टेलीविजन का सुहाना सफर: ब्लैक एंड व्हाइट टीवी से स्मार्ट टीवी तक का बदलाव

टेलीविजन का सुहाना सफर: ब्लैक एंड व्हाइट टीवी से स्मार्ट टीवी तक का बदलाव

टेलीविजन का यह सफर बहुत सुहाना है, 

अगर हम टेलीविजन के सफर को देखें, तो समझ पाएंगे कि जिंदगी में बदलाव के क्या मायने होते हैं। साल 1959 में भारत में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत हुई थी। उस दौर की कल्पना कीजिए, जब बहुत कम लोगों तक टेलीविजन की पहुंच थी। 1980 के दशक तक टेलीविजन अपने आप में एक लग्जरी हुआ करता था। यानी इसे खरीदना और घर में रखना हर किसी के बस की बात नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे वक्त बदला। 90 के दशक में निजीकरण और निजी चैनलों के आगमन के साथ टेलीविजन आम लोगों के घरों तक पहुंचने लगा। इसके बाद टेलीविजन ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक नई दिशा तय की। वर्ल्ड टेलिवजन डे हर साल 21 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए आज जानते हैं टेलिचजन की यह खूबसूरत कहानी

जब पूरा मोहल्ला एक साथ देखता था टीवी

80 के दशक की कल्पना करें, तो उस दौर में मोहल्ले की एक अलग ही संस्कृति हुआ करती थी। किसी एक परिवार के घर में टेलीविजन होता था और मोहल्ले के लोग मिल-जुलकर वहां धारावाहिक देखने पहुंच जाते थे। लोग सिर्फ धारावाहिक नहीं देखते थे, बल्कि एक साथ बैठकर एक संस्कृति को जीते थे। उस समय टेलीविजन देखना केवल मनोरंजन का साधन नहीं था, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने का एक जरिया भी था। परिवार और पड़ोसी साथ बैठते, पसंदीदा कार्यक्रम देखते और उनके बारे में चर्चा करते थे। महाभारत और रामायण जैसे पौराणिक सीरियल लोगों ने ऐसे ही एक साथ देखे थे।

90 के दशक में बदली मनोरंजन की दुनिया

इसके बाद आया 90 का दशक, जिसने टेलीविजन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया। पहले जहां दूरदर्शन ही मनोरंजन का प्रमुख माध्यम था, वहीं निजी चैनलों के आने के बाद मनोरंजन की मानो धूम मच गई। म्यूजिक चैनल आए और लोगों के सामने मनोरंजन के नए विकल्प खुलने लगे।

हालांकि उस दौर में भी कई घरों में केबल कनेक्शन नहीं था, लेकिन जिन घरों में केबल लगा, वहां जी टीवी, सोनी और ऐसे कई दूसरे चैनल लोगों के पसंदीदा बन गए। अब टीवी पर 24 घंटे कुछ न कुछ देखने के लिए मौजूद था। कभी फिल्में आतीं, तो कभी म्यूजिक शो और कभी नए-नए धारावाहिक। लोगों को यह बदलाव खूब पसंद आया।

उस दौर में हॉरर शो का भी खूब क्रेज था। जी टीवी का शो 'अचानक' काफी लोकप्रिय हुआ था। हॉरर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इसकी अलग पहचान थी। इसके अलावा क्राइम सीरीज भी लोगों को खूब पसंद आती थीं। वहीं डिस्कवरी उस दौर में वो चैनल बना जिसने बहुत सी नई जानकारियां लोगों तक पहुंचाईं।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक 'हिना' भी उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था। वहीं 'स्वाभिमान' अपने जमाने का एक अलग तरह का धारावाहिक था, जिसने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई। इसका कंटेट बहुत अलग था।

जब तुलसी और मिहिर घर-घर के सदस्य बन गए

90 के दशक के बाद टेलीविजन की दुनिया में कुछ ऐसे धारावाहिक आए, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। इनमें एकता कपूर का धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' भी शामिल था। इस शो में तुलसी का किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया था, जो आज राजनीति में सक्रिय हैं।

