छावातक, विकी एक्टिंग की दुनिया में छावा (शेर का बच्चा) नहीं, शेर बनकर उभरे हैं। एक्टिंग में लगातार अपने कौशल को बनाए रखने के लिए विकी सीखने में विश्वास रखते हैं। विकी कौशल का हुनर ही नहीं, उनका व्यक्तित्व भी दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा है।

विकी सिखाते हैं कि लगातार सीखना ही सफलता है

विकी कौशल का हुनर पर्दे पर देखकर यह लगता है कि "यह कैसे किया होगा उन्होंने?" तो आपको बता दें कि किसी भी किरदार को निभाने से पहले वे निर्देशक के साथ समय बिताते हैं। विकी का मानना है कि निर्देशक से बेहतर किरदार को कोई नहीं समझ सकता। उसके बाद वो उस किरदार के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। फिर किरदार की अपीयरेंस पर काम करते हैं। जैसे मानेकशॉ के किरदार में उन्होंने उनके चलने, खड़े होने और बोलने के तरीके को इस कदर आत्मसात किया कि ऐसा लगा मानो पर्दे पर स्वयं मानेकशॉ को देख रहे हों। पूरी फिल्म में वे उन्हीं की तरह थोड़ा झुककर चलते नज़र आए। सर मानेकशॉ की बेटी की भी पर्दे पर उन्हें देखकर आंखें भर आईं थीं।

इसी तरह छावाके लिए संभाजी के लुक के लिए उन्होंने वजन बढ़ाने से लेकर घुड़सवारी और उस दौर से जुड़ी जानकारी को समझकर किरदार को निभाया। वजन बढ़ाने के लिए उन्हें दिन में सात से आठ बार खाना खाना पड़ा। फिल्म में कई सीन के दौरान विकी डरे हुए भी थे। उन्हें सबसे आगे घोड़ा दौड़ाकर दूसरी तरफ जाना था। उन्हें डर था कि अगर वे गिर गए तो पीछे के घोड़ों को कैसे रोका जाएगा।

विकी से सीखें सादगी

हाल ही में विकी ने एक बच्चे के वायरल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उस वीडियो में बच्चा छावाफिल्म में संभाजी के किरदार को देखकर रोते हुए उनके बारे में जयगान कर रहा है। उस वीडियो को देखकर वाकई दिल रोने को करता है। इस वीडियो के कैप्शन में विकी ने लिखा – "ये हमारी असली कमाई है।" वैसे तो विकी यह वीडियो शेयर न भी करते, तो भी उनकी फिल्म की सफलता पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन वो उनकी सादगी ही है कि अपने छोटे से फैन की भावनाओं को उन्होंने सिर माथे लगाया।

रिश्तों के धनी मिडिल क्लास

विकी कौशल को आज भी देखकर किसी साधारण मिडिल क्लास इंसान की झलक दिखती है। वो मिडिल क्लास, जिसके पास चाहे दौलत कितनी भी आ जाए, पर उसकी असली दौलत उसके रिश्ते ही होते हैं। फैमिली और दोस्तों के साथ वे आज भी वैसे ही नज़र आते हैं जैसे पहले रहते थे। फिर चाहे बात खूबसूरत कैटरीना कैफ की भी हो। एक वीडियो में कैटरीना के साथ वैकेशन पर भी वो किसी आम पंजाबी की तरह बिना झिझक झूमते नज़र आए। यही नहीं, उन्होंने एक साक्षात्कार के समय यह भी बताया कि वे मिडिल क्लास की तरह ही पैसे खर्च करने में कई बार सोचते हैं

उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया कि कैटरीना ने एक महंगी पेंटिंग खरीदी और उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि इतनी महंगी क्यों है। एक दूसरे से विपरीत होने के बाद भी दोनों ही अपने रिश्तों को किसी खज़ाने की तरह संभालकर रखते हैं।

सुनो लड़कियों, अपने लिए स्टैंड आप ही को लेना होगा
सुनो लड़कियों, अपने लिए स्टैंड आप ही को लेना होगा

इन दिनों पाकिस्तानी सीरियल्स का काफ़ी क्रेज है। ज़ाहिर है कि मैं भी आजकल के इस क्रेज का हिस्सा हूं और इन दिनों एक-दो सीरियल देख रही हूं। ऐसे ही इन...

Read More
कॉमेडी के नाम पर हदों को पार करना – स्टैंडअप कॉमेडी का भद्दा रूप
कॉमेडी के नाम पर हदों को पार करना – स्टैंडअप कॉमेडी का भद्दा रूप

पिछले कुछ सालों में जैसे बिना सोचे-समझे बोलने का दौर शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले रणबीर अल्लाहबादिया और समय रैना ने एक शो पर बिना सोचे-समझे कुछ ऐसा...

Read More