इस धारावाहिक का प्रभाव इतना ज्यादा था कि जब कहानी में तुलसी के पति मिहिर की मौत दिखाई गई, तो दर्शकों ने इसका विरोध तक किया। उस समय न तो इंटरनेट था और न ही सोशल मीडिया, लेकिन दर्शकों की नाराजगी का असर इतना था कि मिहिर का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय को शो में वापस लाना पड़ा। यह घटना बताती है कि उस दौर में टेलीविजन के किरदार लोगों की जिंदगी का कितना अहम हिस्सा बन चुके थे।

आज भी कायम है रियलिटी शोज का जलवा

टेलीविजन जब आया था, तब भी वह मनोरंजन का माध्यम था और आज भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि समय के साथ उसके कंटेंट और प्रस्तुत करने के तरीके में काफी बदलाव आया है। आज भी लोग खाली समय में टीवी देखना पसंद करते हैं। टेलीविजन ने भी दर्शकों की पसंद को समझते हुए खुद को लगातार बदला है।

अगर आज के टीवी शोज की बात करें, तो रियलिटी शोज ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 2000 के आसपास शुरू हुए कई रियलिटी शोज आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम 'कौन बनेगा करोड़पति' का है, जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। इसके अलावा 'बिग बॉस' और 'इंडियन आइडल' जैसे शोज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों ने टेलीविजन को मनोरंजन का एक नया अंदाज दिया है।

टेलीविजन से सीख सकते हैं बदलाव को स्वीकार करना

टेलीविजन का सफर हमें एक अहम बात सिखाता है और वह है बदलाव को स्वीकार करना। जरा सोचिए, जो टेलीविजन कभी एंटीना के सहारे चलता था और ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करता था, वही आज स्मार्ट टीवी बन चुका है। अब टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर की सजावट और होम डेकोर का भी एक अहम हिस्सा बन गया है।

समय के साथ बदलते रहना ही प्रासंगिक बने रहने का सबसे बड़ा तरीका है। टेलीविजन ने इसे बखूबी साबित किया है। कल भी वह मनोरंजन का माध्यम था, आज भी है और आने वाले कल में भी मनोरंजन की दुनिया में उसकी अहमियत बनी रहने की उम्मीद है।

भले ही मोबाइल आज हमारे हाथों में आ गया है और मनोरंजन के कई नए विकल्प मौजूद हैं, लेकिन परिवार के साथ बैठकर टीवी देखने का अपना ही मजा है। साथ बैठकर कोई फिल्म देखना, किसी शो पर हंसना या किसी धारावाहिक की कहानी पर चर्चा करना आज भी उतना ही खास है।

उम्मीद है कि टेलीविजन का यह सुहाना सफर यूं ही जारी रहेगा और आने वाले समय में भी यह हमें मनोरंजन के नए-नए रंग दिखाता रहेगा।

60 परसेंटाइल वालों तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ नहीं पाने के लिए पूरा जहां है
60 परसेंटाइल वालों तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ नहीं पाने के लिए पूरा जहां है

यह वक्त एग्जाम और रिजल्ट का है। वे कैंडीडेट्स जो 90 परसेंटाइल लेकर आते हैं वो और उनका फ्यचूर तो सैट है ही। इस परसेंटाइल को बनाना और इस पर बने रहना...

Read More
कार्तिक आर्यन नागों के साथ बनाएंगे एक अलग दुनिया, नागजिला में सर्पमानव बनेंगे
कार्तिक आर्यन नागों के साथ बनाएंगे एक अलग दुनिया, नागजिला में सर्पमानव बनेंगे

कार्तिक आर्यन अब बडे पर्दे पर एक नए अवतार को निभाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्‍म ‘नागजिला’ में वे इच्‍छाधारी नाग या...

Read More